उपराष्ट्रपति श्री एम. वेंकैया नायडू ने कई योजनाओं का किया लोकार्पण
बिहार /डेस्क
डॉ० राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा, पिपराकोठी ( पूर्वी चंपारण) परिसर में आयोजित द्वितीय दीक्षांत समारोह में उप राष्ट्रपति श्री एम० वेंकैया नायडू, राज्यपाल श्री फागू चौहान और मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार शामिल हुए।
कार्यक्रम के पूर्व परिसर में स्थापित पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उपराष्ट्रपति श्री एम० वेंकैया नायडू राज्यपाल श्री फागू चौहान और मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने श्रद्धांजलि दी। उप राष्ट्रपति श्री एम0 वेंकैया नायडू ने रिमोट के माध्यम से दीनदयाल उपाध्याय उद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय, डॉ० राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पिपरा कोठी परिसर के प्रशासनिक भवन, गंडकी महिला छात्रावास, पंडित राजकुमार शुक्ल छात्रावास के साथ-साथ स्वदेशी गौ नस्ल का क्षेत्रीय उत्कृष्टता केंद्र और देशी गौवंश संरक्षण एवं संवर्द्धन केन्द्र, माधोपुर का भी उद्घाटन किया।
उप राष्ट्रपति श्री एम वेंकैया नायडू ने दीक्षांत समारोह में 6 छात्र-छात्राओं श्री अभिनवप्रकाश, श्री राजेश कुमार, सुश्री चांदनी कुमारी को विजिटर मेडल सुश्री स्मिता शर्मा, सुश्री कोमल कीर्ति को चांसलर मेडल तथा आसुतोष कुमार को वाइस चांसलर मेडल प्रदान किया।उप राष्ट्रपति ने कार्यक्रम के दौरान एक पुस्तिका का भी विमोचन किया। उपराष्ट्रपति श्री एम० वेंकैया नायडू ने दीक्षांत समारोह को संबोधित किया।एवं सरकार द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की ।
उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने दीक्षांत समोरह के हिंदी में सम्बोधित करते हुए चंपारण की ऐतिहासिक भूमि को याद करते हुए कहा कि इसी भूमि ने महात्मा गांधी को नया नाम दिया था ।टॉपर समेत सभी छात्र-छात्राओं की बधाई देते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि यहां के छात्र पास होकर देश का नाम रौशन करेंगे।
श्री नायडू ने पूर्व केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह को बधाई देते हुए कृषि मंत्री रहते हुए उनके द्वारा किए गए कार्यों का याद किया।कृषि क्षेत्र में हो रहे कार्यों की चर्चा करते हुए उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने कहा कि केंद्र की सरकार ने बेहतर काम किया है।किसान संम्मान योजना से किसानों को काफी फायदा हो रहा ।किसान नई तकनीक से खेती करके काफी मुनाफा कमा रहे है।लगातार हाईटेक तरीके से खेती की जा रही है। किसान सेंटर के माध्यम से नई-नई जानकारी भी समय-समय पर दी जा रही है।
आजकल जय जवान ,जय किसान ,जय विज्ञान के साथ जय अनुसन्धान का नारा बुलंद किया जा रहा है।बिहार के कई विभूति कर्पूरी,जेपी,कैलाशपति मिश्र हुए है जिन्होंने जनता को नया रास्ता दिखाया है।
वहीं कार्यक्रम को सीएमश्री नीतीश कुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि आज परिसर के द्वितीय दीक्षांत समारोह के आयोजन के लिए आप सभी लोगों को बधाई देता हूं और आदरणीय उपराष्ट्रपति जी का समारोह में स्वागत करता हूं। सभी उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं एवं गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को विशेष तौर पर बधाई देता हूं और सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता उन्होंने कहा कि डॉ० राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि • विश्वविद्यालय की स्थापना वर्ष 2016 में हुई थी। वर्ष 2018 में प्रथम दीक्षांत समारोह का आयोजन पूसा हुआ था। उसमें महामहिम राष्ट्रपति जी के साथ में शामिल भी हुआ था। कि अमेरिका के प्रसिद्ध कृषि वैज्ञानिक हेनरी फिप्स ने एग्रीकल्चर ऑफ यू०एस०ए० के नाम पर ही पूसा का नामकरण हुआ।
वर्ष 1934 में भूकंप आने के बाद यह संस्थान दिल्ली चला गया और वहां भी इसका नाम पूसा ही रखा गया। वर्ष 1970 में डॉ० राजेंद्र प्रसाद के नाम पर राज्य सरकार द्वारा डॉ० राजेंद्र प्रसाद कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना की गयी। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2007-08 में डॉ० राजेंद्र प्रसाद कृषि विश्वविद्यालय को केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय बनाने की हमलोगों ने पहल की। उस समय के महानिदेशक,भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद्, नई दिल्ली श्री मंगला राय जी से इस पर विचार विमर्श हुआ। हमलोगों ने उस समय भी प्रधानमंत्री जी को इस संबंध में पत्र लिखा था। उस समय की सरकार ने केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाने के लिए कई शर्तों रखीं, जिसे हमलोगों ने स्वीकार किया और अंततोगत्वा वर्ष 2016 में डॉ० राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना हुई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2005 में जबसे हमें काम करने का मौका मिला है कृषि के क्षेत्र में हमलोगों ने कई कार्य किए हैं। वर्ष 2010 में कृषि विश्वविद्यालय, सबौर की स्थापना की गयी। वर्ष 2016 में पशु विज्ञान विश्वविद्यालय की स्थापना की गयी। वर्ष 2008 में पहला कृषि रोडमैप, 2012 में दूसरा कृषि रोडमैप और वर्ष 2017 में तीसरा कृषि रोडमैप बनाया गया। कृषि रोडमैप के आधार पर कृषि के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कार्य किए गए धान, गेहूं और मक्का की उत्पादकता दोगुनी हुई सब्जी और फल का भी उत्पादन काफी वर्ष 2012 से कृषि एवं उससे संबद्ध इंस्टीच्यूट में पढ़ाई करने वाले छात्र छात्राओं को 2000 प्रतिमाह की दर से मदद दी जा रही है।
साथ ही उन्हें 6000 रुपए वार्षिक रूप से रुपये पुस्तक आदि खर्च के लिए दिया जाता है। सभी छात्र-छात्राओं को हमलोग इसी तरह से सहयोग करते रहेंगे। हमलोगों की इच्छा है कि कृषि के क्षेत्र में वे पढ़े और आगे बढ़ें, यह देश और राज्य के हित है। बिहार में करीब 76 प्रतिशत आबादी की निर्भरता कृषि पर है। देश में आबादी के दृष्टिकोण से बिहार तीसरे स्थान पर और क्षेत्रफल के दृष्टि 12वें स्थान पर है। आबादी नियंत्रण के लिए हमलोग महिलाओं को शिक्षित कर रहे हैं। महिलाओं के शिक्षित होने से प्रजनन दर घटेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जब हम केंद्र में कृषि मंत्री थे तो दुनिया के महान वैज्ञानिक और हरित क्रांति के जनक डॉ० नॉर्मन बोरलॉग को वर्ष 2001 में पूसा ले गए थे। पूसा में ही बोरलॉग इंस्टीच्यूट की एक शाखा स्थापित की गयी। वर्ष 2016 में हम वहां गए थे, जहां मौसम के अनुकूल किए जा रहे कृषि कार्य को देखा था। बाद में हमलोगों ने जल-जीवन हरियाली अभियान की शुरुआत की। मौसम के अनुकूल कृषि की शुरुआत हमलोगों ने 8 जिलों से किया और बाद में इसे सभी 38 जिलों में लागू किया गया। 11 जिलों में डॉ० राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय मौसम के अनुकूल कृषि की देख-रेख कर रहा है।
फसल अवशेष प्रबंधन के लिए भी हमलोग कृषकों की सहायता कर रहे हैं। पुआल जलाने के लिए हमलोग उन्हें प्रेरित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार को 5 कृषि कर्मण है। हमलोग कृषि के कार्य को और आगे बढ़ाते रहेंगे। दीनदयाल उपाध्याय पुरस्कार एवं वानिकी महाविद्यालय की स्थापना हुई है और आज कई चीजों का उद्घाटन भी हुआ है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रद्धेय अटल जी की सरकार में जब हम केंद्रीय कृषि मंत्री थे, उस समय वर्ष 2000 में एग्रीकल्चर पॉलिसी लायी गई। अटल जी के नेतृत्व में कई महत्वपूर्ण कार्य किए गए और अब प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश और राज्य विकास कर रहा है। समारोह में उप मुख्यमंत्री श्रीमती रेणु देवी, कृषि मंत्री श्री अमरेंद्र प्रताप सिंह, गन्ना कर रहा है।
विधि मंत्री श्री प्रमोद कुमार, सांसद एवं पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री
श्री राधामोहन सिंह, अन्य जनप्रतिनिधिगण, सचिव कृषि, शिक्षा एवं अनुसंधान तथा महानिदेशक, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली श्री त्रिलोचन महापात्र, डॉ० राजेंद्र प्रसाद 1 केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रो० प्रफुल्ल कुमार मिश्र, डॉ० राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय विश्वविद्यालय के कुल कुलपति श्री रमेश चंद्र श्रीवास्तव, डॉ० राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि सचिव डॉ० प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री चंचल कुमार, आयुक्त तिरहुत प्रमंडल श्री मिहिर कुमार, कृषि विभाग के सचिव श्री एन0 सरवन कुमार, पुलिस उप महानिरीक्षक, चंपारण प्रक्षेत्र श्री रविंद्र कुमार, जिलाधिकारी पूर्वी चंपारण श्री कपिल शीर्षत अशोक, पुलिस अधीक्षक श्री नवीन चंद्र झा सहित अन्य पदाधिकारीगण, शिक्षकगण, गणमान्य व्यक्ति एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- हरियाली तीज महोत्सव में झलकी संस्कृति की छटा,मंच के 10 वर्ष पूर्ण होने पर 10 प्रतिभाओं का हुआ सम्मानकटिहार – मारवाड़ी युवा मंच कटिहार जागृति शाखा की ओर से अग्रसेन भवन में हरियाली तीज महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। संस्था के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित … Read more
- वरीय अधिवक्ता प्रदीप दत्ता के आकस्मिक निधन पर अधिवक्ताओं में शोककटिहार कोर्ट – जिला व्यवहार न्यायालय में कार्यरत वरीय अधिवक्ता प्रदीप दत्ता का बुधवार को आकस्मिक हृदय गति रुक जाने के कारण निधन हो गया ।उनके निधन की सूचना पर न्यायालय प्रांगण … Read more
- कटिहार:13 अगस्त को लगेगा स्वैच्छिक रक्तदान शिविरमनिहारी /कटिहार-सामाजिक संस्था मनिहारी युवा मंच के तत्वावधान में 13 अगस्त 2026 गुरुवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का आयोजन मारवाड़ी धर्मशाला, मनिहारी बाजार में प्रातः 9:00 बजे … Read more
- अवैध आशा हॉस्पिटल सील,अवैध नर्सिंग होम संचालकों में हड़कंपगुप्त सूचना पर कार्रवाई बरारी /कटिहार – नगर पंचायत बरारी के जागेश्वर उच्च विद्यालय के समीप कई वर्षों से अवैध रूप से संचालित किए जा रहे आशा हॉस्पिटल पर बुधवार को प्रशासन … Read more
- भाजपा जिला अनुसूचित जनजाति मोर्चा की बैठक आयोजितकटिहार – भारतीय जनता पार्टी के जिला अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष अजीत मुंडा के नेतृत्व में जिला बैठक आयोजित की गई । बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा जिला … Read more
- राष्ट्रीय जनगणना में जातिगत गणना को शामिल करने हेतु सांसद को सौंपा मांग-पत्रजातिगत जनगणना को लेकर देश में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्गओबीसी मोर्चा की पहल कटिहार – 2027 की राष्ट्रीय जनगणना में जातिगत गणना को शामिल करने हेतु ओबीसी मोर्चा ने सांसद को मांग-पत्र सौंपा … Read more
- फूलहारा पंचायत भवन में सहयोग शिविर आयोजित,समस्याओं का हुआ समाधानमनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के फुलहरा पंचायत के पंचायत भवन फुलहरा में बिहार सरकार के निर्देशानुसार सहयोग शिविर आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता पंचायत के मुखिया सह जन सुराज के पूर्व मनिहारी … Read more
- ठनका गिरने से महिला की मौत,गांव में पसरा मातमफलका/ कटिहार – प्रखंड के पोठिया थाना क्षेत्र के पोठिया पंचायत के वार्ड संख्या पांच में बारिश के दौरान तीन बच्चे की मां रीना देवी वज्रपात चपेट में आने से मौत हो … Read more
- अपराधियों ने सब्जी व्यवसाई को मारी गोली,जांच में जुटी पुलिसमनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के मरंगी पंचायत के हुसैनपुर मे बीती रात करीब साढ़े बारह बजे एक सब्जी व्यवसायी मो. मालिक (37) व्यक्ति के घर में घुस कर अपराधियों ने दो गोली … Read more
- नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल पर महापौर की पहल,कर्मचारियों की मांगों के शीघ्र समाधान हेतु बिहार सरकार को भेजा पत्रकटिहार – नगर निगम कटिहार में जारी राज्यव्यापी हड़ताल के क्रम में महापौर श्रीमती ऊषा देवी अग्रवाल ने हड़ताली कर्मचारियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं मांगों को गंभीरतापूर्वक सुना। इस दौरान … Read more
- कटिहार रेल मंडल में विकास को मिली नई रफ्तार,श्रद्धालुओं के लिए दो जोड़ी स्पेशल ट्रेन परिचालन से मिली राहतचिकन नेक रेलखंड का डीपीआर तैयारस्वीकृति मिलते ही शुरू होगा निर्माण कार्य – डीआरएम कटिहार – कटिहार रेल मंडल में यात्रियों की सुविधा और रेल संरचना के विकास को नई गति मिल … Read more
- गंगा की तेज धारा में बहा युवक,बाघमारा घाट पर एसडीआरएफ चला रही तलाश अभियानबौलिया निवासी अब्बास नहाने के दौरान हुआ लापता रातभर परिजनों ने की खोजबीन मनिहारी /कटिहार – मनिहारी प्रखंड के बाघमारा घाट पर गंगा में नहाने के दौरान एक युवक तेज धारा में … Read more
- जिले की जलवायु मक्का के लिए अनुकूल-डीएओजिले में मक्का उत्पादन का लक्ष्य 2968.65 हेक्टेयर कटिहार–कृषि विभाग बिहार सरकार की ओर से जिले मे मक्का आच्छादन का लक्ष्य कुल 2968.65 हेo का निर्धारित किया गया है जिसमे 638.72 हेo … Read more
- सहयोग शिविर में प्राप्त आवेदनों का हुआ निष्पादन – एसडीएममनिहारी/कटिहार – सरकार के निर्देश के आलोक में बुधवार को मनिहारी प्रखंड की दिलारपुर पंचायत भवन में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने आम लोगों … Read more
- कोल्था पंचायत में सहयोग शिविर, 48 नए आवेदन मिले; 27 का मौके पर हुआ निष्पादनसंवाददाता/किशनगंज जिला पदाधिकारी नवीन कुमार और पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में बुधवार को पोठिया प्रखंड की कोल्था पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आम लोगों … Read more
- रेतुआ नदी के कटाव से मुख्यमंत्री सड़क पर मंडराया खतरा, ग्रामीणों ने की कटावरोधी कार्य की मांगसंवाददाता: विजय कुमार साह टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र के डोरिया से लोधाबाड़ी होते हुए टेढ़ागाछ जाने वाली मुख्यमंत्री सड़क रेतुआ नदी के तेज कटाव की चपेट में आ गई है। लोधाबाड़ी एवं डोरिया … Read more
- बहादुरगंज में 24 लीटर बीयर के साथ तस्कर गिरफ्तार, इको स्पोर्ट कार जब्तसंवाददाता:निसार अहमद गुप्त सूचना के आधार पर बहादुरगंज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 24 लीटर बीयर के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। इस दौरान तस्करी में प्रयुक्त इको स्पोर्ट … Read more
- किशनगंज सदर अस्पताल में ICU सेवा का हुआ शुभारंभ,मरीजों को मिलेगा लाभकिशनगंज/संवाददाता किशनगंज जिले के लोगों को अब गंभीर मरीजों के इलाज के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। सदर अस्पताल में मंगलवार को 10 बेड वाले आधुनिक आईसीयू का उद्घाटन … Read more
- किशनगंज:279 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, स्कॉर्पियो जब्तकिशनगंज/प्रतिनिधि जिले के पाटामारी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 279 लीटर विदेशी शराब के साथ दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त एक स्कॉर्पियो वाहन … Read more
- डंपर की टक्कर से टूटा बिजली का खंभा और तार, चालक पर मुकदमा हुआ दर्जबहादुरगंज/किशनगंज/निशांत राष्ट्रीय राजमार्ग 327ई पर एक अनियंत्रित डंपर की चपेट में आने से 11 हजार वोल्ट का बिजली पोल और तार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद विद्युत विभाग ने … Read more
- वेतन वृद्धि व स्थायी नौकरी की मांग को लेकर सफाई कर्मियों का अनिश्चितकालीन हड़ताल, सड़क पर फेंका कचरा; नप कार्यालय का घेरावसंवाददाता/किशनगंज नगर परिषद के सफाईकर्मी बुधवार को वेतन वृद्धि, सेवा स्थायीकरण समेत विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। विरोध स्वरूप कर्मचारियों ने डेमार्केट रोड पर कचरा फेंककर प्रदर्शन … Read more

























