सीमावर्ती किशनगंज जिले में चेहल्लुम पर्व को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया है ।
इसी क्रम में जिला पदाधिकारी नवीन कुमार और पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार द्वारा चेहल्लुम पर्व के अवसर पर जिलेभर में विधि व्यवस्था ,शांति व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्य से किशनगंज शहरी क्षेत्र में संयुक्त रूप से पैदल फ्लैग मार्च निकालकर आमजनों को शांतिपूर्ण माहौल में , सौहार्दपूर्ण वातावरण में निर्भीक होकर चेहल्लुम पर्व मनाने के लिए प्रेरित किया गया ।
इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी गण एवं पुलिस पदाधिकारी, पुलिस बल आदि उपस्थित थे ।

























