कैमूर में पिछले पांच वर्षों में 881 सड़क दुर्घटना में 632 लोग गवा चुके हैं अपनी जान, डीएम ने सड़क दुर्घटना में कमी लाने के लिए दिए हैं निर्देश

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

कैमूर में वर्ष 2017 से 2021 तक 881 सड़क दुर्घटना में 632 लोग अपनी जान गवा चुके हैं। बता दें कि सबसे अधिक 2021 में 159 लोगों की मृत्यु सड़क दुर्घटना में हुई है। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए जिला स्तर से व्यापक कार्य योजना बनाई जा रही है। इस बारे में जानकारी देते हुए जिला परिवहन पदाधिकारी रामबाबू ने सड़क दुर्घटनाओं के फलस्वरुप होने वाली मृत्यु एवं घायलों का आंकड़ा देते हुए बताया कि जिसमें वर्ष 2017 से लेकर 2021 तक जिले में 881 सड़क दुर्घटना के दौरान 632 लोगों की मृत्यु हुई। जबकि 660 लोग घायल हुए।






आंकड़ों की समीक्षा के बाद यह पाया गया कि विगत वर्षों की तुलना में वर्ष 2021 में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में वृद्धि हो रही है। जो चिंता का विषय है। इस पर प्रभावी नियंत्रण एवं आंकड़ों में कमी लाने की बात कही गई। इस मामले में जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि सड़क दुर्घटना में कमी लाने हेतु कार्य योजना तैयार करते हुए सड़क दुर्घटना वाले क्षेत्रों में जरूरी इंतजाम किए जाएं। जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि नए नियम के मुताबिक सड़क दुर्घटना में मृत व्यक्ति के आश्रित को पांच लाख तथा गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को 50,000 का मुआवजा भुगतान परिवहन विभाग की तरफ से दिया जाना है।









सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!