कैमूर डीएम नवदीप शुक्ला एसपी राकेश कुमार ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा
कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
जिला पदाधिकारी नवदीप शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभा कक्ष में राजस्व, खनन, लोक शिकायत निवारण, नीलाम पत्र, मद्य निषेध से संबंधित बैठक आयोजित की गई। जिसमें निम्नांकित बिंदुओं पर चर्चा किया गया।राजस्व से संबंधित बैठक में ऑनलाइन दाखिल खारिज के निष्पादन से संबंधित निर्देश दिया गया कि 21 दिनों से अधिक लंबित मामलों को यथाशीघ्र निष्पादित करें।परिमार्जन पोर्टल पर लंबित मामलों के निष्पादन करने का निर्देश दिया गया।भू-लगान वसूली में धीमी प्रगति पर असंतोष व्यक्त करते हुए लगान वसूली में तेजी लाने हेतु दिया गया निर्देश।
भू लगान वसूली में विभाग द्वारा निर्धारित लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूरा कराने का निर्देश दिया गया।अभियान बसेरा से संबंधित भूमिहीन लाभुकों को बंदोबस्ती का प्रस्ताव यथाशीघ्र सभी अंचलाधिकारी को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।जिला लोक शिकायत निवारण से संबंधित बैठक में विभिन्न माध्यम से प्राप्त परिवाद एवं निष्पादित आवेदनों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई।जिसमें जिला लोक शिकायत निवारण कार्यालय,अनुमंडल लोक शिकायत निवारण कार्यालय भभुआ एवं मोहनिया में प्राप्त आवेदनों की संख्या 12,999 निष्पादित आवेदनों की संख्या 12,553 लंबित आवेदनों की संख्या 446 है।





























