दिल्ली :बीजेपी राष्ट्रीय कार्यसमिति बैठक का आयोजन आज किया गया ।बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा के द्वारा बैठक का विधिवत शुभारंभ किया गया ।बैठक में 5 राज्यो में होने वाले आगामी विधान सभा चुनाव सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई है।इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत 124 सदस्यों ने हिस्सा लिया।वहीं मुरली मनोहर जोशी, लालकृष्ण आडवाणी सहित अन्य सदस्यों ने वर्चुअली तौर पर बैठक में हिस्सा लिया।बैठक में 100 करोड़ वैक्सीनेशन पर भाजपा नेताओं ने पीएम मोदी को सम्मानित भी किया। मालूम हो कि बैठक में 2022 में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव पर चर्चा हुई।
इसके साथ ही जम्मू कश्मीर,आर्टिकल 370, किसान, प. बंगाल में चुनावी हिंसा को लेकर चर्चा हुई. पश्चिम बंगाल को लेकर बैठक में प्रस्ताव भी पारित किया गया। बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं की मौत को लेकर प्रस्ताव भी पास हुआ।इसके अलावा यूपी, पंजाब, गोवा, मणिपुर और उतराखंड के चुनाव को लेकर प्रेजेंटेशन हुईं।बैठक को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि बीजेपी प. बंगाल में नया इतिहास रचेगी। इस दौरान बैठक में कैलाश विजयवर्गीय, अनुपम हाजरा, स्वप्न दास गुप्ता समेत कई ऐसे नेता मौजूद थे, जिन्होंने विधानसभा चुनाव में अहम भूमिका निभाई थी. नड्डा ने कहा, मैं प. बंगाल के लोगों को भरोसा दिलाना चाहता हूं हम आपके साथ हैं और राज्य में नया इतिहास रचेंगे।
बैठक के विषय में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने बंगाल के लोगों को विधानसभा चुनाव में समर्थन देने के लिए धन्यवाद कहा. उन्होंने कहा,2016 में बंगाल में हमारी मौजूदगी नहीं थी।लेकिन अब हमें 38% वोट मिला।18 लोकसभा और 77 विधानसभा सीटें हमारे पास हैं।
उन्होंने कहा भारत के राजनीतिक इतिहास में पहली बार 9 करोड़ आबादी वाले राज्य में इस तरह के विकास को देखा गया।लेकिन चुनाव के बाद हमारे 53 कार्यकर्ताओं को मार दिया गया।1 लाख से ज्यादा लोग बेघर हो गए। चुनाव आयोग, मानवाधिकार आयोग, हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट सभी ने इस पर टिप्पणी की ।पीएम मोदी ने बंगाल में वैक्सीन भेजी। लेकिन वैक्सीन पार्टी बेसिस पर लगाई जा रही है।
बंगाल में अमानवीयता की हदें पार कर दी गई हैं. पूरी भाजपा बंगाल के साथ खड़ी है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से आने वाले चुनाव को लड़कर बंगाल को बचाने, लोकतंत्र और संविधान को बचाने की अपील की। श्री प्रधान ने कहा वर्ष 2014 में जब भाजपा सरकार आई तो किसानों के लिए बजट में सिर्फ ₹23,000 करोड़ व्यय करने की व्यवस्था थी। लेकिन भाजपा सरकार में पेश पिछले बजट में किसानों के लिए ₹1 लाख 23 हजार करोड़ की व्यवस्था की गई है।
वहीं निर्मला सीतारमण ने विपक्ष द्वारा टीकाकरण को लेकर उठाए गए सवाल की चर्चा करते हुए कहा कि पूरी दुनिया में जो वैक्सीनेशन का सराहनीय काम भारत में हुआ है उसको याद करते हुए हम ये भी याद रख रहे हैं कि कैसे विपक्षी पार्टियों ने शुरुआत से ही वैक्सीनेशन पर अनेकों प्रश्नचिन्ह उठाए थें।साथ ही उन्होंने 80 करोड़ लोगो को मुफ्त में अनाज देने की चर्चा की ।बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, धर्मेंद्र प्रधान, निर्मला सीतारमण, एस जयशंकर, अनुराग ठाकुर, मुख्तार अब्बास नकवी,गिरिराज सिंह ,यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत अन्य नेता इसमें शामिल हुए ।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- पहचान पत्र के बिना नेपाल में एंट्री बंद,नए नियम से बढ़ी परेशानीजोगबनी (अररिया)अरुण कुमार भारत-नेपाल सीमा पर शनिवार से अचानक बढ़ी सख्ती ने सीमावर्ती इलाकों में हलचल तेज कर दी है। नेपाल प्रशासन ने अब नेपाल में प्रवेश करने वाले भारतीय नागरिकों के लिए … Read more
- भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी और एपीएफ नेपाल के बीच संयुक्त गश्ती एवं समन्वय बैठक आयोजितकिशनगंज /विजय कुमार साह टेढ़ागाछ प्रखंड अंतर्गत भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सशस्त्र सीमा बल 12वीं वाहिनी किशनगंज के “ई” समवाय माफिटोला में शनिवार को सीमा सुरक्षा एवं आपसी समन्वय को लेकर संयुक्त पेट्रोलिंग … Read more
- एसएसबी ने चलाया जागरूकता अभियान, छात्रों व ग्रामीणों को योग अपनाने का संदेशटेढ़ागाछ/विजय कुमार साह भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल 12वीं बटालियन द्वारा गुरुवार को “ई” समवाय माफ़ीटोला सीमा चौकी फतेहपुर अंतर्गत नव प्राथमिक विद्यालय खाताबस्ती में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर … Read more
- कटिहार रेल मंडल में तीन दिवसीय मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान से हड़कंप705 बेटिकट यात्री पकड़े गये 4 लाख 90 हजार से अधिक जुर्माना किया गया वसूल कटिहार – कटिहार रेल मंडल में चलाए गए तीन दिवसीय विशेष रेलवे मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान में कुल 705 … Read more
- घर से बुलाकर युवक के साथ मारपीट, नगदी और चेन छीनने का आरोप,जांच में जुटी पुलिसबरारी /कटिहार – बरारी थाना क्षेत्र के सुजापुर गांव में एक युवक को घर से बुलाकर बहियार में ले जाकर बेरहमी से मारपीट करने और नगदी व चांदी की चेन छीन लेने का … Read more
- लायंस क्लब कटिहार की ओर से मुफ्त नेत्र जांच और पौधारोपण कार्यक्रम आयोजितकटिहार – लायंस क्लब कटिहार की ओर से स्कूली बच्चों एवं अभिभावकों का मुफ्त नेत्र जांच शिविर का आयोजन आदर्श आवासीय मध्य विद्यालय शादपुर रजवाड़ा में किया गया। क्लब के अध्यक्ष लायन काजल … Read more
- बिजली चोरी के आरोप में सात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्जकदवा /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र में विद्युत विभाग की छापेमारी में अवैध रुप से विद्युत उपभोग करते सात लोगों को पकड़ा गया है। मामले को लेकर विद्युत विभाग की ओर से कदवा थाना … Read more
- कटिहार:जिला व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजनविभिन्न लंबित मामलों का हुआ निष्पादन कटिहार कोर्ट – जिला व्यवहार न्यायालय परिसर के एडीआर भवन में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक … Read more
- प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों को तकनिकी समस्या होने पर फिल्ड ट्रेनर से संपर्क करे – बीडीओबारसोई /कटिहार -जनगणना के संदर्भ में प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के लिए यह अत्यंत महत्वपूर्ण निर्देश है कि यदि फिल्ड में किसी भी प्रकार की कोई तकनिकी, प्रक्रियात्मक अथवा एचएलओ ऐप से संबंधित कोई … Read more
- कटिहार:भाजपा महामंत्री सौरभ कुमार मालाकार ने राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री से मिलकर दी बधाईकटिहार के बेहतर विकास की रखी मांग कटिहार – बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में एनडीए सरकार के गठन के बाद पूर्व के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल को बिहार सरकार … Read more
- पंचायत चुनाव की प्रक्रिया विभागीय स्तर पर शुरूफलका /कटिहार – प्रखंड के पंचायत में राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर पंचायत चुनाव 2026 का प्रक्रिया विभागीय स्तर पर शुरू हो गई है और पंचायत चुनाव 2026 का प्रपत्र एक का … Read more
- निशांत कुमार का विधिवत राजनीतिक प्रारंभ सुखद एवं उत्साहवर्धक — डॉ. एसके सुमनकटिहार – जनता दल यू के वरिष्ठ नेता डॉ. एसके सुमन ने इंजीनियर निशांत कुमार के सक्रिय राजनीतिक जीवन में प्रवेश को बिहार की राजनीति के लिए एक ऐतिहासिक,सकारात्मक एवं दूरगामी पहल बताया … Read more
- सीमेंट लोड ट्रैक्टर ने बच्चे को कुचला,गंभीर रूप से घायलप्राणपुर /कटिहार – प्राणपुर थाना क्षेत्र के सिरण्डा गांव में दोपहर बाद 10 वर्षीय नूर सलाम नमाज पढ़ कर मस्जिद से घर आ रहा था। इसी बीच सड़क पार करने के दौरान सीमेंट … Read more
- फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट करना युवक पर पड़ा महंगाबरारी /कटिहार – सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर देश के नेताओं के संबंध में कथित रूप से आपत्तिजनक एवं अनर्गल टिप्पणी करना एक युवक को महंगा पड़ गया। मामले में कार्रवाई करते हुए … Read more
- कटिहार:परिसीमन और आरक्षण को लेकर मुखिया संघ ने की बैठकमांगे पूरी नहीं हुई तो पंचायत चुनाव का करेंगे विरोध आजमनगर /कटिहार – प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सामुदायिक भवन के सभाकक्ष में प्रखंड के 28 पंचायतों के मुखिया की अहम बैठक आयोजित की … Read more
- कटिहार:प्रसव पूर्व 60 गर्भवती महिलाओं की हुई जांचमनसाही/कटिहार – प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनसाही में शनिवार को प्रसव पूर्व 60 गर्भवती महिलाओं की जांच हुई। इस मौके पर प्रखंड क्षेत्र से लाए आशा के द्वारा … Read more
- कटिहार रेल क्षेत्र में आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई,ट्रेन पर पथराव करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार21 अवैध हॉकर भी दबोचे गए कटिहार – कटिहार रेल क्षेत्र में रेलवे सुरक्षा बल की लगातार कार्रवाई से अपराधियों और अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। एक … Read more
- पटना में प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज दुर्भाग्यपूर्ण – संजय कुमार सिंहटीआरई-4 अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज के खिलाफ कांग्रेस का हमला, कहा युवाओं के साथ हो रहा छल कटिहार – बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से शिक्षक भर्ती परीक्षा टीआरई-4 का विज्ञापन जारी करने … Read more
- पीएम आवास लाभुकों ने लगाया अवैध वसूली का आरोप,जांच की मांगबरारी /कटिहार – प्रखंड की रौनिया पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नाम जोड़ने और जियो टैग करने के नाम पर अवैध वसूली का मामला प्रकाश में आया है। पंचायत की लाभुक … Read more



























