किशनगंज /प्रतिनिधि
पूर्व मंत्री सह जदयू अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री संतोष कुमार निराला के किशनगंज आगमन पर जदयू जिलाध्यक्ष किशनगंज नौशाद आलम की अध्यक्षता में जदयू पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक कबीर सदन में आयोजित किया गया। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री श्री संतोष कुमार निराला का जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व विधायक कोचाधामन मुजाहिद आलम द्वारा बुके देकर स्वागत किया गया। जदयू जिलाध्यक्ष ने शाल ओढ़ाकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया। साथ उनके साथ चल रहे दीपक कुमार रजक, जार्ज मांझी, संतोष बासफोर, विद्या भूषण परभाकर, सुखदेव राय एवं जामिया मिल्लिया इस्लामिया के असिस्टेंट प्रोफेसर डा रकीब आलम का बुके एवं शाल देकर सम्मानित किया।































