देश /एजेंसी
राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री मनसुख मंडाविया और केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री डॉ. भारती प्रवीण पवार की उपस्थिति में एक वर्चुअल समारोह के तहत 51 पुरस्कार विजेताओं को राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार 2020 से सम्मानित किया।
राष्ट्रपति ने सभी स्वास्थ्य सेवा कर्मियों और नर्सों को बधाई देते हुए सेवा और जरूरतमंदों की मदद करने की प्राचीन भारतीय परंपराओं का उल्लेख किया जो हमारी नर्सों की सेवा में परिलक्षित होती हैं। राष्ट्रपति ने कोविड-19 के खिलाफ जबरदस्त लड़ाई में नर्सों के नि:स्वार्थ योगदान के साथ-साथ राष्ट्रीय कोविड टीकाकरण कार्यक्रम को गति देने में उनकी कड़ी मेहनत का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि हमारी नर्सों की अनुकरणीय निष्ठा के कारण प्रति दिन एक करोड़ से अधिक लोगों का टीकाकरण संभव हो पाया है। उन्होंने कहा, ‘आपकी कड़ी मेहनत उम्मीद की किरण है और वह लोगों को अंधेरे से प्रकाश की ओर ले जाती है।’ उन्होंने इस वैश्विक महामारी में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा, ‘देश आपकी सेवा का ऋणी रहेगा।’
राष्ट्रपति ने स्वास्थ्य कर्मियों के लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत मिडवाइफरी सेवा और बीमा योजना जैसी सरकार की विभिन्न पहलों को रेखांकित किया। राष्ट्रपति ने नर्सों को स्वास्थ्य सेवाओं की डिलिवरी में एक महत्वपूर्ण तत्व माना और कहा कि नर्स स्वास्थ्य से प्रणाली और आम लोगों के बीच की पहली कड़ी है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री मनसुख मंडाविया ने भी इसी भावना को व्यक्त करते हुए बताया कि कैसे 2020 पूरी दुनिया के लिए कोरोना वैश्विक महामारी की जबरदस्त चुनौती लेकर आया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कोविड वैश्विक महामारी के दौरान कई मौकों पर राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में नर्सों के योगदान की सराहना की है।
उन्होंने जी-20 स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक में भाग लेने के लिए इटली की अपनी हालिया यात्रा को याद किया जहां उन्होंने कोरोना वैश्विक महामारी के दौरान चौबीसों घंटे काम करने वाली नर्सों के नि:स्वार्थ निष्ठा को उजागर किया। उन्होंने कहा, ‘जिस मानवीय भावना, निष्ठा और नि:स्वार्थ भाव से आप लोगों की सेवा कर रहे हैं वह काबिले तारीफ है।’ उन्होंने कहा कि नर्सिंग पेशेवर स्वास्थ्य सेवा वितरण प्रणाली के सबसे महत्वपूर्ण स्तंभों में से एक हैं। उन्होंने उन लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की जिन्होंने कोविड से पीड़ित लोगों की सेवा करते हुए अपनी जान गंवाई है।
डॉ. भारती प्रवीण पवार ने धन्यवाद प्रस्ताव देते हुए उन सभी नर्सों और कोविड वॉरियर का आभार व्यक्त किया जिन्होंने लोगों की जान बचाने के लिए सबसे कठिन समय में अथक प्रयास किया है।इस अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव श्री राजेश भूषण और मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- अंतरराष्ट्रीय नशा विमुक्ति दिवस पर किशनगंज पुलिस ने दिलाई शपथ, किया वृक्षारोपणकिशनगंज: अंतरराष्ट्रीय नशा विमुक्ति दिवस-2026 के अवसर पर शुक्रवार को बिहार पुलिस मुख्यालय (मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो) के निर्देश के आलोक में किशनगंज पुलिस द्वारा जिले के सभी थाना परिसरों में … Read more
- आरपीएफ ने तस्करी के 162 शराब की बोतलें किया बरामदसागर चंद्रा/ किशनगंज आरपीएफ जवानों ने ट्रेन से तस्करी कर लाई गई 162 शराब की बोतलों को बरामद किया है। हालांकि तस्कर को गिरफ्तार करने में जवान नाकाम रहे। दरअसल आरपीएफ के द्वारा … Read more
- पुलिस ने दहेज प्रताड़ना मामले के आरोपी पति को गिरफ्तार कर भेजा जेलसागर चंद्रा /किशनगंज दहेज के लिए महिला को प्रताड़ित कर घर से निकाल देने मामले की जांच कर रही महिला थाने की पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। कोचाधामन थाना क्षेत्र … Read more
- किशनगंज:आरपीएफ ने मोबाइल चोर को किया गिरफ्तार , भेजा गया जेलकिशनगंज/सागर चंद्रा स्टेशन परिसर की सुरक्षा के लिए गस्त कर रहे आरपीएफ जवानों ने चोरी की मोबाइल के साथ एक चोर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बंगाल के ग्वालपोखर थाना … Read more
- एंबुलेंस चालक और ईएमटी ने बचाई सर्पदंश पीड़ित बच्ची की जान, परिजनों ने किया सम्मानितसागर चंद्रा /किशनगंज एंबुलेंस चालक और ईएमटी की सतर्कता के कारण एक सर्पदंश पीड़ित बच्ची की जान बच गई। घटना के बाद बच्ची के परिजनों ने चालक और ईएमटी का धन्यवाद जताते हुए … Read more
- किशनगंज:पंचायत में विलंब से पहुंचने पर दबंगों ने व्यक्ति को पीटासागर चंद्रा/ किशनगंज पंचायत में विलंब से पहुंचने पर दबंगों ने एक व्यक्ति की बेरहमी से पिटाई कर दी। भरी पंचायत में घटित घटना के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर … Read more
- किशनगंज:मुहर्रम पर्व को लेकर डीएम – एसपी के नेतृत्व में शहर में निकाला गया फ्लैगमार्चकिशनगंज/प्रतिनिधि मुहर्रम पर्व शांतिपूर्ण माहौल में मनाए जाने को लेकर गुरुवार की शाम को जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन ने डीएम नवीन कुमार व एसपी संतोष कुमार के नेतृत्व में सयुंक्त रुप से … Read more
- किशनगंज :नदी में डूबने से मां – बेटे की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहरामकिशनगंज/प्रतिनिधि किशनगंज सदर प्रखंड के मोतिहारा तालुका पंचायत के पानिसाल गांव में गुरुवार को नदी में डूबने से एक महिला व एक बच्चे की मौत हो गई।दोनों रिश्ते में मां- बेटे थे। घटना … Read more
- बहादुरगंज में मोहर्रम पर निकला अखाड़ा जुलूस, “या हुसैन” के नारों से गूंजा शहरबहादुरगंज (किशनगंज) निसार अहमद मोहर्रम के अवसर पर बहादुरगंज के अली हसन चौक से पारंपरिक अखाड़ा जुलूस पूरे श्रद्धा, उत्साह एवं अनुशासन के साथ निकाला गया। जुलूस अली हसन चौक से प्रारंभ होकर … Read more
- दिघलबैंक में दो बाइकों की टक्कर, युवक की मौत, मां-बहन समेत तीन गंभीर रूप से घायलमुरलीधर झा/किशनगंज/दिघलबैंक दिघलबैंक-बहादुरगंज मुख्य सड़क पर कोईमारी के पास गुरुवार को दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी मां-बहन समेत तीन … Read more
- पंचायत विकास दिवस को सफल बनाने की तैयारी तेज, बीडीओ ने पंचायत कर्मियों के साथ की समीक्षा बैठकमो मुर्तुजा/ठाकुरगंज (किशनगंज) गुरुवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में पंचायत स्तर तक सरकार की सभी योजनाओं की जानकारी अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से पंचायत कर्मियों के साथ एक समीक्षा बैठक आयोजित … Read more
- किशनगंज में बालू लदे ट्रैक्टर को छुड़ाने के लिए पुलिस से भिड़े लोग, मोबाइल छीना, भारी पुलिस बल के साथ गांव में छापेमारीमटियाभिटा गांव में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, छीना गया मोबाइल बरामद, ट्रैक्टर लेकर आरोपी फरार, तलाश तेज किशनगंज/राज कुमार पोठिया थाना क्षेत्र के दलुआहाट नेपाली चौक पर अवैध बालू खनन की सूचना पर … Read more
- भाजपा ने आपातकाल को संविधान हत्या दिवस के रूप में मनायाकटिहार – भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष मनोज राय की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में आयोजित जिला बैठक में आपातकाल’ के विरोध में आयोजित ‘संविधान हत्या दिवस मनाया गया । जिसमें मुख्य … Read more
- नाव दुर्घटना मे पांच वर्षीय आंचल नदी मे लापता,खोजबीन जारीमनिहारी /कटिहार जाको राखे साईंया मार सके ना कोई, इसका उदाहरण बुधवार की शाम पीरमजार घाट पर नाव डूबते समय देखने को मिला । नाव मे महिला ,पुरूष, बच्चा सहित कुल 13 लोग … Read more
- पोठिया पुलिस ने आम के बगीचे से 198 लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तारफलका/कटिहार – पोठिया पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के चौधरी बाड़ी के पास एक आम के बगीचे में छापेमारी कर वहाँ छुपाकर रखी गई विभिन्न ब्रांडों की 198 … Read more
- मनसाही में मुहर्रम को लेकर निकाली गई फ्लैग मार्चमनसाही/कटिहार – मुहर्रम को लेकर मनसाही थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार प्रसाद के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। इस मौके पर थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार प्रसाद ने बताया कि मुहर्रम का पर्व शांति पूर्वक संपन्न … Read more
- खरीफ महाभियान के तहत खरीफ कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजितबारसोई /कटिहार – प्रखंड ई-किसान भवन सभागार बारसोई में खरीफ महाभियान के तहत एकदिवसीय खरीफ कार्यशाला-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड कृषि पदाधिकारी बारसोई पवन कुमार,प्रखंड प्रमुख … Read more
- मुहर्रम के दौरान शांति व्यवस्था बनाये रखने को लेकर निकाला गया फ्लैग मार्चमनिहारी /कटिहार – गुरूवार को संध्या समय अनुमंडल पदाधिकारी त्रिलोकी नाथ, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बिनोद कुमार के नेतृत्व में शहर मे फ्लैग मार्च निकाला गया।भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च मनिहारी थाना … Read more
- एनएच -31 जुराबगंज-मुसापुर मार्केट के पास स्कॉर्पियो-ऑटो में भीषण टक्कर10 घायल, 5 की हालत नाजुक कोढा /कटिहार- कोढ़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-31 पर जुराबगंज मुसापुर मार्केट के सामने गुरुवार को स्कॉर्पियो और ऑटो के बीच आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में 10 लोग … Read more
- मनिहारी गंगाघाट के समीप नाव डूबी,नाव पर सवार चार लोगों ने डूबती नाव से नदी में छलांग लगाकर बचायी जाननदी की धारा में बह रहे अन्यसभी को स्थानीय युवाओं ग्रामीणों व प्रशासन की मदद से किया गया रेसक्यू मनिहारी /कटिहार – मनिहारी पीरपहाड घाट से बुद्धवार की देर शाम मोटर चालित छोटी … Read more
- भारत भूषण तिवारी मामले में फूटा जनआक्रोश, सर्व समाज ने निकाला कैंडल मार्च; निष्पक्ष जांच की उठी मांगअररिया (फारबिसगंज) अरुण कुमार फारबिसगंज नगर परिषद क्षेत्र में भारत भूषण तिवारी की कथित फर्जी मुठभेड़ में हुई मौत के विरोध में सर्व समाज के लोगों ने जन आक्रोश मार्च एवं कैंडल मार्च … Read more
- भारत-नेपाल सीमा सुरक्षा को लेकर बीओपी फतेहपुर में समन्वय बैठक आयोजितटेढ़ागाछ/विजय कुमार साह भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 12वीं वाहिनी के बीओपी फतेहपुर में बुधवार को सीमा सुरक्षा एवं कानून- व्यवस्था को लेकर एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक आयोजित की गई। … Read more
- किशनगंज:सड़क और पुल की मांग को लेकर ग्रामीणों का अनोखा प्रदर्शननिसार अहमद/बहादुरगंज विकास के दावों के बीच बहादुरगंज प्रखंड के समेश्वर पंचायत के वार्ड संख्या-6 के ग्रामीण आज भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं। सड़क और पुल जैसी मूलभूत सुविधाओं के अभाव में … Read more


























