पंचायत निर्वाचन में पारदर्शिता बनाए रखे,सिंगल विंडो सिस्टम के तहत सभा,वाहन उपयोग तथा चुनाव प्रचार प्रसार की दें अनुमति –डीएम
सभी निर्वाची पदाधिकारी निर्वाचन की ससमय तैयारी करें पूर्ण
किशनगंज /प्रतिनिधि
पंचायत चुनाव 2021 स्वच्छ एवं निष्पक्ष तथा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर जिलाधिकारी- सह -जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) डॉ आदित्य प्रकाश की अध्यक्षता में सभी कोषांग के नोडल पदाधिकारी तथा वरीय पदाधिकारी एवं सभी निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ वर्चुअल माध्यम से समीक्षात्मक बैठक का आयोजन समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष किया गया।
जिसमें पंचायत आम निर्वाचन 2021 के सफल संचालन के निमित कार्मिक प्रबंधन, प्रशिक्षण, वज्रगृह, ईवीएम मैनेजमेंट प्लान, बूथों की संवेदनशीलता , आदर्श आचार संहिता, चुनाव के दौरान विधि व्यवस्था, कर्मियों का डेटाबेस, ईवीएम कमीशनिंग, पंचायत स्तर पर कलस्टर, वाहन की उपलब्धता, बुथों पर मूलभूत सुविधा, मतगणना की तैयारी आदि से संबंधित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर गहन समीक्षा की गई। संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी स्तरों पर बेहतर तैयारी पूर्व से चुनाव आयोग के दिशा निर्देश में ससमय करना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने कहा कि असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई करें, साथ ही साथ 107 की प्रस्ताव पर कार्रवाई ,निरोधात्मक कार्रवाई निश्चित रूप से करें।
कार्मिक प्रबंधन के कार्यों की समीक्षा के क्रम में डीएम ने निर्देश दिया कि सभी कर्मी निर्धारित तिथि को निश्चित प्रशिक्षण प्राप्त करें। कोषांग के नोडल पदाधिकारी रेंडमाइजेशन के संबध में ससमय कार्य करें। डीएम ने कहा कि सामग्री कोषांग पोलिंग पार्टी के सामग्री विखंडीकरण,मतदाता सूची विखंडीकरण का कार्य ससमय पूर्ण कर लें।
मतगणना की तैयारी की समीक्षा में डीएम ने कहा कि सभी निर्वाची पदाधिकारी ईवीएम तथा मतपत्र जो प्रयोग में आ गए है,उसके सुरक्षित रूप से स्ट्रॉन्ग रूम में जमा करवाना, पैकेट्स की सीलिंग आदि हेतु प्लान तैयार कर लें।पर्याप्त टेबल,पर्याप्त कार्मिकों की प्रतिनियुक्ति के साथ बनाए।
वहीं नाम निर्देशन की तैयारी की समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी ने सभी आरओ को निर्देश दिया कि इस बात का ख्याल रखें कि नॉमिनेशन के समय प्रत्याशियों की सुविधा हेतु नोटिस बोर्ड और हेल्प डेस्क उपलब्ध हो। सभी प्रत्यासी और प्रस्तावक कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन करें।
डीएम ने कहा की निवर्तमान जनप्रतिनिधि के उम्मीदवार के रूप में नॉमिनेशन के समय सामान्य उम्मीदवार के रूप में नामांकन, प्रचार प्रसार में सरकारी संपत्ति का गलत प्रयोग या सरकारी नेम प्लेट के प्रयोग पर कड़ी निगरानी रखें तथा आदर्श आचार संहिता उल्लंघन पर सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करवाएं।
जिलाधिकारी ने सभी आरओ को निर्देशित करते हुए कहा कि बीडीओ के स्तर से अनुमति प्राप्त कर सभी प्रत्यासी अपने क्षेत्रांतर्गत चुनाव प्रचार प्रसार करेंगे तथा ध्वनि विस्तारक यंत्र युक्त वाहन से प्रचार की अनुमति एसडीएम के स्तर से निर्गत होने पर ऑडियो के माध्यम से चुनाव सामग्री के प्रसारण होंगे।उल्लंघन होने पर कड़ी कार्रवाई करें।इस हेतु सिंगल विंडो सिस्टम के तहत अनुमंडल कार्यालय में व्यवस्था होगी,जो लाउडस्पीकर के प्रयोग की अनुमति देगी।
डीएम ने कहा कि चुकी कई प्रखण्ड अंतर्राज्यीय और अंतर्राष्ट्रीय सीमा से लगते है,वहा चुनाव पूर्व बॉर्डर सीलिंग,अवैध गतिविधि पर निगरानी,शराबबंदी,अनाधिकृत आवाजाही पर निगरानी रख कार्रवाई करें।
उन्होंने सभी आरओ को निर्देश दिया कि सभी पोलिंग बूथ पर न्यूनतम मूलभूत सुविधाओं,वैकल्पिक प्रकाश की सुविधा हेतु तैयारी कर लें।सभी निर्वाची पदाधिकारी पंचायत में ईवीएम क्लस्टर की स्थापना हेतु स्थान चिन्हित कर लें।उक्त बैठक में अपर समाहर्ता ,उप विकास आयुक्त ,सभी नोडल पदाधिकारी एवं सभी निर्वाची पदाधिकारी(वीसी के माध्यम से) मौजूद थे।उक्त जानकारी जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी श्री रंजीत कुमार द्वारा प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- किसान ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर लगाई न्याय की गुहार,पुलिस पर भूमाफियाओं की मदद का लगाया आरोप कटिहार – कोलासी पुलिस शिविर कोढ़ा थाना क्षेत्र में पुलिस की कथित मिलीभगत से एक किसान के खेत में लगी तैयार मकई की फसल … Read more
- नदी-तटीय समुदायों को लेकर गंगा संवाद का आयोजनजल अधिकारों और समावेशी नदी बेसिन शासन के मुद्दों पर व्यापककटिहार – बिहार में गंगा घाटी मंच एवं अभिलाषा परिवार स्वयंसेवी संस्था की ओर से आयोजित गंगा संवाद” में नदी-तटीय समुदायों के पर्यावरणीय न्याय, … Read more
- पिकअप वाहन ने डेढ़ साल के मासूम बच्ची को कुचला,हुई मौतमनसाही/कटिहार – मुफस्सिल थाना क्षेत्र के उदामारेखा में दरवाजे पर खेल रहे एक डेढ़ साल की बच्ची श्रेया सिंह को एक अनियंत्रित तेज गति … Read more
- शिशु सभा गठन के माध्यम से विद्यार्थियों ने सीखा लोकतंत्र का पाठकटिहार – शहर के अरुण चौधरी सरस्वती शिशु मंदिर बरमसिया में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करने के लिए शिशु … Read more
- वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ 72 घंटे का अखंड हरिनाम संकीर्तन की हुई शुरुआतमनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के सिरनिया पश्चिम पंचायत के हफलागंज भैरव स्थान में 72 घंटे का अखंड हरिराम संकीर्तन की शुरुआत पूरे वैदिक मंत्रोच्चारण … Read more
- कटिहार:मंत्रिमंडल के गठन पर जदयू पदाधिकारी ने दी बधाईकटिहार – बिहार सरकार के मंत्रिपरिषद में निशांत कुमार, और लेशी सिंह सहित सभी मंत्रियों को मंत्रिपरिषद में सम्मिलित किए जाने पर जदयू नेता … Read more
- अवैध दवा कारोबार की सूचना पर मेडिकल स्टोर और घर में छापा,संचालक गिरफ्तारबरारी /कटिहार – बरारी थाना क्षेत्र के बरारी हाट-सिवाना रोड स्थित जीवन ज्योति मेडिकल स्टोर में गुरुवार को औषधि विभाग और पुलिस की संयुक्त … Read more
- केबी झा कॉलेज महाविद्यालय में किया गया सम्मान समारोह का आयोजनकटिहार – राज्य सरकार के सात निश्चय-3, 2025-30 के चतुर्थ निश्चय उन्नत शिक्षा उज्ज्वल भविष्य के अंतर्गत पूर्णियाँ विश्वविद्यालय,पूर्णियाँ के क्षेत्राधीन कुल 21 प्रखंडों … Read more
- योग महोत्सव में 800 छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों ने किया योगाभ्यासबरारी /कटिहार – अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के 45 वें काउंटडाउन के तहत गुरुबाजार स्थित मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान के सौजन्य से शिव … Read more
- मनिहारी के हर पंचायत में लगेगा सहयोग शिविर,लोगों की समस्याओं का होगा त्वरित समाधानमनिहारी /कटिहार – अनुमंडल प्रशासन की ओर से आम जनता की समस्याओं के त्वरित निष्पादन को लेकर बड़ी पहल की गई है। गुरुवार को … Read more
- कटिहार:नहरों में पानी नहीं रहने से किसानों को हो रही है परेशानीफलका/ कटिहार – प्रखंड के सोहथा दक्षिण पंचायत में चारों ओर नहरों का जाल बिछा हुआ है लेकिन विडंबना यह है कि इन नहरों … Read more
- भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी का योग जागरूकता अभियान, स्कूली बच्चों व ग्रामीणों को दिया स्वस्थ जीवन का संदेशविजय कुमार साह/टेढ़ागाछ टेढ़ागाछ भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 12वीं बटालियन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में लगातार योग … Read more
- शादी से पहले उजड़ गई चांदनी की जिंदगी: घर में घुसकर युवती को मारी गोली, फारबिसगंज में सनसनीसंवाददाता : अरुण कुमार अररिया जिले के फारबिसगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को … Read more
- लापता व्यक्ति मुंबई से सकुशल हुआ बरामद, आरोपों को बताया निराधारसंवाददाता/किशनगंज किशनगंज शहर के कागजिया बस्ती चूड़ी पट्टी से बीते दिनों लापता व्यक्ति शकुशल घर पहुंच गया है ।मालूम हो कि मोहम्मद चुन्ना उर्फ … Read more
- KishanganjNews:208 ग्राम संभावित ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, स्कूटी और मोबाइल जब्तसंवाददाता/ किशनगंज जिले में मादक पदार्थ के तस्करों के खिलाफ पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है । पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के … Read more
- पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार,भेजा गया जेलछोटी हत्या मामले में आरोपी पति गिरफ्तार ,भेजा गया जेल सागर चंद्रा/किशनगंज शहर के नेपालगढ़ कॉलोनी निवासी छोटी की हत्या मामले की जांच कर … Read more
- KishanganjNews:100.02 ग्राम स्मैक के साथ धंधेबाज गिरफ्तार ,भेजा गया जेलसागर चंद्रा /किशनगंज पुलिस ने चेकिंग के दौरान 100.02 ग्राम स्मैक के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शहर … Read more
- बंगाल के मदरसे से लापता छात्र का शव बरामद, परिजनों के चित्कार से गूंजा गांवठाकुरगंज/किशनगंज/मो मुर्तुजा पौआखाली थाना क्षेत्र के बरचोंदी पंचायत अंतर्गत गोलाबस्ती वार्ड संख्या-8 निवासी 14 वर्षीय छात्र हाफिज मुशनिफ रेजा का शव पश्चिम बंगाल के … Read more
- डॉ दिलीप कुमार जायसवाल ने ली मंत्री पद की शपथ,बनाए गए राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री समर्थकों में उत्साहडॉ दिलीप कुमार जायसवाल को भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री बनाया गया । मंत्रियों के विभागों का हुआ बंटवारा संवाददाता/किशनगंज डॉ दिलीप कुमार जायसवाल … Read more
- किशनगंज में वाहन चेकिंग के दौरान 100.02 ग्राम स्मैक बरामद, युवक गिरफ्तारकिशनगंज पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे वाहन चेकिंग अभियान के तहत कोचाधामन थाना क्षेत्र के धनपुरा पिकेट स्थित मस्तान … Read more
- खेरिया गंगा घाट का डीएम ने किया औचक निरीक्षण,सुरक्षा व कटाव रोधी कार्य पर सख्त निर्देशकुरसेला/कटिहार- बुधवार को डीएम अशुतोष द्विवेदी ने खेरिया घाट पर चल रहे कटाव निरोधी कार्य और नाव परिचालन की सुरक्षा व्यवस्था का औचक निरीक्षण … Read more
- सहयोग शिविर की तैयारी तेज, डीएम ने किया स्थल निरीक्षणबरारी /कटिहार – बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी पहल “सहयोग शिविर” को लेकर प्रखंड के सेमापुर क्षेत्र में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी … Read more





























