रिकॉर्ड 12 महीने के अल्प समय में बनकर तैयार हुए हैं रक्षा मंत्रालय के दोनों नए कार्यालय
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत बने रक्षा मंत्रालय के दो नए कार्यालयों का उद्घाटन किया।मालूम हो ये रक्षा कार्यालय परिसर दिल्ली के कस्तूरबा गांधी मार्ग और अफ्रीका एवेन्यू में हैं। उद्घाटन कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, आवास और शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी, रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, आवास और शहरी कार्य राज्य मंत्री कौशल किशोर, प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल विपिन रावत (सीडीएस) और सशस्त्र बलों के प्रमुख शामिल रहे।
इस मौके पर पीएम मोदी ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी के 75वें वर्ष में आज हम देश की राजधानी को नए भारत की आवश्यकताओं और आकांक्षाओं के अनुसार विकसित करने की तरफ एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ा रहे हैं। नया डिफेंस ऑफिस कॉम्प्लेक्स हमारी सेनाओं के काम काज को अधिक सुविधाजनक, अधिक प्रभावी बनाने के प्रयासों को और सशक्त करने वाला है।वहीं उन्होंने विपक्ष द्वारा सेंट्रल विस्ता प्रोजेक्ट पर सवाल उठाए जाने पर भी विपक्ष को करारा जवाब दिया है । उन्होंने कहा कि जो कार्य 70 साल पहले होना चाहिए था वह आज किया जा रहा है।पीएम मोदी ने कहा कि आज जब भारत की सैन्य ताकत को हम हर लिहाज से आधुनिक बनाने में जुटे हैं, आधुनिक हथियार से लेस करने में जुटे हैं, सेना की जरूरत की खरीद तेज हो रही है, तब देश की रक्षा से जुड़ा कामकाज दशकों पुराने तरीके से हो, ये कैसे संभव हो सकता है?
उन्होंने कहा कि जो लोग सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के पीछे डंडा लेकर पड़े थे, वे इन प्रोजेक्ट पर बिल्कुल चुप रहते थे, जबकि ये भी सेंट्रल विस्टा का ही हिस्सा है। पीएम ने कहा कि 7,000 से अधिक सेना के अफसर यहां काम करते हैं और अब उनके लिए नई व्यवस्था बनाई गई है।
पीएम मोदी ने कहा कि अब केजी मार्ग और अफ्रीका एवेन्यु में बने ये आधुनिक ऑफिस, राष्ट्र की सुरक्षा से जुड़े हर काम को प्रभावी रूप से चलाने में बहुत मदद करेंगे। राजधानी में आधुनिक डिफेंस एन्क्लेव के निर्माण की तरफ ये बड़ा कदम है।
जब हम राजधानी की बात करते हैं तो वो सिर्फ एक शहर नहीं होता। किसी भी देश की राजधानी उस देश की सोच, संकल्प, सामर्थ्य और संस्कृति का प्रतीक होती है। भारत तो लोकतंत्र की जननी है। इसलिए भारत की राजधानी ऐसी होनी चाहिए, जिसके केंद्र में लोक हो, जनता हो।
पीएम मोदी ने कहा कि राजधानी की आकांक्षाओं के अनुरूप दिल्ली में नए निर्माण पर बीते वर्षों में बहुत जोर दिया गया है। जनप्रतिनिधियों के आवास हों, अंबेडकर की स्मृतियों को सहेजने के प्रयास हों, अनेक नए भवन हों, इन पर लगातार काम किया है।
पीएम मोदी ने कहा कि डिफेंस ऑफिस कॉम्प्लेक्स का जो काम 24 महीने में पूरा होना था वो सिर्फ 12 महीने में पूरा किया गया है। वो भी तब जब कोरोना से बनी परिस्थितियों में लेबर से लेकर तमाम दूसरी चुनौतियां सामने थीं। कोरोना काल में सैकड़ों श्रमिकों को इस प्रोजेक्ट में रोजगार मिला है।पीएम मोदी ने कहा कि जब नीति और नीयत साफ हो, इच्छाशक्ति प्रबल हो और प्रयास ईमानदार हों, तो कुछ भी असंभव नहीं होता, सब संभव होता है।देश की नई पार्लियामेंट बिल्डिंग का निर्माण भी तय समय सीमा के भीतर पूरा होगा।
बता दें कि दोनों दफ्तर की इमारतें सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के पहले चरण के तहत तैयार हुई हैं। इससे पहले रक्षा मंत्रालय का मुख्य दफ्तर साउथ ब्लॉक के पास था, जबकि बाकी दफ्तर इधर-उधर थे। लेकिन इन्हें अब इन दो इमारतों में समाहित कर दिया जाएगा। दोनों ही इमारतें अब बनकर पूरी तरह तैयार हैं। अगले कुछ महीनों में कर्मचारी इनमें शिफ्ट हो जाएंगे।
पिछली इमारतें जर्जर अवस्था में थीं: राजनाथ सिंह
इस मौके पर राजनाथ सिंह ने कहा कि पिछली इमारतें जर्जर अवस्था में थीं। हमारे अधिकारियों को काम करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। जगह का सही उपयोग नहीं हो पा रहा था, यही कारण है कि इस परिसर को लाया गया है। अब 7,000 से अधिक श्रमिकों को इसमें समायोजित किया जा सकता है। ये परिसर 21वीं सदी की ज़रूरतों के हिसाब से बने हैं और यहां हर तरह की सुविधाएं भी हैं।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- अंतरराष्ट्रीय नशा विमुक्ति दिवस पर किशनगंज पुलिस ने दिलाई शपथ, किया वृक्षारोपणकिशनगंज: अंतरराष्ट्रीय नशा विमुक्ति दिवस-2026 के अवसर पर शुक्रवार को बिहार पुलिस मुख्यालय (मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो) के निर्देश के आलोक में किशनगंज पुलिस द्वारा जिले के सभी थाना परिसरों … Read more
- आरपीएफ ने तस्करी के 162 शराब की बोतलें किया बरामदसागर चंद्रा/ किशनगंज आरपीएफ जवानों ने ट्रेन से तस्करी कर लाई गई 162 शराब की बोतलों को बरामद किया है। हालांकि तस्कर को गिरफ्तार करने में जवान नाकाम रहे। दरअसल आरपीएफ के … Read more
- पुलिस ने दहेज प्रताड़ना मामले के आरोपी पति को गिरफ्तार कर भेजा जेलसागर चंद्रा /किशनगंज दहेज के लिए महिला को प्रताड़ित कर घर से निकाल देने मामले की जांच कर रही महिला थाने की पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। कोचाधामन थाना … Read more
- किशनगंज:आरपीएफ ने मोबाइल चोर को किया गिरफ्तार , भेजा गया जेलकिशनगंज/सागर चंद्रा स्टेशन परिसर की सुरक्षा के लिए गस्त कर रहे आरपीएफ जवानों ने चोरी की मोबाइल के साथ एक चोर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बंगाल के ग्वालपोखर … Read more
- एंबुलेंस चालक और ईएमटी ने बचाई सर्पदंश पीड़ित बच्ची की जान, परिजनों ने किया सम्मानितसागर चंद्रा /किशनगंज एंबुलेंस चालक और ईएमटी की सतर्कता के कारण एक सर्पदंश पीड़ित बच्ची की जान बच गई। घटना के बाद बच्ची के परिजनों ने चालक और ईएमटी का धन्यवाद जताते … Read more
- किशनगंज:पंचायत में विलंब से पहुंचने पर दबंगों ने व्यक्ति को पीटासागर चंद्रा/ किशनगंज पंचायत में विलंब से पहुंचने पर दबंगों ने एक व्यक्ति की बेरहमी से पिटाई कर दी। भरी पंचायत में घटित घटना के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके … Read more
- किशनगंज:मुहर्रम पर्व को लेकर डीएम – एसपी के नेतृत्व में शहर में निकाला गया फ्लैगमार्चकिशनगंज/प्रतिनिधि मुहर्रम पर्व शांतिपूर्ण माहौल में मनाए जाने को लेकर गुरुवार की शाम को जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन ने डीएम नवीन कुमार व एसपी संतोष कुमार के नेतृत्व में सयुंक्त रुप … Read more
- किशनगंज :नदी में डूबने से मां – बेटे की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहरामकिशनगंज/प्रतिनिधि किशनगंज सदर प्रखंड के मोतिहारा तालुका पंचायत के पानिसाल गांव में गुरुवार को नदी में डूबने से एक महिला व एक बच्चे की मौत हो गई।दोनों रिश्ते में मां- बेटे थे। … Read more
- बहादुरगंज में मोहर्रम पर निकला अखाड़ा जुलूस, “या हुसैन” के नारों से गूंजा शहरबहादुरगंज (किशनगंज) निसार अहमद मोहर्रम के अवसर पर बहादुरगंज के अली हसन चौक से पारंपरिक अखाड़ा जुलूस पूरे श्रद्धा, उत्साह एवं अनुशासन के साथ निकाला गया। जुलूस अली हसन चौक से प्रारंभ … Read more
- दिघलबैंक में दो बाइकों की टक्कर, युवक की मौत, मां-बहन समेत तीन गंभीर रूप से घायलमुरलीधर झा/किशनगंज/दिघलबैंक दिघलबैंक-बहादुरगंज मुख्य सड़क पर कोईमारी के पास गुरुवार को दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी मां-बहन समेत … Read more
- पंचायत विकास दिवस को सफल बनाने की तैयारी तेज, बीडीओ ने पंचायत कर्मियों के साथ की समीक्षा बैठकमो मुर्तुजा/ठाकुरगंज (किशनगंज) गुरुवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में पंचायत स्तर तक सरकार की सभी योजनाओं की जानकारी अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से पंचायत कर्मियों के साथ एक समीक्षा बैठक … Read more
- किशनगंज में बालू लदे ट्रैक्टर को छुड़ाने के लिए पुलिस से भिड़े लोग, मोबाइल छीना, भारी पुलिस बल के साथ गांव में छापेमारीमटियाभिटा गांव में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, छीना गया मोबाइल बरामद, ट्रैक्टर लेकर आरोपी फरार, तलाश तेज किशनगंज/राज कुमार पोठिया थाना क्षेत्र के दलुआहाट नेपाली चौक पर अवैध बालू खनन की सूचना … Read more
- भाजपा ने आपातकाल को संविधान हत्या दिवस के रूप में मनायाकटिहार – भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष मनोज राय की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में आयोजित जिला बैठक में आपातकाल’ के विरोध में आयोजित ‘संविधान हत्या दिवस मनाया गया । जिसमें … Read more
- नाव दुर्घटना मे पांच वर्षीय आंचल नदी मे लापता,खोजबीन जारीमनिहारी /कटिहार जाको राखे साईंया मार सके ना कोई, इसका उदाहरण बुधवार की शाम पीरमजार घाट पर नाव डूबते समय देखने को मिला । नाव मे महिला ,पुरूष, बच्चा सहित कुल 13 … Read more
- पोठिया पुलिस ने आम के बगीचे से 198 लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तारफलका/कटिहार – पोठिया पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के चौधरी बाड़ी के पास एक आम के बगीचे में छापेमारी कर वहाँ छुपाकर रखी गई विभिन्न ब्रांडों की … Read more
- मनसाही में मुहर्रम को लेकर निकाली गई फ्लैग मार्चमनसाही/कटिहार – मुहर्रम को लेकर मनसाही थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार प्रसाद के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। इस मौके पर थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार प्रसाद ने बताया कि मुहर्रम का पर्व शांति पूर्वक … Read more
- खरीफ महाभियान के तहत खरीफ कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजितबारसोई /कटिहार – प्रखंड ई-किसान भवन सभागार बारसोई में खरीफ महाभियान के तहत एकदिवसीय खरीफ कार्यशाला-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड कृषि पदाधिकारी बारसोई पवन कुमार,प्रखंड … Read more
- मुहर्रम के दौरान शांति व्यवस्था बनाये रखने को लेकर निकाला गया फ्लैग मार्चमनिहारी /कटिहार – गुरूवार को संध्या समय अनुमंडल पदाधिकारी त्रिलोकी नाथ, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बिनोद कुमार के नेतृत्व में शहर मे फ्लैग मार्च निकाला गया।भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च मनिहारी … Read more
- एनएच -31 जुराबगंज-मुसापुर मार्केट के पास स्कॉर्पियो-ऑटो में भीषण टक्कर10 घायल, 5 की हालत नाजुक कोढा /कटिहार- कोढ़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-31 पर जुराबगंज मुसापुर मार्केट के सामने गुरुवार को स्कॉर्पियो और ऑटो के बीच आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में 10 … Read more
- मनिहारी गंगाघाट के समीप नाव डूबी,नाव पर सवार चार लोगों ने डूबती नाव से नदी में छलांग लगाकर बचायी जाननदी की धारा में बह रहे अन्यसभी को स्थानीय युवाओं ग्रामीणों व प्रशासन की मदद से किया गया रेसक्यू मनिहारी /कटिहार – मनिहारी पीरपहाड घाट से बुद्धवार की देर शाम मोटर चालित … Read more
- भारत भूषण तिवारी मामले में फूटा जनआक्रोश, सर्व समाज ने निकाला कैंडल मार्च; निष्पक्ष जांच की उठी मांगअररिया (फारबिसगंज) अरुण कुमार फारबिसगंज नगर परिषद क्षेत्र में भारत भूषण तिवारी की कथित फर्जी मुठभेड़ में हुई मौत के विरोध में सर्व समाज के लोगों ने जन आक्रोश मार्च एवं कैंडल … Read more
- भारत-नेपाल सीमा सुरक्षा को लेकर बीओपी फतेहपुर में समन्वय बैठक आयोजितटेढ़ागाछ/विजय कुमार साह भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 12वीं वाहिनी के बीओपी फतेहपुर में बुधवार को सीमा सुरक्षा एवं कानून- व्यवस्था को लेकर एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक आयोजित की … Read more
- किशनगंज:सड़क और पुल की मांग को लेकर ग्रामीणों का अनोखा प्रदर्शननिसार अहमद/बहादुरगंज विकास के दावों के बीच बहादुरगंज प्रखंड के समेश्वर पंचायत के वार्ड संख्या-6 के ग्रामीण आज भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं। सड़क और पुल जैसी मूलभूत सुविधाओं के अभाव … Read more


























