टीकाकरण के प्रति लोगों में दिखा उत्साह, जिले में पूरी तरह सफल साबित हुआ महाअभियान
जिलाधिकारी ने जिलावासियों के प्रति आभार व्यक्त किया
अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण साबित हुआ संबंधित विभागों का एकजुट प्रयास
किशनगंज /प्रतिनिधि
जिले में कोविड-19 टीकाकरण के मेगा अभियान में 36 हजार के लक्ष्य के आलोक में 30 हजार व्यक्तियों ने टीका लिया गया। लोगों द्वारा टीकाकरण के प्रति रुचि दिखाई गई। लिहाजा स्वास्थ्य विभाग इस उपलब्धि से बेहद उत्साहित है। अब लोगों को लग रहा कोविड-19 टीका बिल्कुल सुरक्षित है और यह लोगों की प्रतिरोधक क्षमता के विकास में सहायक होता है। इसलिए, सभी लोगों को कोविड-19 का टीका लगाना जरूरी है। शहर के टाउन हॉल में सुबह के 9बजे से शाम के 9 बजे तक के लिए आदर्श टीकाकरण केंद्र भी बनाया गया है, जहां लगातार टीकाकरण कार्य सुचारू रूप से चलाया गया । जिलाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश ने अभियान में बढ़-चढ़ कर अपनी भागीदारी निभाने के लिये आम जिलावासियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि जिले के शतप्रतिशत लोगों का टीकाकरण माह दिसम्बर तक संपन्न कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकताओं में शुमार है। ज़िले से कोरोना संक्रमण वायरस को जड़ से मिटाने के उद्देश्य से सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक भवन, स्कूल एवं महाविद्यालयों समेत कुल 174 टीकाकरण स्थलों में मेगा टीकाकरण अभियान का आयोजन किया जा रहा है । जिले में शहर से लेकर सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों तक 18 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के सभी लाभार्थियों का कोविड-19 टीकाकरण किया गया। मेगा टीकाकरण अभियान की सभी नोडल पदाधिकारी के द्वारा प्रत्येक प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर जानकारी ली गई और ज्यादा से ज्यादा लोग टीकाकरण अभियान में शामिल हो सके इसका निर्देश दिया गया।
समय पर दूसरा डोज भी लेना जरूरी: सीएस
सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने कहा जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग व अन्य विभागों के सामूहिक प्रयास से लोगों में टीकाकरण के प्रति जागरूकता आई है और लोग टीकाकरण के लिए आगे आ रहे हैं। यह बहुत ही अच्छी बात है क्योंकि लोग टीका लगाकर ही कोविड-19 संक्रमण से सुरक्षित रह सकते हैं। उन्होंने कहा लोगों को कोविड-19 से सुरक्षित रहने के लिए टीका की दोनों डोज लेना जरूरी है। कोविशील्ड की दूसरी डोज 84 दिनों के अंतराल पर लगायी जाती है।लोगों को कोविड-19 की दूसरी डोज लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों के पंजीकृत मोबाइल नम्बर पर एसएमएस के माध्यम से सूचना भी दी जाती है। लोग टीका की दोनों डोज लगाकर ही ज्यादा सुरक्षित रह सकते हैं। इसलिए सभी लोगों को कोविड-19 टीका की दोनों डोज लगानी चाहिए।
टीकाकरण के मामले में अव्वल रहा ठाकुरगंज :
जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, डॉ मुनाजिम ने बताया कि इस मेगा अभियान के दौरान जिले में कुल 174 टीकाकरण केंद्र बनाया गया था। जिसमें दिघलबैंक प्रखंड जिले के अन्य प्रखंडों की तुलना में शीर्ष पर रहा।दिघलबैंक में टीकाकरण को लेकर 60 सत्र स्थल चयनित थे। वहां 6000 लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित था। इसकी तुलना में टीकाकरण की उपलब्धि 600 रही।
अभियान की सफलता से बढ़ा कर्मियों का उत्साह :
सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने कहा जिलाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश के कुशल नेतृत्व व बेहतर मार्गदर्शन इस अभियान की सफलता में बेहद महत्वपूर्ण साबित हुआ। जिलाधिकारी की अगुआई में स्वास्थ्य, शिक्षा, आईसीडीएस, जीविका, आशा कर्मियों ने अभियान को सफल बनाने में जमीनी स्तर पर कड़ी मेहनत की। इसका नतीजा रहा कि जिले में संचालित मेगा टीकाकरण अभियान अप्रत्याशित रूप से सफल साबित हुआ। इससे अभियान को सफल बनाने में जुटे कर्मियों का उत्साह व मनोबल ऊंचा हुआ है।उक्त जानकारी जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी रंजीत कुमार के द्वारा दी गई ।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- बिहार के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में 1076 पदों पर होगी बहालीबिहार सरकार ने अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में बड़े पैमाने पर नियुक्ति की तैयारी शुरू कर दी है। विभाग में कुल 1076 पदों पर बहाली की जाएगी। इसके तहत राज्य के सभी प्रखंडों में पहली बार … Read more
- किशनगंज: 24 घंटे से लापता युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिसकिशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अंतर्गत बिशनपुर थाना क्षेत्र में रविवार शाम तब सनसनी फैल गई जब खकुआ नदी घाट पर एक युवक का शव उतराता हुआ मिला। शव की पहचान बिशनपुर हाट निवासी विक्की … Read more
- जेडीयू राष्ट्रीय परिषद की बैठक में नीतीश कुमार फिर बने राष्ट्रीय अध्यक्षपटना स्थित जनता दल (यूनाइटेड) कार्यालय में आयोजित राष्ट्रीय परिषद की बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के प्रस्ताव पर सर्वसम्मति से मुहर लगा दी गई। बैठक को संबोधित … Read more
- अल करीम विश्वविद्यालय में मनाया गया अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवसकटिहार –अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अल करीम विश्वविद्यालय के खेल मैदान में योग शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में कुलपति प्रो.सैयद मोइद अहमद, प्रशासनिक अधिकारियों सहित अधीनस्थ कालेज एवं विद्यालयों के प्राचार्य,शिक्षक,कटिहार मेडिकल कालेज के … Read more
- मनिहारी के लाल प्रशांत कुमार यादव बने एसडीएम,बधाई देने वालो का लगा तांतामनिहारी /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के छोटी हंसवर गांव निवासी अनंत कुमार यादव के सुपुत्र प्रशांत कुमार यादव ने बीपीएससी 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में 154 वीं रैंक प्राप्त कर अनुमंडलाधिकारी का पद हासिल किया … Read more
- ठनका के चपेट में आने से एक की मौत,आधा दर्जन से अधिक घायलआजमनगर /कटिहार – शनिवार की रात्रि मेघ गर्जन तथा ठनका के चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं। जिनका … Read more
- संघर्ष और सेल्फ स्टडी से रची सफलता की कहानी,बारसोई की बेटी ऐश्वरी बनी बीपीआरओबारसोई /कटिहार – 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा के अंतिम परिणाम में बारसोई की बेटी ऐश्वरी कुमारी ने सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। ऐश्वरी को 4325वीं रैंक प्राप्त हुई … Read more
- अरुण चौधरी सरस्वती शिशु मंदिर बरमसिया में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवसकटिहार – अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शहर के अरुण चौधरी सरस्वती शिशु मंदिर बरमसिया में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं दीप-ज्योति वंदना के साथ हुआ। इस … Read more
- KatiharNews:मो. लुतफूर रहमान ने एसडीएम पद पर चयनित होकर जिला का नाम किया रोशनआजमनगर /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के निमौल पंचायत के करार निमौल गांव के मो. लुतफूर रहमान पिता स्वर्गीय मो. वसीऊददीन ने 70 वीं बीपीएससी परीक्षा में 144वीं रैंक के साथ एसडीएम पद पर चयनित होने … Read more
- भारत स्काउट एवं गाइड एवं एकलक्ष्य भारत संस्था की ओर से 12 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आयोजितकटिहार – एकलक्ष्य भारत संस्था एवं भारत स्काउट एवं गाइड जिला कटिहार के संयुक्त तत्वावधान में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन एसआरएन पब्लिक स्कूल नवनीत नगर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण … Read more
- बीपीएससी में 526 वीं रैंक लाकर जिला नियोजन पदाधिकारी बने मनोरंजन कुमार,क्षेत्र का बढ़ाया मानबरारी /कटिहार – प्रखंड के सेमापुर क्षेत्र के अमीनाबाद मिल टोला निवासी बाल किशोर सिंह के पुत्र मनोरंजन कुमार ने बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा में 526वीं रैंक हासिल कर जिला नियोजन पदाधिकारी के … Read more
- कटिहार रेल मंडल में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, पीएम के कार्यक्रम का हुआ लाइव प्रसारणस्वास्थ्य का दिया संदेश कटिहार – एनएफ रेलवे के कटिहार मंडल में 12 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कोशी अधिकारी क्लब एवं फणीश्वर नाथ रेणु प्रेक्षागृह में उत्साहपूर्वक योग कार्यक्रम का आयोजन किया … Read more
- बीपीएससी परीक्षा में सफल होकर बरारी के कुमार गौरव सैनी बने अंचल पदाधिकारी,क्षेत्र में खुशी की लहरबरारी/कटिहार – बरारी नगर पंचायत के एक होनहार युवा ने बिहार लोक सेवा आयोग बीपीएससी की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर अंचल पदाधिकारी सीओ पद की पात्रता हासिल कर अपने परिवार समाज तथा पूरे बरारी … Read more
- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कोढ़ा में सामूहिक योगाभ्यास,जनप्रतिनिधियों ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेशकोढा / कटिहार- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कोढ़ा नगर पंचायत स्थित प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय कोढ़ा के प्रांगण में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में भव्य सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया … Read more
- मारवाड़ी युवा मंच कटिहार शाखा की ओर से ‘स्वास्थ्यम’ पहल कार्यक्रम आयोजितकटिहार – अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच कटिहार शाखा की ओर से ‘स्वास्थ्यम’ पहल के अंतर्गत बस्तौल स्थित वृद्धाश्रम में सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सुबह शुरू हुए इस कार्यक्रम … Read more
- यातायात थाना पुलिस के द्वारा नशा मुक्ति को लेकर निकाली गई जागरूकता रैलीकिशनगंज/प्रतिनिधि नशे की लत से बचने के लिए यातायात थाना की पुलिस आम लोगों को जागरूक कर रही है।इसके तहत लोगों से नशे की लत से बचने व शराब के नशे से दूर रहने को … Read more
- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर ठाकुरगंज प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय में हुआ सामूहिक योगठाकुरगंज/कुलभूषण सिंह अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार को ठाकुरगंज प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय परिसर में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य अधिकारियों एवं कर्मियों को योग के प्रति जागरूक करना तथा … Read more
- किशनगंज में 206 प्रशिक्षु सिपाहियों की पासिंग आउट परेड, पूर्ण पुलिस बल में हुए शामिलप्रतिनिधि/किशनगंज जिले के खगड़ा स्थित शहीद अशफाक उल्ला खान स्टेडियम परिसर में रविवार को पासिंग आउट परेड का भव्य आयोजन किया गया। परेड के बाद 206 प्रशिक्षु रंगरूटों को पूर्ण पुलिस का दर्जा प्रदान किया … Read more
- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य योग शिविर का हुआ आयोजनबहादुरगंज/किशनगंज/निशांत अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न संस्थाओं में योग शिविर का आयोजन किया गया जिसमें लोगों ने योगाभ्यास किया गया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बहादुरगंज के वार्ड नं … Read more
- किशनगंज :आग लगने से लाखों की सम्पत्ति जलकर हुई राखबहादुरगंज /किशनगंज/निशांत शनिवार की देर शाम तकिया गावं मे अचानक आगलगी की घटना घटित हो जाने से पुरे गावं मे अफरा – तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। जहां आग की भीषण तेज लपटों मे … Read more
- अवैध बालू खनन पर छत्तरगाछ पुलिस का शिकंजा, बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त, माफियाओं में मचा हड़कंपसतमेरी, सिंघिमाड़ी, गुवाबाड़ी सहित कई नदी घाटों पर धड़ल्ले से जारी अवैध खनन, मुख्य सड़कों पर बेखौफ दौड़ रहे ओवरलोड ट्रैक्टर पोठिया/किशनगंज/राज कुमार पोठिया प्रखंड क्षेत्र में लंबे समय से चल रहे अवैध बालू खनन … Read more





























