सातवाँ राष्ट्रीय सम्मेलन में महासागरीय अनुसंधान में भारतीय वैज्ञानिको का योगदान विषय पर हुई चर्चा
• राष्ट्रीय ध्रुवीय एवं समुद्री अनुसंधान केन्द्र (एनसीपीओआर) में ओशन सोसाइटी ऑफ इंडिया -21 का राष्ट्रीय सम्मेलन
• बिहार के नवादा जिले के प्रख्यात ध्रुवीय वैज्ञानिक डॉ. अविनाश कुमार रहे संचालक
• भारत, अमेरिका और सिंगापुर के प्रतिष्ठित वैज्ञानिकों द्वारा विभिन्न तकनीकी सत्रों का आयोजन
• महासागर विज्ञान के क्षेत्र में युवा प्रतिभाओं को प्रेरित करने के लिए कई पुरस्कार वितरित
पटना /प्रतिनिधि
महासागर विज्ञान की उपयोगिता एवं इसका जलवायु पर होने वाले प्रभाव को लेकर भारत में कई शोध किये जा रहे हैं । साथ ही इसको लेकर भारत सरकार की पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ऐसे शोधों को बढ़ावा भी दे रही हैI इसी कड़ी में पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, भारत सरकार के गोवा स्थित राष्ट्रीय ध्रुवीय एवं समुद्री अनुसंधान केन्द्र में ओशन सोसाइटी ऑफ इंडिया का सातवाँ राष्ट्रीय सम्मेलन (OSICON-21) का आयोजन हो रहा है । कोविड-19 महामारी के कारण इस सम्मेलन का आयोजन ऑनलाइन वर्चुअल माध्यम से किया गया है I “सतत विकास में महासागर आका योगदान” प्रसंग पर आधारित इस आयोजन में भारत, अमेरिका और सिंगापुर के प्रतिष्ठित वैज्ञानिकों द्वारा विभिन्न तकनीकी सत्रों में कुल 13 आमंत्रित वार्ताएं दी जा रही हैं। 7 विषयों पर कुल 217 मौखिक प्रस्तुतियाँ होंगी। समुद्री अनुसंधान से जुड़े वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं और छात्रों सहित 300 से अधिक प्रतिनिधि वर्चुअल ओसिकोन-21 सम्मेलन में भाग लेते हुए सतत विकास के लिए महासागर की भूमिका पर चर्चा कर रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन अटल अवार्ड सहित कई राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त कर चुके नवादा जिले के प्रख्यात ध्रुवीय वैज्ञानिक डॉ. अविनाश कुमार ने सह-समन्वयक के रूप में किया.
डॉ. एम. राजीवन, पूर्व सचिव, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, भारत सरकार ने ओशन सोसाइटी ऑफ इंडिया-21 का उद्घाटन किया और महासागर अनुसंधान के महत्व और भारतीय गहरे महासागर मिशन कार्यक्रम की स्थापना के बारे में जानकारी प्रदान की।
समझौता विज्ञापन पर किया है हस्ताक्षर:
डॉ. एम. रविचंद्रन, निदेशक, एनसीपीओआर, और ओएसआई के अध्यक्ष ने अपनी अध्यक्षीय टिप्पणी में ओशन सोसाइटी ऑफ इंडिया के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि ओएसआई अब इंटरनेशनल सी बेड अथॉरिटी की यूनाइटेड नेशन असेंबली में पर्यवेक्षक और फेडरेशन ऑफ इंडियन जियोसाइंस एसोसिएशन का सदस्य है। हाल ही में ओएसआई ने भारतीय मौसम विज्ञान सोसायटी (आईएमएस) के साथ समुद्र और वायुमंडलीय समुदाय के साथ तालमेल के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया गया है।
ओसन सोसाइटी ऑफ इंडिया ने किया सम्मानित:
डॉ. शैलेश नायक, निदेशक, राष्ट्रीय उन्नत अध्ययन संस्थान, बेंगलुरु एवं पूर्व सचिव, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय को ओएसआई के प्रथम मानद फेलो के रूप में महासागर विज्ञान और संबद्ध क्षेत्रों में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया है। डॉ. शैलेश नायक ने कहा कि ब्लू इकोनॉमी अनिवार्य रूप से समुद्र पर निर्भर आर्थिक विकास है जो भारत में लोगों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार के लिए पर्यावरण और पारिस्थितिक सुरक्षा के साथ समावेशी सामाजिक विकास सुनिश्चित करता है।
प्रो प्रसाद के भास्करन, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर और प्रो जयचंद्रन के वी, केरल राज्य जैव विविधता बोर्ड (केएसबीबी) को ओएसआई के प्रतिष्ठित फेलो के रूप में चुना गया। डॉ. डी. श्रीनिवासन एंडोमेंट अवार्ड वर्ष 2021 के लिए डॉ. एम. ए. आत्मानंद द, विजिटिंग प्रोफेसर, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मद्रास और पूर्व निदेशक, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओशन टेक्नोलॉजी (एनआईओटी), चेन्नई को प्रदान किया गया। महासागर विज्ञान के क्षेत्र में युवा प्रतिभाओं को प्रेरित करने के लिए सर्वश्रेष्ठ पेपर, सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्ताव और ओएसआई पीजी निबंध पुरस्कार की श्रेणी के लिए कई पुरस्कार दिए गए।
वर्तमान में हो रहे अनुसंधान के कई विषयों पर हुई चर्चा :
इस ऑनलाइन सम्मेलन ने शोधकर्ताओं को अपने शोध विचारों और निष्कर्षों को अन्य हिंद महासागरीय समुदायों के साथ साझा करने और समुद्र विज्ञान में अनुसंधान से संबंधित वर्तमान मुद्दों पर चर्चा करने में सक्षम बनाया गया। तीन समानांतर सत्रों में, सम्मेलन में सात विषयों को शामिल करते हुए कई प्रस्तुतियाँ, आमंत्रित वार्ताएँ, मौखिक प्रस्तुतियाँ और पोस्टर प्रस्तुतियाँ शामिल थी। जिसमें समुद्री पारिस्थितिक तंत्र और महासागर की जैव-भू-रसायन, तटीय और खुली महासागर प्रक्रियाएं, जलवायु परिवर्तन, ध्रुवीय विज्ञान और क्रायोस्फीयर, महासागर इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी, समुद्री भूविज्ञान और भूभौतिकी और महासागर विज्ञान में गणित जैसे मुद्दों पर चर्चा हुयी। OSICON-21 के उद्घाटन और समापन कार्यक्रमों का समन्वय सह-संयोजक, डॉ अविनाश कुमार, NCPOR द्वारा किया गया था। इस सम्मेलन में स्थानीय आयोजन समिति के सदस्यों में मुख्य रूप से डॉ. रोहित श्रीवास्तव, डॉ. रविदास नाइक, ललित अहिरवार, एवम डॉ. साबू पी ने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए समर्पित भाव से काम किया है।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- हरियाली तीज महोत्सव में झलकी संस्कृति की छटा,मंच के 10 वर्ष पूर्ण होने पर 10 प्रतिभाओं का हुआ सम्मानकटिहार – मारवाड़ी युवा मंच कटिहार जागृति शाखा की ओर से अग्रसेन भवन में हरियाली तीज महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। संस्था के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित … Read more
- वरीय अधिवक्ता प्रदीप दत्ता के आकस्मिक निधन पर अधिवक्ताओं में शोककटिहार कोर्ट – जिला व्यवहार न्यायालय में कार्यरत वरीय अधिवक्ता प्रदीप दत्ता का बुधवार को आकस्मिक हृदय गति रुक जाने के कारण निधन हो गया ।उनके निधन की सूचना पर न्यायालय प्रांगण … Read more
- कटिहार:13 अगस्त को लगेगा स्वैच्छिक रक्तदान शिविरमनिहारी /कटिहार-सामाजिक संस्था मनिहारी युवा मंच के तत्वावधान में 13 अगस्त 2026 गुरुवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का आयोजन मारवाड़ी धर्मशाला, मनिहारी बाजार में प्रातः 9:00 बजे … Read more
- अवैध आशा हॉस्पिटल सील,अवैध नर्सिंग होम संचालकों में हड़कंपगुप्त सूचना पर कार्रवाई बरारी /कटिहार – नगर पंचायत बरारी के जागेश्वर उच्च विद्यालय के समीप कई वर्षों से अवैध रूप से संचालित किए जा रहे आशा हॉस्पिटल पर बुधवार को प्रशासन … Read more
- भाजपा जिला अनुसूचित जनजाति मोर्चा की बैठक आयोजितकटिहार – भारतीय जनता पार्टी के जिला अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष अजीत मुंडा के नेतृत्व में जिला बैठक आयोजित की गई । बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा जिला … Read more
- राष्ट्रीय जनगणना में जातिगत गणना को शामिल करने हेतु सांसद को सौंपा मांग-पत्रजातिगत जनगणना को लेकर देश में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्गओबीसी मोर्चा की पहल कटिहार – 2027 की राष्ट्रीय जनगणना में जातिगत गणना को शामिल करने हेतु ओबीसी मोर्चा ने सांसद को मांग-पत्र सौंपा … Read more
- फूलहारा पंचायत भवन में सहयोग शिविर आयोजित,समस्याओं का हुआ समाधानमनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के फुलहरा पंचायत के पंचायत भवन फुलहरा में बिहार सरकार के निर्देशानुसार सहयोग शिविर आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता पंचायत के मुखिया सह जन सुराज के पूर्व मनिहारी … Read more
- ठनका गिरने से महिला की मौत,गांव में पसरा मातमफलका/ कटिहार – प्रखंड के पोठिया थाना क्षेत्र के पोठिया पंचायत के वार्ड संख्या पांच में बारिश के दौरान तीन बच्चे की मां रीना देवी वज्रपात चपेट में आने से मौत हो … Read more
- अपराधियों ने सब्जी व्यवसाई को मारी गोली,जांच में जुटी पुलिसमनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के मरंगी पंचायत के हुसैनपुर मे बीती रात करीब साढ़े बारह बजे एक सब्जी व्यवसायी मो. मालिक (37) व्यक्ति के घर में घुस कर अपराधियों ने दो गोली … Read more
- नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल पर महापौर की पहल,कर्मचारियों की मांगों के शीघ्र समाधान हेतु बिहार सरकार को भेजा पत्रकटिहार – नगर निगम कटिहार में जारी राज्यव्यापी हड़ताल के क्रम में महापौर श्रीमती ऊषा देवी अग्रवाल ने हड़ताली कर्मचारियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं मांगों को गंभीरतापूर्वक सुना। इस दौरान … Read more
- कटिहार रेल मंडल में विकास को मिली नई रफ्तार,श्रद्धालुओं के लिए दो जोड़ी स्पेशल ट्रेन परिचालन से मिली राहतचिकन नेक रेलखंड का डीपीआर तैयारस्वीकृति मिलते ही शुरू होगा निर्माण कार्य – डीआरएम कटिहार – कटिहार रेल मंडल में यात्रियों की सुविधा और रेल संरचना के विकास को नई गति मिल … Read more
- गंगा की तेज धारा में बहा युवक,बाघमारा घाट पर एसडीआरएफ चला रही तलाश अभियानबौलिया निवासी अब्बास नहाने के दौरान हुआ लापता रातभर परिजनों ने की खोजबीन मनिहारी /कटिहार – मनिहारी प्रखंड के बाघमारा घाट पर गंगा में नहाने के दौरान एक युवक तेज धारा में … Read more
- जिले की जलवायु मक्का के लिए अनुकूल-डीएओजिले में मक्का उत्पादन का लक्ष्य 2968.65 हेक्टेयर कटिहार–कृषि विभाग बिहार सरकार की ओर से जिले मे मक्का आच्छादन का लक्ष्य कुल 2968.65 हेo का निर्धारित किया गया है जिसमे 638.72 हेo … Read more
- सहयोग शिविर में प्राप्त आवेदनों का हुआ निष्पादन – एसडीएममनिहारी/कटिहार – सरकार के निर्देश के आलोक में बुधवार को मनिहारी प्रखंड की दिलारपुर पंचायत भवन में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने आम लोगों … Read more
- कोल्था पंचायत में सहयोग शिविर, 48 नए आवेदन मिले; 27 का मौके पर हुआ निष्पादनसंवाददाता/किशनगंज जिला पदाधिकारी नवीन कुमार और पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में बुधवार को पोठिया प्रखंड की कोल्था पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आम लोगों … Read more
- रेतुआ नदी के कटाव से मुख्यमंत्री सड़क पर मंडराया खतरा, ग्रामीणों ने की कटावरोधी कार्य की मांगसंवाददाता: विजय कुमार साह टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र के डोरिया से लोधाबाड़ी होते हुए टेढ़ागाछ जाने वाली मुख्यमंत्री सड़क रेतुआ नदी के तेज कटाव की चपेट में आ गई है। लोधाबाड़ी एवं डोरिया … Read more

























