डीएम डॉ आदित्य प्रकाश को सिविल सेवा दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा किया गया सम्मानित

SHARE:

किशनगंज/ प्रतिनिधि

लोक सेवाओं के अधिकार के सफल क्रियान्वयन हेतु जिलाधिकारी डॉक्टर आदित्य प्रकाश को सिविल सेवा दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार द्वारा जिले में लोक सेवाओं के अधिकार के सफल क्रियान्वयन हेतु राज्य में द्वितीय पुरस्कार किशनगंज जिला को मिला और जिलाधिकारी को मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार द्वारा प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।


मालूम हो कि लोक शिकायत मामलों की श्रेणी के त्वरित निपटान के लिए सिविल सेवा दिवस 2022 के अवसर पर सीएम बिहार द्वारा डीएम किशनगंज को सम्मानित किया गया है। किशनगंज में पूरी टीम को अधिक से अधिक सार्वजनिक सेवा वितरण की दिशा में प्रयास जारी रखने के लिए एक बड़ा प्रोत्साहन के रूप में यह पुरस्कार है।
डीडीसी मनन राम सहित सभी वरीय पदाधिकारियों, मीडियाकर्मियों एवं सामाजिक कार्यकर्त्ताओ ने जिलाधिकारी को बधाई दी है। वहीं जिलाधिकारी ने अपने संदेश में कहा कि यह पूरे प्रशासनिक टीम के एकजुट होकर काम करने एवं उनके प्रयासों का परिणाम है।जिलाधिकारी ने सबको धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया है।






सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!