शराब के नशे में धुत कलयुगी शिक्षक ने दुकानदार से मांगी रंगदारी ,दुकानदारों ने शिक्षक को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया ।

SHARE:

शिक्षक के दो अन्य बदमाश साथी हुए फरार

किशनगंज /सागर चन्द्रा

शराब के नशे में चूर होकर शिक्षक के द्वारा अपने साथियों की मदद से कपड़ा दुकानदार से रंगदारी मांगने और विरोध करने पर दुकानदार के साथ मारपीट व छिनतई करने का मामला सामने आया है। घटना के वक्त पीड़ित दुकानदार के द्वारा शोर मचाने पर आसपड़ोस के लोग जुटने लगे। लोगों को जुटता देखकर सभी बदमाश मौके से फरार हो गया। लेकिन लोगों ने पीछा कर शराब के नशे में धुत्त मुलाबाड़ी धनतोला निवासी शिक्षक दिनेश कुमार गणेश को पकड़ कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस के द्वारा मेडिकल जांच किये जाने पर आरोपी के द्वारा शराब का सेवन करने की पुष्टि होते ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया।






गिरफ्तार शिक्षक दिघलबैंक थाना क्षेत्र स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुम्हागा में प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात है। गिरफ्तार शिक्षक व उसके साथियों की सारी करतूत दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। पीड़ित दुकानदार की लिखित शिकायत पर दिघलबैंक थाना में आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी शिक्षक को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम आरोपी दिनेश कुमार गणेश शराब के नशे में अपने साथ दो अन्य बदमाशों को लेकर दिघलबैंक बाजार स्थित कपड़ा दुकानदार विनोद चौधरी के यहां जाकर रंगदारी मांगते हुए उसे साथ मारपीट की औरत जान से मारने की धमकी दी थी। पीड़ित दुकानदार जबतक कुछ समझ पाता तब तक आरोपी व उसके सहयोगी दुकान के गल्ले से रुपये,गला में पहना सोने का चैन आदि छीनकर फरार हो गया। लेकिन पीड़ित दुकानदार के द्वारा शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने शराबी शिक्षक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। जबकि दो अन्य फरार बदमाशों की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।











सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!