कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उपेंद्र प्रताप सिंह की मां के निधन पर शोक जताने उनके घर पहुंचे बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

जिले के कुदरा प्रखंड अंतर्गत कदई गांव में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उपेंद्र प्रताप सिंह के मां के निधन पर बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह उनके आवास पहुंचे और परिवार को ढांढस बंढाया। बताते चलें कि कैमूर जिले के कुदरा प्रखंड अंतर्गत कदई गांव निवासी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उपेंद्र प्रताप सिंह की माता जी का रविवार को निधन हो गया था। उनकी उम्र लगभग 100 वर्ष के पार बताई जा रही है।

उनके निधन से गांव सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर सा हो गई थी। जिले के गणमान्य के अलावे जिले व प्रखंड के वरीय पदाधिकारियों द्वारा भी उनके निधन पर शोक व्यक्त व श्रद्धांजलि अर्पित किया गया है। इस बात की जानकारी मिलते ही बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह वरिष्ठ कांग्रेसी नेता उपेंद्र प्रताप सिंह के पैतृक गांव कदई पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए परिवार का ढाढस बंधाया एवं उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया बता दें कि उपेंद्र प्रताप सिंह कांग्रेश के वरिष्ठ नेता के अलावे जन जन के चहैते और प्यारे भी माने जाते है।
















कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उपेंद्र प्रताप सिंह की मां के निधन पर शोक जताने उनके घर पहुंचे बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह