उत्तर प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कुशीनगर में अंतर राष्ट्रीय एयरपोर्ट का उद्घाटन करने के साथ ही कुशीनगर को कई सौगात दिया है। पीएम मोदी ने यहां 280 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से निर्माण किये जाने वाले राजकीय मेडिकल कॉलेज, कुशीनगर की आधारशिला रखी ,वहीं 180 करोड़ रुपये से अधिक की लागत की 12 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया। पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी पर जम कर निशाना साधा और कहा योगीराज में माफिया माफी मांगते घूम रहे हैं उन्होंने कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में माफिया राज था और माफिया को लूट की खुली छूट थी ।लेकिन योगी सरकार में अब माफिया माफी मांगते घूम रहे हैं । उन्होंने कहा इसका सबसे अधिक दुख माफिया बाजों को ही हो रहा है।
साथ ही उन्होंने योगी सरकार की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में सबसे तेजी से टीकाकरण का कार्य हुआ साथ ही उन्होंने गन्ना किसानों को उत्तर प्रदेश द्वारा दिए गए लाभ की भी चर्चा की और कहा कि 1.5 लाख करोड़ से अधिक की राशि का भुगतान गन्ना किसानों को किया गया है ।
उन्होंने कहा कि आने वाला समय उत्तर प्रदेश की आकांक्षाओं की पूर्ति करने वाला समय है ।पीएम मोदी ने कहा हमारी सरकार ने जो नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति लाई है। उसमें फैसला हुआ है कि अपनी मातृभाषा में पढ़ने वाला बच्चा भी, गरीब मां का बेटा भी डॉक्टर बन सकता है। इंजीनियर बन सकता। भाषा की बाधा उसके विकास में कोई रुकावट नहीं बनेगी ।
पीएम मोदी ने कहा डबल इंजन की सरकार, डबल ताकत से स्थितियों को सुधार रही है। वर्ना 2017 से पहले जो सरकार यहां थी, उसे आपकी दिक्कतों से, गरीब की परेशानी से कोई सरोकार नहीं था ।उन्होंने कहा लोहिया जी कहा करते थे कि कर्म को करूणा से जोड़ो, भरपूर करुणा से जोड़ो।लेकिन जो पहले सरकार चला रहे थे, उन्होंने गरीब के दर्द की परवाह नहीं की, पहले की सरकार ने अपने कर्म को, घोटालों से जोड़ा, अपराधों से जोड़ा ।पीएम मोदी ने कहा जब मूल सुविधाएं मिलती हैं, तो बड़े सपनों को देखने का हौसला और सपनों को पूरा करने का जज्बा पैदा होता है।गरीब को पक्का घर मिले, शौचालय, बिजली, गैस का कनेक्शन हो, नल से जल आए, तो गरीब का आत्मविश्वास अनेक गुना बढ़ जाता है ।
उन्होंने कहा यूपी के लोग अच्छी तरह जानते हैं कि इन लोगों की पहचान समाजवादी की नहीं, परिवारवादी की बन गई है। इन लोगों ने सिर्फ अपने परिवार का भला किया, समाज का और उत्तर प्रदेश का हित भूल गए ।वहीं उन्होंने उत्तर प्रदेश के तीर्थ स्थलों की चर्चा करते हुए कहा कि ये ऐसी धरती है जिसका इतिहास कालातीत है, जिसका योगदान कालातीत है। इस भूमि पर मर्यादापुरुष भगवान राम ने अवतार लिया, भगवान श्रीकृष्ण ने अवतार लिया।
जैन धर्म के 24 में 18 तीर्थंकर, उत्तर प्रदेश में ही अवतरित हुए थे साथ ही कहा हमारी गौरवशाली सिख गुरु परंपरा का भी उत्तर प्रदेश से गहरा जुड़ाव रहा है। आगरा में ‘गुरु का ताल’ गुरुद्वारा आज भी गुरु तेगबहादुर जी की महिमा का, उनके शौर्य का गवाह है जहां पर उन्होंने औरंगजेब को चुनौती दी थी ।वहीं उन्होंने कहा कि दीपावली और छठ पूजा अधिक दूर नहीं है आप सभी से आग्रह है कि लोकल फॉर वोकल बने और आसपास के लोगों से ही खरीददारी करे साथ ही उन्होंने दीपावली एवं छठ पूजा की सभी को बधाई दी ।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- किशनगंज के युवक का शव बरेली रेलवे ट्रैक पर मिला, मौत पर सवाल—विधायक ने निष्पक्ष जांच की उठाई मांगकिशनगंज /ठाकुरगंज /प्रदीप शर्मा किशनगंज जिले के ठाकुरगंज निवासी एक युवक का शव उत्तर प्रदेश के बरेली में रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई है। मृतक की … Read more
- चालों का महाकुंभ: अब किशनगंज में बिछेगी बुद्धि की बिसात, हर खिलाड़ी को मिलेगा खुद को साबित करने का मौकासर्वत्र शतरंज’ टूर्नामेंट 3 मई को — दिमागी खेल का बड़ा मंच₹51,000 इनामी राशि, कई राज्यों के खिलाड़ी होंगे शामिल किशनगंज/प्रतिनिधि तेजी से बदलते सामाजिक और तकनीकी परिवेश में जहां युवाओं की बढ़ती … Read more
- राज्य अंडर-9 शतरंज प्रतियोगिता हेतु आदर्श व अपर्णा पटना रवाना,संघ ने दी शुभकामनाएंपटना में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय बिहार राज्य अंडर-9 शतरंज प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए किशनगंज के खिलाड़ी बुधवार को रवाना हुए। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, छपरा, … Read more
- KishanganjNews:पोक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में अदालत ने आरोपी को सुनाई गई आजीवन कारावास की सजा,जुर्माना भी लगाया गयाकिशनगंज/प्रतिनिधि अनन्य विशेष न्यायाधीश पोक्सो अधिनियम दीप चंद पाण्डेय की अदालत ने बुधवार को पोक्सो अधिनियम के मामले में एक अहम फैसला सुनाया है। अनन्य विशेष न्यायाधीश पोक्सो अधिनियम दीप चंद पाण्डेय की … Read more
- किशनगंज में स्मैक के साथ चार युवक गिरफ्तारकिशनगंज /राहुल कुमार किशनगंज सदर थाना पुलिस स्मैक के विरुद्ध लगातार अभियान चला रही है।इसी कड़ी में बुधवार को स्मैक के विरुद्ध अभियान चलाया गया। पुलिस टीम ने टेउसा चाय बगान के पास … Read more
- भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही विकास योजना,सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोपपुरानी पीसीसी सड़क पर ही करा दी ‘खानापूर्ति’ वाली ढलाई : ग्रामीण कोढ़ा /कटिहार – प्रखंड के भटवाड़ा पंचायत वार्ड संख्या 10 विकास के नाम पर सरकारी फंड की बंदरबांट का एक नया … Read more
- हज के लिए मक्का शरीफ हुए रवाना,लोगो ने दी मुबारकबादसालमारी /कटिहार – बलिया बेलौन क्षेत्र से बुधवार को दर्जनों जायरीन हज के लिए मक्का शरीफ रवाना हुए।हज की अदायगी के लिए मक्का शरीफ और मदीना शरीफ की जियारत कर खाने काबा का … Read more
- नगर कार्यपालक पदाधिकारी सुल्तानगंज के आत्मा की शांति के लिए शोक सभा का आयोजनबारसोई /कटिहार – नगर पंचायत बारसोई में नगर कार्यपालक पदाधिकारी रजनीश कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को कृष्ण भूषण कुमार नगर कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद सुल्तानगंज के आत्मा की शांति हेतु शोक सभा … Read more
- एचपीवी वैक्सीन का दूसरा डोज और गार्डासिल वेक्सिनेशन के लिए विशेष कैंप का आयोजनहसनगंज -हसनगंज प्रखंड में बुधवार को उत्क्रमित उच्च विद्यालय और उत्क्रमित मध्य विद्यालय एवं बीआरसी में एचपीवी वैक्सीन का दूसरा डोज और गार्डासिल वेक्सिनेशन के लिए विशेष कैंप लगाया गया। साथ ही चिकित्सकों … Read more
- घर के आगे से ट्रैक्टर चोरी,घटना सीसीटीवी में कैदकुरसेला / कटिहार – थाना क्षेत्र के नगर पंचायत वार्ड संख्या 7 स्थित ट्रायसेम भवन के समीप मंगलवार की रात एक ट्रैक्टर की चोरी हो गई। चोरों की यह पूरी करतूत पास में … Read more
- सुल्तानगंज गोलीकांड घटना को लेकर कुरसेला में शोक सभा का आयोजन,कार्यपालक पदाधिकारी को दी गई श्रद्धांजलिईओ को दी श्रद्धांजलि कुरसेला /कटिहार – भागलपुर के सुल्तानगंज नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार की गोली मारकर हत्या के बाद कुरसेला नगर पंचायत में शोक की लहर है। बुधवार … Read more
- नशा मुक्ति सह जागरूकता अभियान का आयोजन,छात्र छात्राओं को किया गया जागरूकसमेली /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय बिष्णुचक खैरा के छात्र-छात्राओं के बीच नशा के विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाया गया । इस अवसर पर प्रधान शिक्षक केशव कुमार मंडल के कुशल नेतृत्व … Read more
- समेली में अनियंत्रित पिकअप पलटी, कोई हताहत नहींकुरसेला /कटिहार – थाना क्षेत्र के एनएच-31 पर समेली प्रखंड कार्यालय के समीप बुधवार की सुबह एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे में किसी के घायल होने … Read more
- कटिहार:स्मैक के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार 36.21 ग्राम ड्रग्स बरामदमोबाइल एवं बाईक जब्त बारसोई /कटिहार – आबादपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी 5 तस्कर के साथ 36.21 ग्राम स्मैक बरामद। गुप्त सुचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आबादपुर पुलिस ने मंगलवार … Read more
- भारत-नेपाल सीमा जिलास्तरीय समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न, अपराध नियंत्रण हेतु संयुक्त रणनीति पर सहमतिअररिया/अरुण कुमार भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं समन्वय को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से भारत-नेपाल सीमा जिला समन्वय समिति (BDCC) की महत्वपूर्ण बैठक आज आईसीपी, जोगबनी (अररिया) में आयोजित की गई। … Read more
- दस आरोपियों को अदालत ने पांच- पांच वर्षों की सुनाई सजा,जुर्माना भी लगाया गयाएडीजे प्रथम सुरेश कुमार सिंह की अदालत ने सुनाई सजा किशनगंज/ प्रतिनिधि अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम सुरेश कुमार सिंह की अदालत ने चार वर्ष पुराने एक मामले में मंगलवार को महत्वपूर्ण … Read more
- किशनगंज:जिले में एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आपूर्ति एवं वितरण व्यवस्था सामान्यसंवाददाता/ किशनगंज ज़िले में घरेलू गैस की आपूर्ति एवं वितरण व्यवस्था सामान्य एवं सुचारू रूप से संचालित है। जिला पदाधिकारी विशाल राज ने बताया कि किशनगंज जिला अंतर्गत एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता … Read more
- कोयला माफियाओं पर पुलिस ने कसा शिकंजा,9 कोयला लदे ट्रक जब्त, आधा दर्जन गिरफ्तारसंवाददाता /किशनगंज: किशनगंज में फर्जी जीएसटी चालान के सहारे कोयला का परिवहन करने वाले माफियाओं के खिलाफ पुलिस के द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर … Read more
- काली मंदिर से लाखो के गहनों की चोरी,जांच में जुटी पुलिसइरफान/पोठिया (किशनगंज) पोठिया थाना क्षेत्र के चिचुआबाड़ी ओपी अंतर्गत तैयबपुर काली मंदिर में सोमवार की देर रात चोरों ने भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर … Read more
- छापेमारी में नाश्ता दुकान से 11 लीटर देशी शराब बरामद,दो गिरफ्तारकुरसेला /कटिहार – कुरसेला पुलिस ने मंगलवार को कुरसेला चौक स्थित एक नाश्ता दुकान में छापेमारी कर 11 लीटर देशी शराब बरामद की है। इस कार्रवाई में पुलिस ने मौके से दो लोगों … Read more




























