कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के अंतर्गत जिला शिक्षा विभाग के सभाकक्ष में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के 22 छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया। गौरतलब हो कि भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के तहत बिहार राज्य को त्रिपुरा और मिजोरम राज्य से जोड़ा गया है। जिसके तहत इन दोनों राज्यों की संस्कृति,भाषा भौगोलिक शैक्षणिक साहित्यिक और पर्यटन के बारे में माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों के छात्रों को जानकारी उपलब्ध करानी है।
इसके लिए विद्यालय स्तर और जिला स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम के लिए राज्य स्तर से कैलेंडर सभी स्कूलों को उपलब्ध कराया गया है।भाषण प्रतियोगिता में हाई स्कूल कोरीगावा बहेरा की छात्रा अनन्या तिवारी ने पहला स्थान पाया।जबकि गर्ल्स हाई स्कूल भभुआ की शिल्पी कुमारी ने दूसरा, हाई स्कूल सोनहन के हरेंद्र प्रताप वर्मा ने तीसरा स्थान पाया। क्विज प्रतियोगिता में हाईस्कूल सोनहन के शुभम कुमार ने पहला, हाई स्कूल भगवानपुर की चांदनी कुमारी ने दूसरा और हाई स्कूल मीव के अश्विनी कुमार ने तीसरा स्थान पाया।





























