टेढ़ागाछ में ईद पर्व शांतिपूर्ण तरीके से मनाया गया,लोगो ने गले लगकर एक दूसरे को दी मुबारकबाद

SHARE:

किशनगंज /विजय कुमार साह

मंगलवार को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न इलाको के मस्जिदों में ईद-उल-फितर की नमाज अदा की गई । इस अवसर पर गैर मुस्लिम भाईयों के साथ धार्मिक, सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने मुस्लिम भाइयों को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी । ईद के अवसर पर सभी धार्मिक स्थलों पर पुलिस प्रशासन की तैनाती की गई थी। ईद की खुशी में प्रखंड क्षेत्र के प्रमुख मस्जिदों एवं इदगाहो में नमाज अदा की गई ।

चिल्हनियॉ, तालीम नगर खर्रा, बैगना, हवाकोल, खजूरबाड़ी, मटियारी,झुनकी मुसहरा,हॉटगॉव, झाला, धवेली, डाकपोखर, बीबीगंज, फुलबरिया, टेढ़ागाछ, खनियाबाद, आदि मस्जिदों में नमाज अदा करने के बाद लोग एक दुसरे के घरों में सेवईयो की दावत पर भी गए। त्योहार की खुशी में लोग सुबह से ही नए कपड़े पहनकर एक दुसरे से मिलते दिखाई दिए । ईद के नमाज में शामिल लोगों ने हाथ उठाकर मुल्क की अमन चैन के लिए दुआएं मांगी।ईद का त्योहार इलाके में धुमधाम एवं शान्तिपूर्वक तरीके से मनाया गया।




सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!