• उपाधीक्षक समेत प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को दिया निर्देश
• तीसरी लहर की आशंकाओं को लेकर अलर्ट मोड में है स्वास्थ्य विभाग
• मरीज के साथ आने वाले परिजनों की भी होगी जांच
छपरा /प्रतिनिधि
जिले में वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण से सुरक्षा प्रदान करने को लेकर स्वास्थ्य विभाग प्रतिबद्ध है। ऐसे में तीसरी लहर की आशंकाओं के बीच स्वास्थ्य विभाग की ओर से निपटने के लिए तैयारी शुरू कर दी गयी है। इसी कड़ी में सिविल सर्जन डॉ. जेपी सुकुमार ने पत्र जारी कर निर्देश दिया है कि स्वास्थ्य संस्थानों के ओपीडी में आने वाले मरीजों व परिजनों की कोविड की जांच की जायेगी। सिविल सर्जन ने निर्देश दिया है कि कोविड तृतीय लहर की संभावना को देखते हुए सर्विलांस बढ़ाने की आवश्यकता है। इसके लिये आवश्यक है कि कोविड जाँच की संख्या में वृद्धि लायी जाये। अतः आप निदेशित हैं कि ओ०पी०डी एवं अन्य विभागों में आने वाले मरीजों को कोविड जाँच की परामर्श देते हुये जाँच करवाना सुनिश्चित करें। साथ ही यथासंभव उनके परिजनों की भी जाँच करवाएं । स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि यह सभी तैयारी राज्य में कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की आहट से पहले पूरी कर ली जाएगी, ताकि बिहार जैसे राज्य में स्थिति को समय रहते ही संभाला जा सके।
हर परिस्थितियों से निपटने के लिए तैयार है स्वास्थ्य विभाग:
सिविल सर्जन डॉ. जेपी सुकुमार ने कहा कोरोना की दूसरी लहर के समय से ही कोविड टीकाकरण कार्यक्रम जारी है। जो विभिन्न चरणों से गुजरते हुए अब 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों को दिया जा रहा है। वहीं 18 वर्ष से अधिक उम्र के बहुत से लोग कोविड- 19 का टीका लगवा चुके हैं। किन्तु अभी तक 18 वर्ष से कम उम्र के लोगों के लिए वैक्सीन नहीं आयी है। इसलिए संभावना व्यक्त की जा रही है। यदि कोरोना की तीसरी लहर आयेगी तो यह 18 वर्ष से कम आयुवर्ग के लोगों को आसानी से संक्रमित कर पायेगी। ऐसे में कोरोना की दूसरी लहर से सबक लेते हुए संभावित कोरोना की तीसरी लहर के लिए स्वास्थ्य विभाग अपनी तैयारियों में लगा हुआ है।
वेंटिलेटर संचालन को लेकर दी जा रही ट्रेनिंग:
सिविल सर्जन ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर के दौरान गंभीर रोगियों के लिए वेंटिलेटर की जरूरत अधिक महसूस की गई। इसको ध्यान में रखते हुए राज्य में ऑक्सीजनयुक्त बेड, आईसीयू बेड एवं वेंटिलेटर आदि की व्यवस्था को मजबूत किया गया है। कोविड से संक्रमित अधिकांश व्यक्ति होम आइसोलेशन या कोविड केयर सेंटर में सामान्य उपचार से स्वस्थ हो जाते हैं, लेकिन कुछ गंभीर रोगियों को ऑक्सीजन एवं अन्य सपोर्टिव ट्रीटमेंट की जरूरत पड़ती है। सदर अस्पताल में वेंटिलेटर की उपलब्धता की गयी है। साथ ही वेंटिलेटर के संचालन को लेकर नर्सों, मेडिसिन, चिकित्सकों, एनेस्थेसिया आदि फैकल्टी को इस वर्ष के मई एवं जून महीने में कई चरणों में प्रशिक्षण भी दिया गया है।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण गोविन्द को वॉइस ऑफ मीडिया की दोहरी कमान!— “जब निष्ठा अडिग हो, जमीर जिंदा हो और कलम में सिंह जैसी हुंकार हो, तो संगठन का नेतृत्व स्वतः ही स्वाभिमान के हाथों में आ जाता है। वॉयस ऑफ मीडिया बिहार … Read more
- कनकई नदी पर पुल नहीं, 1000 से अधिक परिवारों की जिंदगी बदहाल; चचरी पुल और नौका के सहारे आवागमन को मजबूर ग्रामीणकोचाधामन (किशनगंज) सरफराज आलम प्रखंड के पुरन्दाह पंचायत के नदी पार पश्चिम पुरन्दाह स्थित कनकई नदी पर पूल नहीं होने से लोगों को काफी पीड़ा झेलना पड़ता। स्थानीय लोगों का कहना है … Read more
- मुहर्रम पर्व को लेकर जिला शांति समिति की बैठक आयोजित, दिए गए जरूरी निर्देशकिशनगंज/प्रतिनिधि जिला पदाधिकारी नवीन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में मुहर्रम पर्व के अवसर पर जिला शांति समिति की बैठक समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में आयोजित की गई। … Read more
- पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक में शामिल हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी,अधिकारियों को दिए कई अहम निर्देशपटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को लोक सेवक आवास में पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक की। बैठक में विभागीय योजनाओं, छात्र कल्याण कार्यक्रमों तथा … Read more
- किशनगंज में लोको पायलट की सूझबूझ से टला हादसाकिशनगंज/प्रतिनिधि शहर के धरमगंज रेलवे गुमटी के समीप मंगलवार को एक रेल हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार गुवाहाटी से दिल्ली जा रही पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (14037) के सामने अचानक रेलवे … Read more
- किशनगंज:अज्ञात चोरों ने बंद घर को बनाया निशाना,जेवर और नकदी ले उड़े चोरकिशनगंज/प्रतिनिधि सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत रूईधासा दासपाड़ा में एक बंद घर में बदमाशों ने छह लाख रुपए के गहने सहित नगदी चोरी की घटना को अंजाम दिया। गृहस्वामी अनिकेत कुंदन ने मंगलवार … Read more
- किशनगंज पुलिस ने 13.46 केजी गांजा के साथ एक युवक को किया गिरफ्तारखगड़ा हवाई अड्डा रोड के पास हुई कार्रवाई किशनगंज /प्रतिनिधि जिले में मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत किशनगंज पुलिस के द्वारा सोमवार की देर रात्रि … Read more
- बीयर और अंग्रेजी शराब की पेटियों से लदा वाहन एनएच पर पलटा, चालक फराररणविजय /पौआखाली: पश्चिम बंगाल से बिहार में प्रवेश करते ही पौआखाली थाना क्षेत्र के पेटभरी चौक स्थित एनएच-327ई पर बीयर और अंग्रेजी शराब की पेटियों से लदा डब्लूबी 71बी 5468 निबंधित डाक … Read more
- नल-जल, स्वास्थ्य सहित मूलभूत सुविधाओं से आज भी वंचित है रसिया पंचायत का महादलित टोलानल तो लगे हैं, लेकिन पानी नहीं, स्वास्थ्य भवन निर्माण में भूमि विवाद ने फंसाया पेंच रणविजय /पौआखाली: एक ओर राज्य सरकार महादलित मिशन के तहत महादलित टोलों के उत्थान के लिए … Read more
- भारी बारिश से धंसे पुल की हुई मरम्मत, छोटे वाहनों का आवागमन बहाल; स्थायी समाधान की उठी मांगमो मुर्तुजा/ठाकुरगंज (किशनगंज)। बीते दिनों हुई भारी बारिश के कारण ठाकुरगंज-मुरालीगच्छ मुख्य मार्ग पर मानिकपुर के समीप धंसे पुल की प्रशासन द्वारा तत्काल मरम्मत करा दी गई है। मरम्मत के बाद छोटे … Read more
- सड़क के लिए सड़कों पर उतरे आदिवासी ग्रामीण, बेलवा रामगंज मार्ग 4 घंटे रहा जाम, वाहनों की लगी लंबी कतारग्रामीणों का छलका दर्द, बोले, आजादी के दशकों बाद भी बांस की चचरी पुल के सहारे जिंदगी, हमारे हक की सड़क दूसरी जगह ले जाना अन्याय एमएमजीएसवाई विशेष योजना के तहत प्रस्तावित … Read more
- महानंदा नदी में डूबने से 8 वर्षीय मासूम की मौत, गांव में पसरा मातमठाकुरगंज/किशनगंज: ठाकुरगंज थाना क्षेत्र की बुढ़नई पंचायत के खानकी बोदीभिठा गांव निवासी 8 वर्षीय मासूम मो. सैफ आलम की महानंदा नदी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। सोमवार से लापता बच्चे … Read more
- मुहर्रम पर्व को लेकर ठाकुरगंज थाना में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपीलमो मुर्तुजा/ठाकुरगंज, किशनगंज। आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मंगलवार को ठाकुरगंज थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता … Read more
- मोहर्रम पर्व शांतिपूर्वक तथा भाइचारे के साथ मनाने को लेकर जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजितकटिहार–जिले में मोहर्रम का पर्व शांतिपूर्वक तथा भाइचारे के साथ मनाने को लेकर जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक विकास भवन सभागार में आयोजित की गई। जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी तथा आरक्षी अधीक्षक … Read more
- समेली में पंचायत समिति की सामान्य बैठक आयोजित,विकास योजनाओं की हुई समीक्षासमेली /कटिहार- प्रखंड मुख्यालय सभागार में मंगलवार को पंचायत समिति की सामान्य बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पंचायत समिति की प्रमुख अनुकंपा कुमारी ने की। बैठक में प्रखंड क्षेत्र में … Read more
- KatiharNews:बोरवा धार में डूबने से किशोर की मौत,परिवार में मचा कोहरामबरारी /कटिहार – बरारी प्रखंड के रौनियां पंचायत के वार्ड संख्या 13 स्थित गौरीडीह गांव के मुशहरी टोला निवासी राजीव ऋषि (17) की बोरवा धार के पानी में डूबने से मौत हो … Read more
- हवनकुंड में पूर्णाहुति देकर 24 प्रहरीय हरिनाम संकीर्तन का हुआ समापनडंडखोरा/कटिहार–प्रखंड क्षेत्र के रायपुर पंचायत के नवादा चौक पर आयोजित चौबीस प्रहरीय रामनाम संकीर्तन का सफल आयोजन किया गया।मुखिया आलोक चौहान के नेतृत्व ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित यह कार्यक्रम क्षेत्र के … Read more
- घूसखोरी के आरोप में पिंढाल पंचायत के राजस्व कर्मचारी निलंबितआरोप की सत्यता की जांच के लिए त्रिसदस्यीय कमिटि गठित एक सप्ताह में विस्तृत जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने का जिला पदाधिकारी ने दिये निर्देश कटिहार – सुबे के राज्य सरकार की राजस्व … Read more



























