नहाय खाए से चार दिवसीय छठ महापर्व अनुष्ठान की शुरुआत
छठ को लेकर विभागीय तैयारियां पूरी, समुदाय की सहभागिता भी जरूरी
किशनगंज /प्रतिनिधि
किशनगंज जिले में सोमवार को नहाय खाय के साथ चार दिवसीय लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत हो गयी। मंगलवार को खरना, बुधवार को सांध्यकालीन अर्घ्य एवं गुरुवार को प्रातःकालीन अर्ध्य के साथ छठ महापर्व संपन्न होगा। वहीं जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा छठ पर्व के दौरान कोविड अनुरूप व्यवहार के पालन के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है ।
जिला पदाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश ने भी जिलेवासियों को लोक आस्था के महा पर्व छठ की सुखद एवं सुरक्षित त्यौहार की शुभकामनाएं देते हुए कोविड 19 संक्रमण से बचाव के लिया कोविड अनुरूप व्यवहार अपनाने की अपील की है। अपील में उन्होंने कहा है कि त्यौहार की शुरुआत के साथ ही यह जरूरी है कि स्वयं तथा अपने नजदीकियों को पूरी तरह सुरक्षित रखा जाये और इसके लिए सबसे महत्वपूर्ण है कि सभी लोग टीका लगवाने के साथ ,मास्क का नियमित उपयोग, हाथों का साबुन पानी से धोना या सैनिटाइजर का इस्तेमाल तथा भीड़भाड़ वाली जगहों पर कम से कम समय व्यतित करना आदि है।
छठ महापर्व के दौरान 10 वर्ष से नीचे के बच्चों एवं 60 वर्ष से ऊपर के बुजुर्ग के साथ जो सर्दी, खांसी, बुखार या अन्य तरह की गंभीर बीमारियों से ग्रसित हों वे छठ घाट जाने से परहेज करें। जिला प्रशासन द्वारा आयोजकों के सहयोग से इन दिशानिर्देशों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। जिला एवं पुलिस प्रशासन द्वारा छठ पूजा के दौरान स्थिति पर नियंत्रण के लिए आवश्यक संख्या में मजिस्ट्रेट एवं पुलिस पदाधिकारियों, पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ का भी सहयोग लिया जाएगा।
छठ को लेकर विभागीय तैयारियां पूरी, समुदाय की सहयोगिता भी जरूरी :
सिविल सर्जन डॉ. श्री नन्दन ने बताया कि जिलधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश के निर्देशानुसार छठ घाट पर व्रतियों और श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य संबन्धित समस्याओं से निपटने एवं उनको कोरोना प्रोटोकॉल पालन के लिए प्रोत्साहित करने और जागरूक करने के लिए मेडिकल टीम गठित की गयी है। शहरी क्षेत्र में कुल 02 एंबुलेंस की उपलब्धता रहेगी तथा सभी प्रखण्डों में भी एक-एक एंबुलेंस की उपलब्धता रहेगी ताकि व्रत के दौरान या घाट आते जाते किसी भी स्वास्थ्य जनित असुविधाओं में रोगियों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया जा सके । जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ मुनाजिम ने बताया कि आस्था जरूरी है, लेकिन ऐसे समय में संक्रमण से बचाव भी उतना ही महत्वपूर्ण है। छठ घाट पर किसी गंभीर रोग जैसे अस्थमा, टीबी या अन्य सांस से जुड़ी बीमारी से पीड़ित लोग नहीं जायें। कमजोर नवजात या बीमार बच्चों को घाट पर ले जाने से बचें। मास्क का इस्तेमाल अवश्य करें। अन्य लोगों की देखादेखी करते हुए नियमों के अनुपालन को नजरअंदाज नहीं करें।
- घाटों पर एम्बुलेंस के साथ मेडिकल टीम की होगी व्यवस्था:
सिविल सर्जन डॉ श्री नन्दन ने बताया कि छठ महापर्व के अवसर पर ज़िले के सभी छठ घाटों पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चिकित्सक टीम के साथ एम्बुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित कराई गयी है। किशनगंज शहरी क्षेत्र के खगड़ा देव घाट, धोबी घाट, रमजान पुल , मझिया नदी घाट एंव घोड़ा मारा घाट पर सदर अस्पताल के अधीक्षक के नेतृत्व में एम्बुलेंस के साथ स्वास्थ्य विभाग की दो टीम की प्रतिनियुक्ति की गई है। वहीं पोठिया बाजार में दो घाट ,खरखरी , तैयबपुर , चमनी घाट , बल्दिया हात घाट , मिर्जापुर घाट पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ केपी सिंह के नेतृत्व में एएनएम को तैनात किया गया है। दिघलबेंक के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ तेजनारायण रजक सिंह के नेतृत्व में दिघलबेंक टप्पू हाट घाट , प्रखंड कार्यालय परिसर घाट दिघबंक सभी जगह एक चिकित्सक एवं एक एएनएम मेडिकल टीम के साथ मुस्तैद रहेंगे। कोचाधामन प्रखण्ड स्थित कुल 40 घाटों पर कोचाधामन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ एम्बुलेंस की व्यवस्था की गई है | सीएस ने बताया कि आगामी 10 व 11 नवंबर को आयोजित छठ महापर्व के अवसर पर छठ व्रतियों व श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सभी प्रखण्डों में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी नेतृत्व में एम्बुलेंस के साथ स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से सजग है।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- पहचान पत्र के बिना नेपाल में एंट्री बंद,नए नियम से बढ़ी परेशानीजोगबनी (अररिया)अरुण कुमार भारत-नेपाल सीमा पर शनिवार से अचानक बढ़ी सख्ती ने सीमावर्ती इलाकों में हलचल तेज कर दी है। नेपाल प्रशासन ने अब नेपाल में प्रवेश करने वाले भारतीय नागरिकों के लिए पहचान … Read more
- भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी और एपीएफ नेपाल के बीच संयुक्त गश्ती एवं समन्वय बैठक आयोजितकिशनगंज /विजय कुमार साह टेढ़ागाछ प्रखंड अंतर्गत भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सशस्त्र सीमा बल 12वीं वाहिनी किशनगंज के “ई” समवाय माफिटोला में शनिवार को सीमा सुरक्षा एवं आपसी समन्वय को लेकर संयुक्त पेट्रोलिंग तथा … Read more
- एसएसबी ने चलाया जागरूकता अभियान, छात्रों व ग्रामीणों को योग अपनाने का संदेशटेढ़ागाछ/विजय कुमार साह भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल 12वीं बटालियन द्वारा गुरुवार को “ई” समवाय माफ़ीटोला सीमा चौकी फतेहपुर अंतर्गत नव प्राथमिक विद्यालय खाताबस्ती में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विशेष … Read more
- कटिहार रेल मंडल में तीन दिवसीय मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान से हड़कंप705 बेटिकट यात्री पकड़े गये 4 लाख 90 हजार से अधिक जुर्माना किया गया वसूल कटिहार – कटिहार रेल मंडल में चलाए गए तीन दिवसीय विशेष रेलवे मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान में कुल 705 बेटिकट … Read more
- घर से बुलाकर युवक के साथ मारपीट, नगदी और चेन छीनने का आरोप,जांच में जुटी पुलिसबरारी /कटिहार – बरारी थाना क्षेत्र के सुजापुर गांव में एक युवक को घर से बुलाकर बहियार में ले जाकर बेरहमी से मारपीट करने और नगदी व चांदी की चेन छीन लेने का मामला … Read more
- लायंस क्लब कटिहार की ओर से मुफ्त नेत्र जांच और पौधारोपण कार्यक्रम आयोजितकटिहार – लायंस क्लब कटिहार की ओर से स्कूली बच्चों एवं अभिभावकों का मुफ्त नेत्र जांच शिविर का आयोजन आदर्श आवासीय मध्य विद्यालय शादपुर रजवाड़ा में किया गया। क्लब के अध्यक्ष लायन काजल महासेठ … Read more
- बिजली चोरी के आरोप में सात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्जकदवा /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र में विद्युत विभाग की छापेमारी में अवैध रुप से विद्युत उपभोग करते सात लोगों को पकड़ा गया है। मामले को लेकर विद्युत विभाग की ओर से कदवा थाना में … Read more
- कटिहार:जिला व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजनविभिन्न लंबित मामलों का हुआ निष्पादन कटिहार कोर्ट – जिला व्यवहार न्यायालय परिसर के एडीआर भवन में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा … Read more
- प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों को तकनिकी समस्या होने पर फिल्ड ट्रेनर से संपर्क करे – बीडीओबारसोई /कटिहार -जनगणना के संदर्भ में प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के लिए यह अत्यंत महत्वपूर्ण निर्देश है कि यदि फिल्ड में किसी भी प्रकार की कोई तकनिकी, प्रक्रियात्मक अथवा एचएलओ ऐप से संबंधित कोई समस्या … Read more
- कटिहार:भाजपा महामंत्री सौरभ कुमार मालाकार ने राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री से मिलकर दी बधाईकटिहार के बेहतर विकास की रखी मांग कटिहार – बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में एनडीए सरकार के गठन के बाद पूर्व के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल को बिहार सरकार के … Read more
- पंचायत चुनाव की प्रक्रिया विभागीय स्तर पर शुरूफलका /कटिहार – प्रखंड के पंचायत में राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर पंचायत चुनाव 2026 का प्रक्रिया विभागीय स्तर पर शुरू हो गई है और पंचायत चुनाव 2026 का प्रपत्र एक का प्रकाशन … Read more
- निशांत कुमार का विधिवत राजनीतिक प्रारंभ सुखद एवं उत्साहवर्धक — डॉ. एसके सुमनकटिहार – जनता दल यू के वरिष्ठ नेता डॉ. एसके सुमन ने इंजीनियर निशांत कुमार के सक्रिय राजनीतिक जीवन में प्रवेश को बिहार की राजनीति के लिए एक ऐतिहासिक,सकारात्मक एवं दूरगामी पहल बताया है। … Read more
- सीमेंट लोड ट्रैक्टर ने बच्चे को कुचला,गंभीर रूप से घायलप्राणपुर /कटिहार – प्राणपुर थाना क्षेत्र के सिरण्डा गांव में दोपहर बाद 10 वर्षीय नूर सलाम नमाज पढ़ कर मस्जिद से घर आ रहा था। इसी बीच सड़क पार करने के दौरान सीमेंट से … Read more
- फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट करना युवक पर पड़ा महंगाबरारी /कटिहार – सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर देश के नेताओं के संबंध में कथित रूप से आपत्तिजनक एवं अनर्गल टिप्पणी करना एक युवक को महंगा पड़ गया। मामले में कार्रवाई करते हुए सेमापुर … Read more
- कटिहार:परिसीमन और आरक्षण को लेकर मुखिया संघ ने की बैठकमांगे पूरी नहीं हुई तो पंचायत चुनाव का करेंगे विरोध आजमनगर /कटिहार – प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सामुदायिक भवन के सभाकक्ष में प्रखंड के 28 पंचायतों के मुखिया की अहम बैठक आयोजित की गई। … Read more
- कटिहार:प्रसव पूर्व 60 गर्भवती महिलाओं की हुई जांचमनसाही/कटिहार – प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनसाही में शनिवार को प्रसव पूर्व 60 गर्भवती महिलाओं की जांच हुई। इस मौके पर प्रखंड क्षेत्र से लाए आशा के द्वारा गर्भवती … Read more
- कटिहार रेल क्षेत्र में आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई,ट्रेन पर पथराव करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार21 अवैध हॉकर भी दबोचे गए कटिहार – कटिहार रेल क्षेत्र में रेलवे सुरक्षा बल की लगातार कार्रवाई से अपराधियों और अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। एक ओर … Read more
- पटना में प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज दुर्भाग्यपूर्ण – संजय कुमार सिंहटीआरई-4 अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज के खिलाफ कांग्रेस का हमला, कहा युवाओं के साथ हो रहा छल कटिहार – बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से शिक्षक भर्ती परीक्षा टीआरई-4 का विज्ञापन जारी करने में … Read more
- पीएम आवास लाभुकों ने लगाया अवैध वसूली का आरोप,जांच की मांगबरारी /कटिहार – प्रखंड की रौनिया पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नाम जोड़ने और जियो टैग करने के नाम पर अवैध वसूली का मामला प्रकाश में आया है। पंचायत की लाभुक सीमादेवी, … Read more
- कटिहार में गूंजा ‘व्हाइट टी-शर्ट मूवमेंट’संविधान जागरूकता के लिए युवाओं ने लिया संकल्पकटिहार – राष्ट्रीय यूथ कांग्रेस के ‘व्हाइट टी-शर्ट मूवमेंट’ के तहत सीमांचल के चार जिलों कटिहार,पूर्णिया, अररिया और किशनगंज में एक साथ एक दिवसीय ‘बुनियादी कैंप’ का आयोजन किया गया। इसी क्रम में कटिहार … Read more
News Lemonchoose वेबसाइट पर बहुत ही सस्ते दर पर अपने दुकान ,प्रतिष्ठान, संस्थान या अन्य व्यवसायिक कार्यों का विज्ञापन देकर अपने बिजनेस को लाखो लोगो तक पहुंचाए ।संपर्क करे : फोन एवं वॉट्सएप 9431267283
नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया News Lemonchoose के Facebook पेज को Like व Twitter ,Koo,DailyHunt पर Follow करना न भूलें…



























