किशनगंज :मृतक के शव को एक सप्ताह बाद कब्र से निकाल कर बहादुरगंज पुलिस ने भेजा पोस्टमार्टम हेतु

SHARE:

किशनगंज /देवाशीष चटर्जी

मृतक तबरेज आलम के शव को एक सप्ताह बाद कब्र से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया सदर अस्पताल किशनगंज ।जहाँ पोस्टमार्टम के बाद पुलिस के द्वारा आवश्यक कार्यवाही करने किया जाऐगा ।
दफनाये गये शव को कब्र से निकालने के पीछे छुपे रहस्य के बारे में बतलाया गया है कि मृतक आबिद हुसैन,ग्राम कटहलबाड़ी थाना बहादुरगंज तमीलनाडू में मजदूरी करता था ।

जहाँ लगभग 20 दिन पूर्व उसके साथ मारपीट करने की बातें उनके परिजनों के द्वारा बतलाई गई है ।जहाँ से घायलावस्था में आबिद को अस्पताल में भर्ती कराया गया था ।किन्तु परिजनों के मुताबिक इलाज के बीच में हीं आबिद को कुछ लोगों ने अस्पताल से डिस्चार्ज करा घर के लिए रवाना कर दिया ।जहाँ घर आने के क्रम में उसकी मौत रास्ते में हीं हो गई ।मृतक का शव पहुंचते हीं परिजन थाना पहुंचे थे।

किन्तु कहा जाता है कि ,कुछ कथित दलालों के झांसे में आकर परिजनों ने लाश को दफना दिया ।यह वाकया बीते 2/3 .09 .21 की बतलाई गयी है ,जबकि आबिद के परिजनों को मौत का कारण ईलाज का कोई दस्तावेज उपलव्ध नहीं कराया गया ।जिससे मृतक के परिजन और साथ में बूढ़े बाप ने जनप्रतिनिधियों के यहाँ चक्कर लगा कर थक जाने के बाद ये सभी थाना आये ।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक मृतक आबिद को  तबरेज आलम पिता रहमत अली उर्फ लाल मियां काम के लिए तमिलनाडु ले कर गया था।

जहाँ इनलोगों की जुबानी सुनी बातों पर गौर करते हुए थानाध्यक्ष संजय कुमार ने उच्चधिकारियों को अवगत कराया ।जिसके बाद दंडाधिकारी सहित पुलिस की मौजूदगी में मृतक के शव को कब्र से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है ।ताकि परिजनो को सही इन्साफ मिले एवं मृत्यू के कारणों का खुलासा हो सके ।वहीं देर शाम पोस्टमार्टम करवाने के बाद मृतक के शव को पुनः मिट्टी दे दी गई है ।

फोटो : एहतशाम






आज की अन्य खबरें पढ़ें :

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!