उत्तर प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुल्तानपुर में 341 किमी लंबे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने एक जनसभा को भी संबोधित किया और कहा कि पूरी दुनिया में जिस किसी को भी उत्तर प्रदेश के सामर्थ्य पर, उत्तर प्रदेश के लोगों के सामर्थ्य पर जरा भी संदेह है वो आज सुल्तानपुर में आकर उत्तर प्रदेश का सामर्थ्य देख सकता है। 3-4 साल पहले जहां सिर्फ ज़मीन थी अब वहां से होकर इतना आधुनिक एक्सप्रेस-वे गुजर रहा है । उन्होंने कहा हमारे जिन किसान भाई-बहनों की भूमि इसमें लगी है, जिन श्रमिकों का पसीना इसमें लगा है, जिन इंजीनियरों का कौशल इसमें लगा है, उनका भी मैं बहुत-बहुत अभिनंदन करता हूं।
पीएम मोदी ने कहा ये एक्सप्रेस-वे उत्तर प्रदेश को तेज़ गति से बेहतर भविष्य की तरफ ले जाएगा। ये एक्सप्रेस-वे यूपी की प्रगति का एक्सप्रेस-वे है। ये एक्सप्रेस-वे नए यूपी के निर्माण का एक्सप्रेस-वे है। ये एक्सप्रेस-वे यूपी की मज़बूत होती अर्थव्यवस्था का एक्सप्रेस-वे है ।पीएम मोदी ने कहा गरीबों को पक्के घर मिलें, गरीबों के घर में शौचालय हों, महिलाओं को खुले में शौच के लिए बाहर ना जाना पड़े, सबके घर में बिजली हो, ऐसे कितने ही काम थे, जो यहां किए जाने जरूरी थे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्ववर्ती समाजवादी पार्टी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मुझे बहुत पीड़ा है, कि तब यूपी में जो सरकार थी(सपा सरकार), उसने मेरा साथ नहीं दिया ।पीएम मोदी ने कहा मुझे मालूम था कि जिस तरह तब की सरकार ने यूपी के लोगों के साथ नाइंसाफी की जा रही है, विकास में भेदभाव किया जा रहा है, जिस तरह सिर्फ अपने परिवार का हित साधा जा रहा है, यूपी के लोग ऐसा करने वाली सरकार को हमेशा-हमेशा के लिए यूपी के विकास के रास्ते से हटा देंगे ।
उन्होने सपा पर निशाना साधते हुए कहा पिछले मुख्यमंत्रियों के लिए विकास वहीं तक सीमित था जहां उनका घर था। लेकिन आज जितनी पश्चिम की पूछ है, उतनी ही पूर्वांचल के लिए भी प्राथमिकता है। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे आज यूपी की इस खाई को पाट रहा है, यूपी को आपस में जोड़ रहा है ।पीएम मोदी ने कहा UP में हमने लंबा दौर, ऐसी सरकारों का देखा जिन्होंने कनेक्टिविटी की चिंता किए बिना ही औद्योगीकरण के सपने दिखाए। परिणाम ये हुआ कि ज़रूरी सुविधाओं के अभाव में यहां लगे अनेक कारखानों में ताले लग गए। ये भी दुर्भाग्य रहा कि दिल्ली और लखनऊ, दोनों ही जगह परिवारवादियों का ही दबदबा रहा ।
इस मौके पर उन्होंने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की जम कर तारीफ की और कहा आज मैं देख रहा हूं कि कुछ लोग अपना आपा खो रहे हैं, विचलित हो रहे हैं, ये वही लोग हैं लोग अपने समय में सफल नहीं हुए तो योगी जी की सफलता देख कर परेशान हैं ।पीएम मोदी ने कहा यूपी में कोई जातिवाद नहीं, कोई क्षेत्रवाद नहीं, सबका साथ सबका विकास के मंत्र के साथ योगी जी की सरकार काम कर रही है ।वहीं इस मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ ,बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह सहित अन्य नेता एवं अधिकारी मौजूद रहे ।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- ठाकुरगंज की ताराचंद धानुका एकेडमी की टीम ने अपने पहले ही इंटर-स्कूल नॉकआउट क्रिकेट टूर्नामेंट में रनर-अप में स्थान प्राप्त कर एकेडमी का नाम रौशन किया।किशनगंज/रणविजय ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी प्रतिभा अगर सही मार्गदर्शन पाए, तो वह बड़े मंचों पर भी अपना परचम लहरा सकती है। इसका जीवंत उदाहरण पेश किया है ठाकुरगंज की ताराचंद धानुका एकेडमी ने। … Read more
- आक्रोशित एएनएम ट्रेनिंग स्कूल के छात्राओं ने मनिहारी कटिहार सड़क को किया जामछात्राओ ने मुख्य सड़क को एक घंटे तक सड़क जाम रखा कटिहार ग्रामीण – जिले के मनिहारी अनुमंडल मुख्यालय में बुधवार की देर शाम एएनएम ट्रेनिंग स्कूल की छात्राओ ने छात्रावास के ट्यूटर … Read more
- जयमाला शिक्षा निकेतन के सीबीएसई 12 वीं के परीक्षा का परिणाम शानदारकटिहार – शहर के जयमाला शिक्षा निकेतन विद्यालय का सीबीएसई 12 वीं के परीक्षा का परिणाम शानदार रहा। कटिहार ने एक बार फिर उत्कृष्ट शैक्षणिक परंपरा को कायम रखते हुए सीबीएसई 12वीं परीक्षा … Read more
- समर कैंप के दूसरे दिन बच्चों ने सीखे दैनिक जीवन संवाद कौशलसालमारी /कटिहार – बिहार शिक्षा परियोजना परिषद एवं शिक्षा विभाग के निर्देश के आलोक में संचालित भारतीय भाषा समर कैंप 2026 के दूसरे दिन मध्य विद्यालय अरिहाना में बच्चों के लिए विभिन्न संवाद … Read more
- कटिहार रेलवे स्टेशन पर युद्ध जैसी आपात स्थिति से निपटने को लेकर मॉक ड्रिल आयोजितकटिहार – पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के कटिहार जंक्शन पर बुधवार को युद्ध जैसी आपात स्थिति, एयर अटैक, मिसाइल एवं ड्रोन हमले की संभावित परिस्थितियों से निपटने के लिए संयुक्त रूप से विशेष मॉक … Read more
- कटिहार:भेड़मारा पंचायत भवन में 19 मई को सहयोग शिविर का आयोजनमनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ और उनकी समस्याओं का समाधान आसानी से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 19 मई से सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस … Read more
- महिला ने स्टेशन परिसर में किया आत्महत्या का प्रयास, आरपीएफ कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से बचाई जानसागर चंद्रा /किशनगंज स्थानीय रेलवे स्टेशन पर उस वक्त अफरातफरी का माहौल व्याप्त हो गया जब एक महिला ने फुट ओवरब्रिज पर फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। हालांकि मौके पर मौजूद … Read more
- महिला के गले से सोने का चेन छीन कर बदमाश फरार ,कारवाई में जुटी पुलिससागर चंद्रा/किशनगंज चेन स्नेचिंग गिरोह ने एकबार फिर से शहर में आतंक मचाना शुरू कर दिया है। बाइक सवार बदमाशों ने शहर के लाइन मोहल्ला स्थित घर के बाहर खड़ी महिला के गले … Read more
- टेढ़ागाछ में “ब्लैकआउट मॉकड्रिल” का सफल आयोजन, 15 मिनट तक बंद रही सभी लाइटेंविजय कुमार साह/टेढ़ागाछ किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ प्रखंड सहित आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार 14 मई 2026 की शाम 7:00 बजे से 7:15 बजे तक हवाई हमले से बचाव एवं नागरिक सुरक्षा तैयारियों … Read more
- सायरन बजा, बुझ गईं लाइटें: किशनगंज में सफल ब्लैक आउट मॉक ड्रिल का आयोजनसंवाददाता/किशनगंज किशनगंज जिला प्रशासन और पुलिस की ओर से गुरुवार को सिविल डिफेंस के अंतर्गत ब्लैक आउट मॉकड्रिल का आयोजन किया गया. इस अभ्यास के दौरान हवाई हमले की चेतावनी, ब्लैक आउट उपाय, … Read more
- KishanganjNews:पुलिस अधीक्षक ने सदर थाना का किया निरीक्षण,अपराध नियंत्रण को लेकर दिए जरूरी निर्देशकिशनगंज/प्रतिनिधि पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने गुरुवार को सदर थाना का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण की जानकारी पहले से किसी को भी नहीं थी।बेहतर पुलिसिंग एवं विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से … Read more
- मनिहारी में अनोखी प्रेम कहानी,60 वर्षीय बुजुर्ग ने 25 साल की महिला से रचाई शादीगांव में बनी चर्चा का विषय कटिहार ग्रामीण – जिले के मनिहारी प्रखंड के छोटी बाघमारा से एक अनोखी प्रेम कहानी सामने आई है। जिसने पूरे इलाके में चर्चा का माहौल बना दिया … Read more
- आधी रात को फिल्मी स्टाइल में दबोचे गए 3 नशे के सौदागर,भारी मात्रा में स्मैक बरामदस्मैक तस्करों के लिए कोढ़ा पुलिस बनी काल कटिहार – नशे के काले कारोबार के खिलाफ कोढ़ा पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी चोट की है। कोढ़ा पुलिस ने गुप्त सूचना के … Read more
- हैदराबाद में छत से गिरकर युवक की मौत,मजदुरी करने गया था युवक,परिजनों में पसरा मातममनिहारी /कटिहार – हैदराबाद मजदूरी करने गए एक युवक का छत से गिर कर मौत हो गया है । मृतक युवक राजा महतो (20) पिता टुनटुन महतो मनिहारी नगर के वार्ड दो का … Read more
- दो नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म,दो नाबालिगों ने ही वारदात को दिया अंजामफलका/कटिहार – पोठिया थाना क्षेत्र के एक गांव में दो नाबालिग बच्चियों पुत्री और भतीजी के साथ जबरन दुष्कर्म का मामला सामने आया है।पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई … Read more
- प्रमंडलीय आयुक्त ने नाव परिचालन के प्रोटोकोल को लेकर एसडीएम को दिए निर्देशमनिहारी नाव घाट पर दंणडाधिकारी नही थे उपस्थित प्रमंडलीय आयुक्त नाराज कटिहार ग्रामीण – जिले के मनिहारी अनुमंडल क्षेत्र में गुरूवार को पुर्णिया के प्रमंडलीय आयुक्त राजेश कुमार पहुंचकर गंगा घाट, अनुमंडल कार्यालय, … Read more
- तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक गाय से टकराया,हादसे में दो की मौत, एक घायलप्राणपुर/कटिहार – प्राणपर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय उच्च पथ पर बस्तौल बाजार से पूरब मुसहरी टोला के पास प्राणपुर की ओर से कटिहार की ओर जा रहे ट्रिपल लोड एक बाइक अनियंत्रित होकर … Read more
- शिक्षकों को तीन महीने से नहीं मिला वेतन, शीघ्र वेतन भुगतान की मांगकोचाधामन (किशनगंज) सरफराज आलम जीओबी मद से वेतन भुगतान पाने वाले शिक्षकों को तीन महीने से वेतन का भुगतान नहीं मिला है इससे शिक्षकों में मायूसी है। इस संदर्भ में बिहार राज प्रारंभिक … Read more
























