राशिफल :शुक्रवार,13 मई 2022 का दैनिक राशिफल,जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

शुक्ल पक्ष ,द्वादशी तिथि ,दिन शुक्रवार ,आज का पूरा पंचांग जानने के लिए हमारे पंचांग पेज पर विस्तृत पंचांग को जरूर पढ़ें

प्रस्तुति /ज्ञानेंद्र द्विवेदी

मेष राशि – आज का दिन मिला जुला रहेगा । मन कुछ बेचैन रह सकता है। मानसिक शान्ति‍ के लिए प्रयास करें। माता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। खर्च अधिक रहेंगे। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। बातचीत में संयक्षित रहें। पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा। आय के नए मार्ग विकसित होंगे। यात्रा के योग है।

वृष राशि – आज का दिन सुंदर रहेगा। मानसिक शान्ति‍ रहेगी। कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकते हैं। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। किसी सम्पत्ति से आय वृद्धि के योग बन रहे हैं। सेहत का ध्यान रखें। आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे ।

मिथुन राशि – आज का दिन मिला जुला रहेगा। कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। माता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं।क्रोध से बचें। पिता का साथ मिलेगा। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। लंबे समय से रुके हुए कार्यों के पूरे होने के योग बन रहे हैं। संतान सुख में बढ़ोतरी होगी।स्वास्थ्य ठीक रहेगा।






कर्क राशि आज का दिन मिला जुला रहेगा। कार्यों में व्यस्तता रहेगी।धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। किसी मित्र का सहयोग भी मिलेगा। भौतिक सुखों का विस्तार होगा। माता का सानिध्य मिलेगा।भाई बहनों में कुछ अनबन हो सकती है। आय की स्थिति में सुधार होगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं।स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

सिंह राशि – आज का दिन मिला जुला रहेगा। संयमित रहे। क्रोध से बचें। परिवार का साथ मिलेगा। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। भवन के रखरखाव और सुख-सुविधाओं के विस्तार के लिए खर्च बढ़ सकते हैं। बच्चो के स्वास्थ्‍य को लेकर चिन्तित रहेंगे। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी।

कन्या राशि :- आज का दिन सुंदर रहेगा।आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। किसी मित्र से कारोबार का प्रस्ताव मिल सकता है। कारोबार से आय में वृद्धि होगी। यात्रा पर जाना हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं मानसिक कठिनाइयां बढ़ सकती हैं। धार्म‍िक स्‍थान की यात्रा पर जा सकते हैं।






तुला राशि – आज का दिन सुंदर रहेगा।संयमित रहे। क्रोध से बचें। परिवार का साथ मिलेगा। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। खानपान में रुचि रहेगी। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। माता-पिता का साथ मिलेगा।मन कुछ बैचेन रहेगा।

वृश्चिक राशि – आज का दिन मिला जुला रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी । भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। वस्त्रों पर खर्च बढ़ सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। आय में सुधार होगा। शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश प्रवास हो सकता है। आत्मविश्वास में कमी आएगी।

धनु राशि – आज का दिन सुंदर रहेगा ।यात्रा के योग हैं।सम्मान की प्राप्ति होगी। शैक्षिक कार्यों के लिए यात्रा पर जा सकते हैं।अधिकारियो का सहयोग मिलेगा। क्रोध के अतिरेक से बचें। परिवार की समस्याएं परेशान की सकती हैं। दैनिक कार्यों में बाधाएं आएंगी। परिश्रम की अधिकता रहेगी। रहन-सहन में असहज रहेंगे। परिवार का स्नेह मिलेगा।






मकर राशि – आज का दिन सुंदर रहेगा।क्रोध से बचे।पठन पठान में रुचि बढ़ेगी। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। कारोबार में मित्र का सहयोग मिलेगा। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति रहेगी। मानसिक परेशानियां बढ़ेगी। नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।अधिकारियो से मतभेद होने की संभावना है।

कुंभ राशि – आज का दिन सुंदर रहेगा। मानसिक शान्ति‍ के लिए योग करें। नौकरी में पदोन्नति कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। खर्च में बढ़ोतरी होगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें।

मीन राशि – आज का दिन सुंदर रहेगा। बातचीत में संयत रहें। मित्रों के साथ व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। कारोबार में फायदा होगा। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं।खर्च में बढ़ोतरी होगी। नौकरी में कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। तरक्‍की के योग बन रह हैं। आय के नए स्रोत व‍िकस‍ित होंगे।







राशिफल :शुक्रवार,13 मई 2022 का दैनिक राशिफल,जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे, कैसा रहेगा आपका आज का दिन