विशेष मेडिकल टीम होगी प्रतिनियुक्त
सुरक्षित पर्व- त्यौहार मनाने के लिए जरूरी है कोविड वैक्सीनेशन कराना- जिलाधिकारी
महापर्व के दौरान संक्रमण के प्रसार के खतरों से निपटने के लिये होंगे सभी जरूरी इंतजाम
किशनगंज /प्रतिनिधि
जिले में लोकआस्था का महापर्व छठ सोमवार से शुरू हो चुका है और कल चलायमान सूर्य को अर्घ दिया जायेगा | ‘पर्व -त्यौहार के समय में सुरक्षित पर्व त्यौहार मनाने एवं कोविड के ख़तरों से बचने के लिए कोविड टीकाकरण कराया जाना एक सुरक्षित विकल्प है उन्होंने बताया कि जिले वासियों की सेवा में स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा लगातार रेलवे स्टेशन के साथ सरकारी बस स्टैंड के अलावा 7 प्रखण्डों में कई टीकाकरण केन्द्रों पर 9 टू 9 वैक्सीनेशन किया जा रहा है। महामारी के खतरों के बीच आयोजित इस महापर्व को लेकर जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट है।
छठ घाटों पर जरूरी सुरक्षात्मक उपायों पर अमल का निर्देश :
जिलाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश ने कहा कि महापर्व के दौरान आम लोगों को कोरोना प्रोटोकॉल के अनुपालन को लेकर जागरूक किया जाना जरूरी है। आम जिलावासियों को छठ महापर्व की शुभकामना देते हुए जिलाधिकारी ने संक्रमण के प्रसार की संभावना को देखते हुए जरूरी सुरक्षात्मक उपायों पर अमल करने की अपील की। उन्होंने महापर्व के दौरान 10 साल से कम उम्र के बच्चे व सर्दी, खांसी, बुखार सहित अन्य रोग से ग्रसित 60 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों को छठ घाट पर जाने से परहेज करने को कहा। महामारी के खतरों से बचाव के लिये उन्होंने टीकाकरण को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि जिले के सभी प्रमुख छठ घाटों पर कोरोना जांच व टीकाकरण का इंतजाम उपलब्ध कराया जाये। ताकि छूटे हुए लोग आसानी से अपना टीकाकरण करा सकें। डीएम ने कहा कि सभी छठ घाटों पर सुरक्षा के लिहाज से पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी व महिला व पुरुष पुलिस के जवान तैनात किये जायेंगे।
प्रमुख छठ घाटों पर किसी आपात स्थिति से निपटने के लिये एनडीआरएफ, एसडीआरएफ व स्थानीय स्तर पर उपलब्ध गोताखोरों की मदद ली जायेगी। प्रमुख छठ घाटों पर एंबुलेंस के साथ विशेष मेडिकल टीम प्रतिनियुक्त किये जाने का आदेश उन्होंने दिया। इसके साथ ही माइकिंग के जरिये घाटों पर लगातार कोरोना अनुरूप व्यवहार को लेकर लोगों को जागरूक किये जाने का निर्देश उन्होंने दिया।
- घाटों पर एम्बुलेंस के साथ मेडिकल टीम की होगी व्यवस्था:
सिविल सर्जन डॉ श्री नन्दन ने बताया कि जिलाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश के निर्देशानुसार छठ महापर्व के अवसर पर ज़िले के सभी शहरी छठ घाटों पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 18 चिकित्सक टीम के साथ एम्बुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित कराई गयी है। किशनगंज शहरी क्षेत्र खगड़ा देव घाट, धोबी घाट, रमजान पुल , मझिया नदी घाट एंव घोड़ा मारा घाट पर डॉ तमसील अहमद के नेतृत्व में एम्बुलेंस के साथ स्वास्थ्य विभाग की दो टीम की प्रतिनियुक्ति की गई है। वहीं पोठिया के डॉ दीप्ती बाला नेतृत्व में बाजार में दो घाट ,खरखरी , तैयबपुर , चमनी घाट , बल्दिया हात घाट , मिर्जापुर घाट पर एएनऍम को तैनात किया गया है। दिघलबेंक के डॉ जियाउर रहमान के नेतृत्व में दिघलबेंक टप्पू हाट घाट , प्रखंड कार्यालय परिसर घाट दिघबंक सभी जगह एक चिकित्सक एवं एक एएनऍम मेडिकल टीम के साथ मुस्तैद रहेंगे। कोचाधामन प्रखण्ड स्थित कुल 40 घाटों पर कोचाधामन डॉ मुमताज के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ एम्बुलेंस की व्यवस्था की गई है | सीएस ने बताया कि आगामी 10 व 11 नवंबर को आयोजित छठ महापर्व के अवसर पर छठ व्रतियों व श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सभी प्रखण्डों में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी नेतृत्व में एम्बुलेंस के साथ स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से सजग है।
- दूसरा डोज़ समय पर जरूर लें:
सीएस ने बताया कि- जिन लोगों ने कोविड का पहला डोज़ ले लिया है परंतु समय हो जाने के बावजूद दूसरे डोज़ से वंचित हैं,वैसे लोग जल्द अपना दूसरा डोज लेकर सुरक्षित हों। क्योंकि अगर आपने सही समय पर कोविड की दोनों डोज़ नहीं ली तो आप कोविड के संक्रमण का शिकार हो सकते हैं। ऐसे में आपका शरीर कोरोना से पूर्ण सुरक्षित नहीं है। कोविड की दूसरी डोज़ लेने के कुछ दिनों बाद हमारे शरीर में एंटीबॉडी का निर्माण होता है। इसके बाद हमारा शरीर कोविड के वायरस से लड़ने के लिए तैयार होता है। राज्य सरकार एवं स्वास्थ्य विभाग लगातार बैनर, पोस्टर, सोशल मीडिया, अखबारों के माध्यम से प्रचार प्रसार एवं जागरूकता के साथ कोविड टीकाकरण करा रही है। जिसके कारण अब लोग सुरक्षित हो रहे हैं।जो भी टीकाकरण से वंचित रह गए हैं, उन्हें अपने साथ, परिवार, समाज के बारे में विचार करते हुए निःसंकोच होकर टीका अवश्य लेना चाहिए। टीका का कोई दुष्प्रभाव नहीं है। इससे आपके पर्व करने में कोई हानि नहीं है।
इन नियमों का करना होगा पालन:
•छठ पूजा के आयोजक, कार्यकर्ताओं एवं उससे संबंधित अन्य व्यक्तियों को स्थानीय प्रशासन द्वारा निर्धारित शर्तों का पालन करना होगा
• छठ पूजा घाट पर अक्सर छुए जाने वाले तत्व तथा बैरिकेडिंग आदि को समय-समय पर साफ एवं प्रभावी कीटाणुनाशक से विसंक्रमित किया जाएगा
• आमजन को खतरनाक घाटों के बारे में समाचार माध्यमों से सूचना दी जाएगी ताकि भीड़भाड़ की स्थिति न बने
• छठ पूजा घाट पर इधर-उधर थूकना वर्जित होगा
• छठ पूजा घाट पर बैठने या खड़े रहने की व्यवस्था इस तरह की जाएगी ताकि शारीरिक दूरी बनी रहे। 2 गज की दूरी अनिवार्य रूप से पालन किया जाए और मास्क का उपयोग किया जाए
• छठ घाट के आसपास खाद्य पदार्थ का स्टाल नहीं लगाया जाएगा
आज की अन्य खबरें पढ़ें
- किसान ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर लगाई न्याय की गुहार,पुलिस पर भूमाफियाओं की मदद का लगाया आरोप कटिहार – कोलासी पुलिस शिविर कोढ़ा थाना क्षेत्र में पुलिस की कथित मिलीभगत से एक किसान के खेत में लगी तैयार मकई की फसल को भू-माफियाओं द्वारा लूटने और जब्त किए गए … Read more
- नदी-तटीय समुदायों को लेकर गंगा संवाद का आयोजनजल अधिकारों और समावेशी नदी बेसिन शासन के मुद्दों पर व्यापककटिहार – बिहार में गंगा घाटी मंच एवं अभिलाषा परिवार स्वयंसेवी संस्था की ओर से आयोजित गंगा संवाद” में नदी-तटीय समुदायों के पर्यावरणीय न्याय, सामुदायिक जल अधिकारों और समावेशी नदी बेसिन शासन … Read more
- पिकअप वाहन ने डेढ़ साल के मासूम बच्ची को कुचला,हुई मौतमनसाही/कटिहार – मुफस्सिल थाना क्षेत्र के उदामारेखा में दरवाजे पर खेल रहे एक डेढ़ साल की बच्ची श्रेया सिंह को एक अनियंत्रित तेज गति से आ रही पिकअप ने कुचल दिया जिससे … Read more
- शिशु सभा गठन के माध्यम से विद्यार्थियों ने सीखा लोकतंत्र का पाठकटिहार – शहर के अरुण चौधरी सरस्वती शिशु मंदिर बरमसिया में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करने के लिए शिशु सभा का भव्य गठन किया गया। कार्यक्रम में … Read more
- वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ 72 घंटे का अखंड हरिनाम संकीर्तन की हुई शुरुआतमनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के सिरनिया पश्चिम पंचायत के हफलागंज भैरव स्थान में 72 घंटे का अखंड हरिराम संकीर्तन की शुरुआत पूरे वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुई।हरिनाम संकीर्तन को लेकर भक्तों में … Read more
- कटिहार:मंत्रिमंडल के गठन पर जदयू पदाधिकारी ने दी बधाईकटिहार – बिहार सरकार के मंत्रिपरिषद में निशांत कुमार, और लेशी सिंह सहित सभी मंत्रियों को मंत्रिपरिषद में सम्मिलित किए जाने पर जदयू नेता डॉ. सुशील कुमार सुमन ने तहेदिल से बधाई … Read more
- अवैध दवा कारोबार की सूचना पर मेडिकल स्टोर और घर में छापा,संचालक गिरफ्तारबरारी /कटिहार – बरारी थाना क्षेत्र के बरारी हाट-सिवाना रोड स्थित जीवन ज्योति मेडिकल स्टोर में गुरुवार को औषधि विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी अभियान चलाया। यह कार्रवाई प्रतिबंधित … Read more
- केबी झा कॉलेज महाविद्यालय में किया गया सम्मान समारोह का आयोजनकटिहार – राज्य सरकार के सात निश्चय-3, 2025-30 के चतुर्थ निश्चय उन्नत शिक्षा उज्ज्वल भविष्य के अंतर्गत पूर्णियाँ विश्वविद्यालय,पूर्णियाँ के क्षेत्राधीन कुल 21 प्रखंडों में राजकीय डिग्री महाविद्यालयों की स्थापना की जा … Read more
- योग महोत्सव में 800 छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों ने किया योगाभ्यासबरारी /कटिहार – अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के 45 वें काउंटडाउन के तहत गुरुबाजार स्थित मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान के सौजन्य से शिव प्राण मैटी मिशन ऑफ इण्डिया की गुरुनानक कन्या … Read more
- मनिहारी के हर पंचायत में लगेगा सहयोग शिविर,लोगों की समस्याओं का होगा त्वरित समाधानमनिहारी /कटिहार – अनुमंडल प्रशासन की ओर से आम जनता की समस्याओं के त्वरित निष्पादन को लेकर बड़ी पहल की गई है। गुरुवार को प्रखंड सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की … Read more
- कटिहार:नहरों में पानी नहीं रहने से किसानों को हो रही है परेशानीफलका/ कटिहार – प्रखंड के सोहथा दक्षिण पंचायत में चारों ओर नहरों का जाल बिछा हुआ है लेकिन विडंबना यह है कि इन नहरों में पानी नहीं रहने के कारण किसानों को … Read more
- भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी का योग जागरूकता अभियान, स्कूली बच्चों व ग्रामीणों को दिया स्वस्थ जीवन का संदेशविजय कुमार साह/टेढ़ागाछ टेढ़ागाछ भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 12वीं बटालियन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में लगातार योग जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। “अंतर्राष्ट्रीय योग … Read more
- शादी से पहले उजड़ गई चांदनी की जिंदगी: घर में घुसकर युवती को मारी गोली, फारबिसगंज में सनसनीसंवाददाता : अरुण कुमार अररिया जिले के फारबिसगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को दहला कर रख दिया। घर में सो रही … Read more
- लापता व्यक्ति मुंबई से सकुशल हुआ बरामद, आरोपों को बताया निराधारसंवाददाता/किशनगंज किशनगंज शहर के कागजिया बस्ती चूड़ी पट्टी से बीते दिनों लापता व्यक्ति शकुशल घर पहुंच गया है ।मालूम हो कि मोहम्मद चुन्ना उर्फ चांद जो कि शाहबाज नामक व्यक्ति के साथ … Read more
- KishanganjNews:208 ग्राम संभावित ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, स्कूटी और मोबाइल जब्तसंवाददाता/ किशनगंज जिले में मादक पदार्थ के तस्करों के खिलाफ पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है । पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत … Read more
- पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार,भेजा गया जेलछोटी हत्या मामले में आरोपी पति गिरफ्तार ,भेजा गया जेल सागर चंद्रा/किशनगंज शहर के नेपालगढ़ कॉलोनी निवासी छोटी की हत्या मामले की जांच कर रही टाउन थाना पुलिस ने आरोपी पति को … Read more
- KishanganjNews:100.02 ग्राम स्मैक के साथ धंधेबाज गिरफ्तार ,भेजा गया जेलसागर चंद्रा /किशनगंज पुलिस ने चेकिंग के दौरान 100.02 ग्राम स्मैक के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शहर के खगड़ा तीन नंबर गुमटी निवासी शाहजहां (19) … Read more
- बंगाल के मदरसे से लापता छात्र का शव बरामद, परिजनों के चित्कार से गूंजा गांवठाकुरगंज/किशनगंज/मो मुर्तुजा पौआखाली थाना क्षेत्र के बरचोंदी पंचायत अंतर्गत गोलाबस्ती वार्ड संख्या-8 निवासी 14 वर्षीय छात्र हाफिज मुशनिफ रेजा का शव पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले में तिस्ता कैनाल से बरामद होने … Read more
- डॉ दिलीप कुमार जायसवाल ने ली मंत्री पद की शपथ,बनाए गए राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री समर्थकों में उत्साहडॉ दिलीप कुमार जायसवाल को भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री बनाया गया । मंत्रियों के विभागों का हुआ बंटवारा संवाददाता/किशनगंज डॉ दिलीप कुमार जायसवाल के मंत्रिमंडल में शामिल होने पर किशनगंज के … Read more
- किशनगंज में वाहन चेकिंग के दौरान 100.02 ग्राम स्मैक बरामद, युवक गिरफ्तारकिशनगंज पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे वाहन चेकिंग अभियान के तहत कोचाधामन थाना क्षेत्र के धनपुरा पिकेट स्थित मस्तान चौक पर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।जांच … Read more
- खेरिया गंगा घाट का डीएम ने किया औचक निरीक्षण,सुरक्षा व कटाव रोधी कार्य पर सख्त निर्देशकुरसेला/कटिहार- बुधवार को डीएम अशुतोष द्विवेदी ने खेरिया घाट पर चल रहे कटाव निरोधी कार्य और नाव परिचालन की सुरक्षा व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कटाव की गंभीर … Read more
- सहयोग शिविर की तैयारी तेज, डीएम ने किया स्थल निरीक्षणबरारी /कटिहार – बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी पहल “सहयोग शिविर” को लेकर प्रखंड के सेमापुर क्षेत्र में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने सेमापुर थाना … Read more
- एमएलसी ने मंडल रेल प्रबंधक को लिखा पत्र, इंटरसिटी एक्सप्रेस में बोगियों की संख्या बढ़ाने की मांगसालमारी / कटिहार – सालमारी व्यवसा संघ के आग्रह पर विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल ने पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के प्रबंधक को पत्र लिखकर कर गाड़ी संख्या 15719- 20 कटिहार – सिलीगुड़ी … Read more





























