कोविड प्रोटोकॉल को दृष्टिगत रखते हुए स्वतंत्रता दिवस समारोह 2021 के सफल एवं सुचारु आयोजन हेतु डीएम ने डीडीसी, एडीएम(लोक शिकायत निवारण),सिविल सर्जन, पुलिस उपाधीक्षक, नगर कार्यपालक पदाधिकारी सहित कई अधिकारियों के साथ की बैठक।
रफत हुसैन मेमोरियल अवार्ड से नवाजा जाएगा स्वास्थ्य कर्मियो को
किशनगंज /प्रतिनिधि
जिला पदाधिकारी, डॉ आदित्य प्रकाश की अध्यक्षता में 15 अगस्त 2021 (स्वतंत्रता दिवस) की पूर्व तैयारी को लेकर समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में बैठक कर कार्यक्रम को सफल बनाने तथा कोविड-19 संबंधी सभी आवश्यक सावधानी बरतने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों दिया गया। बैठक में बताया गया कि मुख्य कार्यक्रम शहीद अशफाक उल्लाह खां स्टेडियम,खगड़ा किशनगंज में निर्धारित है। जहां झंडोत्तोलन पूर्वाहन 9:00 बजे किया जाएगा। झंडोत्तोलन के पश्चात पदाधिकारीगण चिन्हित महादलित टोलों में आयोजित झंडोत्तोलन कार्यक्रम में शामिल होंगे। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा नगर कार्यपालक पदाधिकारी को शहरी व समारोह स्थल पर विशेष रूप से साफ-सफाई की व्यवस्था ससमय सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। कार्यपालक अभियंता भवन निर्माण को खगड़ा स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह स्थल पर रंग-रोगन का कार्य ससमय सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुख्य समारोह स्थल खगड़ा स्टेडियम में गैलरी की मरम्मती एवं बैरिकेडिंग का निर्देश संबंधित कार्यपालक अभियंता दिया गया। जिले में कोविड-19 के संक्रमण की आशंका को दृष्टिगत रखते हुए मुख्य समारोह स्थल पर भीड़ को कम करने के लिए कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद को गहन प्रचार- प्रसार माइकिंग के माध्यम से कराने का निर्देश दिया गया।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सोशल डिसटेंसिंग को बरकरार रखने हेतु समारोह, 2021 में आगन्तुकों की संख्या को कम करने लिए केवल अतिविशिष्ट महानुभावों एवं वरीय पदाधिकारियों को हीं आमंत्रित किया जाएगा।कार्यक्रम का वेबकास्टिंग फेसबुक पर लाइव किया जाएगा। कोविड-19 संक्रमण को देखते हुए स्वतंत्रता सेनानी को उनके स्वास्थ्य रक्षा को लेकर शामिल नहीं किया जाएगा। बैठक में प्रभारी पदाधिकारी सामान्य शाखा अमित कुमार द्वारा बताया कि कोविड-19 संक्रमण को देखते हुए मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग से प्राप्त निर्देश के आलोक में स्वतंत्रता दिवस समारोह में आम जनता को आमंत्रित नहीं करने का निर्देश प्राप्त है।
समारोह में भाग लेने वाले महानुभावों को आमंत्रण ई-कार्ड के माध्यम से भेजने का निर्देश है। साथ ही साथ समारोह में पैरेड में भाग लेने वाले जवानों के बीच विभागीय निर्देशों का अनुपालन करने का निर्देश दिया गया । विभागीय निदेशानुसार जवानों की टुकड़ी/संख्या का निर्धारण किया जाएगा। बच्चों से संबंधित एनसीसी तथा स्काउट एवं गाइड का पैरेड नहीं होगा। जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि राष्ट्रीय गान के लिए बेहतर शिक्षकों की टीम तैयार करना सुनिश्चित करेंगे। बैठक में बताया गया कि स्वतंत्रता दिवस,2021 के अवसर पर आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं खेलकूद प्रतियोगिता को स्थगित रहेगा। समारोह स्थल पर बेहतर ध्वनि विस्तारक यंत्र की व्यवस्था करने का निर्देश नजारत उप समाहर्ता को दिया गया। सिविल सर्जन को मुख्य समारोह स्थल पर डॉक्टर एवं आवश्यक दवाइयों की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया।
उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर तथा सड़क सुरक्षा में संलग्न नागरिकों को गुड समेरिटन अवार्ड,चिन्हित स्वास्थ्य कर्मियो या नर्स को रफत हुसैन मेमोरियल अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा,जिसकी सूची तैयार करने के लिए संबंधित पदाधिकारी को निर्देशित किया गया है। जिलाधिकारी द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि प्रखंड क्षेत्रों में कोविड-19 प्रोटोकॉल का अनुपालन कराते हुए शांतिपूर्वक झंडोत्तोलन कार्यक्रम संपन्न करायेंगे तथा सोशल डिस्टेंशिंग का अनुपालन करेंगे एवं महापुरुषों की प्रतिमाओं का साफ सफाई, रंग रोगन एवं भीड को नियंत्रित करेंगे।
समारोह के शांतिपूर्ण आयोजन तथा विधि व्यवस्था संधारण हेतु दंडाधिकारी पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की होगी प्रतिनियुक्ति
समारोह में विधि व्यवस्था संधारित रखने एवं सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए स्टेडियम परिसर तथा प्रवेश एवं निकासी द्वार पर पर्याप्त संख्या में मजिस्ट्रेट , पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया गया है।
विशिष्ट अतिथियों को सामाजिक दूरी के साथ बैठाने की होगी व्यवस्था
समारोह में शामिल होने वाले विशिष्ट अतिथिगण के बैठने की समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है। इसके लिए पंडाल बनाने तथा सीटिंग प्लान के अनुरूप सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखते हुए बैठाने की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया।
कोविड मानक का अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश।
समारोह में कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया है। इसके तहत थर्मल स्कैनिंग , मास्क का प्रयोग, सैनिटाइजर का प्रयोग ,सोशल डिस्टेंस का पालन आदि का ध्यान रखा जाएगा। प्रवेश द्वार पर ही थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी।
ट्रैफिक एवं पार्किंग की सुचारू व्यवस्था करने का दिया निर्देश
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सड़क पर वाहनों के आवागमन संबंधी एहतियाती उपाय करने तथा कार्यक्रम स्थल पर वाहनों के प्रवेश एवं पार्किंग की समुचित व्यवस्था करने का निर्देश पुलिस निरीक्षक यातायात को दिया गया है।बैठक में जिलाधिकारी डा आदित्य प्रकाश, उप विकास आयुक्त मनन राम,एडीएम(लो. शि. नि.)प्रमोद कुमार राम सहित कई जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- नगर निगम कटिहार का चला संयुक्त अभियान,अतिक्रमण हटाने एवं एसडब्ल्यूएम नियम-2026 के उल्लंघन पर ₹5,700 का जुर्माना वसूलाकटिहार – नगर निगम कटिहार की ओर से शहर में अतिक्रमण हटाने एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन रूल्स 2026 के प्रभावी अनुपालन को लेकर संयुक्त विशेष अभियान चलाया गया। यह अभियान गर्ल्स स्कूल रोड स्थित क्वालिटी के समीप … Read more
- गुरु पूर्णिमा पर अव्यवस्था के बीच श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकीमनिहारी /कटिहार – गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार को मनिहारी गंगातट पर जिले सहित आसपास के कई क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए पहुंचे। श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी … Read more
- चोरी की दो बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार,न्यायिक हिरासत में भेजा गयासालमारी /कटिहार – सालमारी पुलिस को वाहन चोरी के एक मामले में महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। थाना कांड संख्या 116/26 दिनांक 28 जून 2026 जो भारतीय न्याय संहिता बीएनएस 2023 की धारा 303(2) के तहत दर्ज … Read more
- मनिहारी में बीडीओ ने काली पट्टी बांधकर किया कार्य,अधिकारियों की सुरक्षा की मांगमनिहारी – बिहार के विभिन्न जिलों में ड्यूटी के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारियों पर हुए हमलों के विरोध में बुधवार को मनिहारी प्रखंड कार्यालय में भी प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी सनत कुमार के … Read more
- आरोग्य दिवस सत्रों के प्रभावी संचालन को लेकर निर्देश जारीकटिहार–जिला स्वास्थ्य समिति ने आरोग्य दिवस सत्र के प्रभावी, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध संचालन के उद्देश्य से एएनएम एवं फील्ड स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के लिए विस्तृत निर्देश जारी किया है। जिसका उद्देश्य प्रत्येक स्वास्थ्य उपकेंद्र एवं पंचायत स्तर पर … Read more
- रेल सेवा पुरस्कार 2024-25 से 51 रेलकर्मीयो को डीआरएम ने किया सम्मानित,रेल कर्मियों में हर्षकटिहार – कटिहार मंडल में वर्ष 2024-25 के रेल सेवा पुरस्कार समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर अपने कर्तव्य के प्रति समर्पण,उत्कृष्ट कार्यशैली और रेलवे की प्रगति में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 51 रेलकर्मियों … Read more
- खुले में कचरा फेंकने वालों पर नगर निगम का शिकंजागर्ल्स स्कूल रोड व न्यू मार्केट में चला विशेष अभियान – नगर आयुक्त 6,200 का जुर्माना वसूला कटिहार – नगर निगम कटिहार की ओर से ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर नगर आयुक्त संतोष … Read more
- मां जानकी धाम के मुख्यालय हेतु 1.80 एकड़ भूमि अनुबंधित — गुरनानीकटिहार – गुरु पूर्णिमा के पावन दिवस पर भाजपा नेता सह मां जानकी धाम अखाड़ा सह तीर्थक्षेत्र के संस्थापक राजेश गुरनानी ने बताया कि इक्कीस प्रकल्पों से सुसज्जित सनातन संस्कृति के साथ मिथिलांचल की देवी मां जानकी … Read more
- टाइटल सूट के कारण रुकी पैक्स गोदाम के भूमि की मापी,अमीन बिना पैमाइश लौटे अंचल कार्यालयप्राणपुर /कटिहार-प्रखंड क्षेत्र केवाला पंचायत के मौजा रामचन्द्रपुर स्थित प्रस्तावित पैक्स गोदाम की भूमि की मापी मंगलवार को न्यायालय में लंबित टाइटल सूट का मामला सामने आने के बाद नहीं हो सकी। प्राणपुर अंचल कार्यालय के निर्देश … Read more
- गंगातट पर श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर नगर मुख्य पार्षद ने किया निरीक्षणगंगातट पर श्रद्धालुओं को हर मुमकिन सुविधा दी जिएगी – लाखो यादव मनिहारी/कटिहार – सावन के पावन अवसर पर गंगा स्नान के लिए मनिहारी गंगातट पर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नगर … Read more
- जीविका की ओर से सामान्य निकाय की द्वितीय वार्षिक आम सभा आयोजितउत्कृष्ट कार्य करने वाली दीदियों को किया गया सम्मानित आजमनगर /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत आरके उच्च विद्यालय परिसर में स्तुति जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड आजमनगर की ओर से सामान्य निकाय की द्वितीय वार्षिक … Read more
- मनिहारी पुलिस की बडी कार्रवाई,51.68 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तारशराब के नशे में हो हल्ला करने के आरोप मे पांच मैकश गिरफ्तार मनिहारी /कटिहार – वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में मनिहारी थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा के नेतृत्व मे सूखा नशा एवं शराब पीने … Read more
- पुलिस अधीक्षक ने किया मनसाही थाना का औचक निरीक्षणमनसाही/कटिहार – आरक्षी अधीक्षक कटिहार ने मनसाही थाना का औचक निरीक्षण किया। इस मौके पर आरक्षी अधीक्षक ने बताया कि प्रत्येक थाना का औचक निरीक्षण किया जा रहा हैं इस कड़ी में मनसाही थाना का भी औचक … Read more
- समेकित भेड़ एवं बकरी विकास योजना के तहत 17 लाभुकों को मिली तीन-तीन बकरियांकोढ़ा /कटिहार -प्रखंड मुख्यालय स्थित कोढ़ा पशु चिकित्सालय परिसर में बुधवार को समेकित भेड़ एवं बकरी विकास योजना के तहत चयनित लाभुकों के बीच बकरियों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में कुल 17 लाभुकों को तीन-तीन बकरियां … Read more
- संदिग्धावस्था में मिला किशोर का शव, जांच में जुटी पुलिसडंडखोरा/कटिहार–थाना क्षेत्र के सौरिया पंचायत के जनकपुर गांव के खेल मैदान में बुद्धवार की सुबह एक किशोर की संदिग्ध अवस्था में शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।जानकारी के अनुसार शव की पहचान … Read more
- सीमेंट लदे ट्रैक्टर के गुजरते ही टूटी पुलिया, चालक घायल; छात्रों और ग्रामीणों की बढ़ी परेशानीइरफान/पोठिया पोठिया प्रखंड अंतर्गत कोल्था पंचायत के सातमेरी वार्ड संख्या-08 स्थित आदिवासी टोला में मंगलवार सुबह करीब 9 बजे लगभग 24 वर्ष पुरानी पुलिया ध्वस्त हो गई। हादसा उस समय हुआ जब सीमेंट से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली … Read more
- प्रसूता की मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामाइरफान/पोठिया पोठिया थाना क्षेत्र के आमबगान स्थित सिटी नर्सिंग होम में मंगलवार की सुबह इलाज के दौरान एक प्रसूता की मौत हो गई। मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने नर्सिग होम में जमकर हंगामा और तोड़फोड़ किया। … Read more
- ठाकुरगंज एसएसबी में नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर, ग्रामीणों व जवानों की आंखों की हुई जांचठाकुरगंज/कुलभूषण सिंह 19वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), ठाकुरगंज द्वारा मंगलवार को वाहिनी मुख्यालय परिसर में एक दिवसीय नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा एवं नेत्र स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। उच्च मुख्यालय के निर्देशानुसार कार्यवाहक कमांडेंट एम. … Read more
- यात्रियों की मांग को देखते हुए कटिहार-अमृतसर-कटिहार स्पेशल ट्रेन सेवाएं पांच अतिरिक्त फेरों के लिए बढ़ीकटिहार – यात्रियों की निरंतर बढ़ती मांग को पूरा करने, सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करने और अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने ट्रेन संख्या 05736/05735 कटिहार -अमृतसर -कटिहार स्पेशल ट्रेन की सेवाओं को … Read more
- कृषि योजनाओं की प्रगति और उर्वरक गुणवत्ता पर समीक्षा बैठक आयोजितअधिकारियों को दिए सख्त निर्देश कटिहार – जिले में कृषि योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं किसानों को गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मंगलवार को जिला कृषि कार्यालय में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। … Read more
- शराब तस्करी करते एक गिरफ्तार,25.875 लीटर विदेशी शराब बरामदमनिहारी /कटिहार – मनिहारी पुलिस ने नशे के धंधेबाजों के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए गुप्त सूचना के आधार पर स्कुटी सहित विदेशी शराब की तस्करी करते एक को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा ने बताया … Read more
- महिला ने चार बच्चों को दिया जन्म,जच्चा बच्चा स्वस्थपरिजनों में उमड़ी खुशी की लहर बहादुरगंज /किशनगंज/निशांत किशनगंज शहर स्थित एएस अस्पताल में एक दुर्लभ और खुशी से भरी घटना सामने आई है। बहादुरगंज प्रखंड के बिरनिया गांव निवासी एक महिला ने एक साथ चार बच्चों … Read more
- किशनगंज में बरगद की विशाल टहनी गिरने से मची अफरा तफरी,तीन लोग जख्मी, सदर अस्पताल में भर्तीराहुल/ किशनगंज शहर के व्यस्ततम क्षेत्र डे मार्केट स्थित सब्जी मंडी में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ अचानक बरगद के पेड़ की एक विशाल टहनी नीचे गिर गई, जिसकी चपेट में आने से तीन … Read more
- किशनगंज में बांग्लादेशी नागरिक सहित दो गिरफ्तार,पूछताछ जारीफर्जी कागजात किया गया बरामद बांग्लादेशी महिला को भी किया गया गिरफ्तार किशनगंज/प्रतिनिधि किशनगंज टाउन थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रविवार की देर रात रूईधासा प्रेमपुल के पास से एक बांग्लादेशी नागरिक और उसे … Read more
- निजी स्कूल पर मनमानी शुल्क वसूली का आरोप, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री से कार्रवाई की मांग,जेडीयू जिला अध्यक्ष फैसल अहमद ने सौंपा ज्ञापन किशनगंज। जिला जनता दल (यूनाइटेड) के जिला अध्यक्ष फैसल अहमद ने बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री को ज्ञापन सौंप कर किशनगंज स्थित सेंट जेवियर्स इंग्लिश मीडियम स्कूल पर नियमों के विरुद्ध विभिन्न मदों में शुल्क वसूलने … Read more
- धान में अधिक कल्ले के लिए संतुलित पोषण अपनाएं किसान – डीएओकटिहार-जिला कृषि पदाधिकारी राजीव कुमार चालू खरीफ मौसम में धान की बेहतर पैदावार को लेकर सजग और सक्रिय हैं। उनके द्वारा किसानों को निरंतर उपयोगी सलाह दी जा रही है। श्री कुमार ने किसानों से धान की … Read more
- 05 पियक्कड़ एवं 01 तस्कर गिरफ्तार,भेजे गये जेलकदवा/कटिहार– थाना क्षेत्र में शराबबंदी कानून को शत-प्रतिशत लागू कराने को लेकर कदवा पुलिस ने अपनी सक्रियता तेज कर दी है।जानकारी के अनुसार इसी क्रम में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर भर्री स्थित बलवाटोली चौक … Read more



























