किशनगंज /संवाददाता
जिलाधिकारी, डॉ आदित्य प्रकाश ने गृह विभाग (विशेष शाखा) द्वारा कोविड-19 को लेकर जारी दिशा निर्देश के आलोक में दिनांक 07 अगस्त से 25 अगस्त 2021 के लिए किशनगंज जिले में निम्नांकित दिशा निर्देश जारी किया गया है।
*दुकान एवं प्रतिष्ठान* : सभी दुकानें एवं प्रतिष्ठान समान्य रूप से साप्ताहिक बंदी के साथ संध्या 7:00 बजे तक खुले रहेंगे ।
दुकान एवं प्रतिष्ठानों में सभी के लिए हमेशा मास्क पहनना अनिवार्य होगा । दुकान/ प्रतिष्ठानों के काउंटर पर दुकानदार द्वारा कर्मियों एवं आगंतुकों के उपयोग के लिए सैनिटाइजर की व्यवस्था अनिवार्य रूप से करनी होगी ।दुकान एवं प्रतिष्ठान परिसर में सोशल डिस्टेंस 2 गज की दूरी का अनुपालन करना होगा ,इसके लिए सफेद वृत्त भी चिन्हित करेंगे ।दुकानों प्रतिष्ठानों में केवल कोविड टीका प्राप्त व्यक्तियों को कार्य करने की अनुमति होगी।
सभी दुकानों को अपने यहां कार्यरत कर्मियों की सूची टीकाकरण की स्थिति के साथ स्थानीय थाने को देनी होगी ।इन शर्तों का अनुपालन नहीं वाले दुकानदारों और प्रतिष्ठानों पर अनुमंडल दंडाधिकारी दुकान प्रतिष्ठानों को अस्थाई तौर पर बंद कर कार्रवाई करेंगे ।
*शिक्षण संस्थान* : सभी प्रकार की कॉलेज एवं तकनीकी शिक्षण संस्थान विद्यालय नौवीं से 12वीं कक्षा तक के लिए छात्रों की 50% उपस्थिति के साथ खोले जा सकेंगे । सभी विद्यार्थी 1 दिन के अंतराल पर विद्यालय आएंगे। पहली से आठवीं कक्षा तक की विद्यालय दिनांक 16 अगस्त 2021 से 50% उपस्थिति के साथ एक दिन के अंतराल पर विद्यालय आएंगे। विद्यालय में सफाई व्यवस्था प्रधानाध्यापक के द्वारा कराई जाएगी।ऑनलाइन शिक्षण की व्यवस्था को जारी रखा जाय। विद्यालय में सफाई व्यवस्था प्रधानाध्यापक के द्वारा कराई जाएगी।
ऑनलाइन शिक्षण की व्यवस्था को जारी रखा जाएगा ।सभी सरकारी एवं गैर सरकारी प्रशिक्षण संस्थान की 50% उपस्थिति के साथ खोल सकेंगे ।कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय , अनुसूचित जाति जनजाति विद्यालय छात्रावास और कर्पूरी छात्रावासों का संचालन अनुमान्य होगा। दसवीं कक्षा से ऊपर के पाठ्यक्रम से संबंधित प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले कोचिंग संस्थान कुल छात्रों की 50% उपस्थिति के साथ खोले जा सकेंगे । प्रत्येक छात्र 1 दिन बीच कर ही कोचिंग संस्थान आएंगे। कोचिंग संस्थानों में केवल कोविड टीका प्राप्त व्यक्तियों को ही कार्य करने की अनुमति होगी।
जिलाधिकारी के द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी को सभी नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करवाने का निर्देश दिया गया है। सार्वजनिक परिवहन में निर्धारित बैठने की क्षमता की 100% की उपयोगी की अनुमति दी गई है ,किंतु खड़े होकर या बस की छत पर बैठकर यात्रा की अनुमति कदापि नहीं होगी।
सिनेमा हॉल दशकों की कुल क्षमता की 50% के उपयोग के साथ संध्या 7:00 बजे तक खोले जा सकेंगे। शॉपिंग मॉल एक दिन बीच कर संध्या 7:00 बजे तक खोले जा सकेंगे ।
सार्वजनिक स्थलों पर किसी प्रकार के आयोजन सरकारी एवं निजी पर रोक रहेगी।
कोरोना के तीसरे लहर के आगमन की संभावनाओं को देखते हुए आपदा प्रबंधन समूह द्वारा स्थिति पर सतत निगरानी रखी जाएगी ।सोशल डिस्टेंसिंग तथा मास्क पहने आदि से संबंधित कोविड अनुकूल व्यवहार का व्यापक प्रचार-प्रसार एवं कड़ाई से अनुपालन जिला प्रशासन के द्वारा अनिवार्य रूप से कराया जाएगा।सभी सरकारी कार्यालय एवम गैर सरकारी कार्यालय प्रतिदिन सामान्य रूप से खोले जाएंगे। सरकारी कार्यालयों में केवल कोविड टीका लेने वाले आगंतुकों प्रवेश की अनुमति होगी ।सभी कार्यालय प्रधान उक्त संबंध में आदेश निर्गत कर कार्यालय के बाहर सूचना पट्ट पर चिपकाना सुनिश्चित करेंगे ।
क्लब, जिम एवं स्विमिंग पूल कुल क्षमता के 50% उपस्थिति के साथ खोले जा सकेंगे ।स्टेडियम और स्पोर्ट्स कंपलेक्स केवल खिलाड़ियों के अभ्यास हेतु खोले जा सकेंगे, किंतु सुविधाओं का उपयोग केवल कोविड टीका प्राप्त व्यक्तियों के लिए ही मान्य होगा।रेस्टोरेंट्स खाने की दुकानों का संचालन आगंतुकों की बैठने की क्षमता के अधिकतम 50% उपयोग की अनुमति दी गई है ।होम डिलीवरी सुबह 9:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक मांन्य होगा। संबंधित प्रतिष्ठान यह सुनिश्चित करेगा कि उनके सभी कर्मी को को कोविड टीका ले लिया है विवाह समारोह अधिकतम 50 व्यक्तियों की उपस्थिति के साथ में आयोजित किए जा सकेंगे, किंतु डीजे एवं बारात जुलूस की इजाजत नहीं होगी। विवाह की सूचना स्थानीय थाने को कम से कम 3 दिन पूर्व देना होगा। अंतिम संस्कार या श्राद्ध कार्यक्रम के लिए 50 व्यक्तियों की अधिसीमा रहेगी। सभी पार्क एवं उद्यान प्रतिदिन 6:00 से 12:00 बजे मध्यान तक खोले जा सकेंगे ।संबंधित प्रतिष्ठान कोविड अनुकूल व्यवहार तथा सरकार के मानक एसओपी का अनिवार्य रूप से अनुपालन करेंगे। जिले में संध्या 9:00 बजे से प्रातः 5:00 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा।
स्वास्थ्य से जुड़ी गतिविधियां में वाहन एवं स्वास्थ्य के लिए निजी वाहन कार्यों से संबंधित सरकारी कार्यालयों के सरकारी वाहन का संचालन होगा ।सभी प्रकार के मालवाहक वाहन चलेंगे ।सभी प्रकार के राजनीतिक, मनोरंजन ,खेलकूद ,शैक्षणिक सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजन समारोह पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेंगे।
*सभी धार्मिक स्थल आमजन के लिए बंद रहेंगे*।
रात्रि कर्फ्यू को छोड़कर कोई प्रतिबंध नहीं होगा ।सार्वजनिक एवं निजी वाहनों में सभी के लिए मास्क पहनना अनिवार्य होगा। इनका अनुपालन नहीं करने पर उपयुक्त कार्रवाई की जायगी । सभी अस्पताल एवं अन्य संबंधित स्वास्थ्य प्रतिष्ठान सरकारी एवं निजी दवा दुकानें ,चश्मा की दुकानें, मेडिकल नर्सिंग होम ,एंबुलेंस सेवाओं से संबंधित प्रतिष्ठान यथावत कार्य करेंगे ।जिलाधिकारी ने अनुमंडल पदाधिकारी ,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी,अपर अनुमंडल दंडाधिकारी,थानाध्यक्ष, ओपी अध्यक्ष को कोविड-19 से संबधित दिशा निर्देशों का पूरी सख्ती से अनुपालन करने का निर्देश दिया है। उक्त आदेशों का उल्लंघन करने वालों पर आपदा प्रबंधन अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत कठोर दंडात्मक कार्रवाई भी की जाएगी।उक्त जानकारी जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी श्री रंजीत कुमार द्वारा प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई है।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- हरियाली तीज महोत्सव में झलकी संस्कृति की छटा,मंच के 10 वर्ष पूर्ण होने पर 10 प्रतिभाओं का हुआ सम्मानकटिहार – मारवाड़ी युवा मंच कटिहार जागृति शाखा की ओर से अग्रसेन भवन में हरियाली तीज महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। संस्था के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित इस … Read more
- वरीय अधिवक्ता प्रदीप दत्ता के आकस्मिक निधन पर अधिवक्ताओं में शोककटिहार कोर्ट – जिला व्यवहार न्यायालय में कार्यरत वरीय अधिवक्ता प्रदीप दत्ता का बुधवार को आकस्मिक हृदय गति रुक जाने के कारण निधन हो गया ।उनके निधन की सूचना पर न्यायालय प्रांगण में … Read more
- कटिहार:13 अगस्त को लगेगा स्वैच्छिक रक्तदान शिविरमनिहारी /कटिहार-सामाजिक संस्था मनिहारी युवा मंच के तत्वावधान में 13 अगस्त 2026 गुरुवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का आयोजन मारवाड़ी धर्मशाला, मनिहारी बाजार में प्रातः 9:00 बजे से … Read more
- अवैध आशा हॉस्पिटल सील,अवैध नर्सिंग होम संचालकों में हड़कंपगुप्त सूचना पर कार्रवाई बरारी /कटिहार – नगर पंचायत बरारी के जागेश्वर उच्च विद्यालय के समीप कई वर्षों से अवैध रूप से संचालित किए जा रहे आशा हॉस्पिटल पर बुधवार को प्रशासन और … Read more
- भाजपा जिला अनुसूचित जनजाति मोर्चा की बैठक आयोजितकटिहार – भारतीय जनता पार्टी के जिला अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष अजीत मुंडा के नेतृत्व में जिला बैठक आयोजित की गई । बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा जिला अध्यक्ष … Read more
- राष्ट्रीय जनगणना में जातिगत गणना को शामिल करने हेतु सांसद को सौंपा मांग-पत्रजातिगत जनगणना को लेकर देश में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्गओबीसी मोर्चा की पहल कटिहार – 2027 की राष्ट्रीय जनगणना में जातिगत गणना को शामिल करने हेतु ओबीसी मोर्चा ने सांसद को मांग-पत्र सौंपा है। … Read more
- फूलहारा पंचायत भवन में सहयोग शिविर आयोजित,समस्याओं का हुआ समाधानमनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के फुलहरा पंचायत के पंचायत भवन फुलहरा में बिहार सरकार के निर्देशानुसार सहयोग शिविर आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता पंचायत के मुखिया सह जन सुराज के पूर्व मनिहारी विधायक … Read more
- ठनका गिरने से महिला की मौत,गांव में पसरा मातमफलका/ कटिहार – प्रखंड के पोठिया थाना क्षेत्र के पोठिया पंचायत के वार्ड संख्या पांच में बारिश के दौरान तीन बच्चे की मां रीना देवी वज्रपात चपेट में आने से मौत हो गई। … Read more
- अपराधियों ने सब्जी व्यवसाई को मारी गोली,जांच में जुटी पुलिसमनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के मरंगी पंचायत के हुसैनपुर मे बीती रात करीब साढ़े बारह बजे एक सब्जी व्यवसायी मो. मालिक (37) व्यक्ति के घर में घुस कर अपराधियों ने दो गोली मारकर … Read more
- नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल पर महापौर की पहल,कर्मचारियों की मांगों के शीघ्र समाधान हेतु बिहार सरकार को भेजा पत्रकटिहार – नगर निगम कटिहार में जारी राज्यव्यापी हड़ताल के क्रम में महापौर श्रीमती ऊषा देवी अग्रवाल ने हड़ताली कर्मचारियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं मांगों को गंभीरतापूर्वक सुना। इस दौरान उप … Read more
- कटिहार रेल मंडल में विकास को मिली नई रफ्तार,श्रद्धालुओं के लिए दो जोड़ी स्पेशल ट्रेन परिचालन से मिली राहतचिकन नेक रेलखंड का डीपीआर तैयारस्वीकृति मिलते ही शुरू होगा निर्माण कार्य – डीआरएम कटिहार – कटिहार रेल मंडल में यात्रियों की सुविधा और रेल संरचना के विकास को नई गति मिल रही … Read more
- गंगा की तेज धारा में बहा युवक,बाघमारा घाट पर एसडीआरएफ चला रही तलाश अभियानबौलिया निवासी अब्बास नहाने के दौरान हुआ लापता रातभर परिजनों ने की खोजबीन मनिहारी /कटिहार – मनिहारी प्रखंड के बाघमारा घाट पर गंगा में नहाने के दौरान एक युवक तेज धारा में बहकर … Read more
- जिले की जलवायु मक्का के लिए अनुकूल-डीएओजिले में मक्का उत्पादन का लक्ष्य 2968.65 हेक्टेयर कटिहार–कृषि विभाग बिहार सरकार की ओर से जिले मे मक्का आच्छादन का लक्ष्य कुल 2968.65 हेo का निर्धारित किया गया है जिसमे 638.72 हेo में … Read more
- सहयोग शिविर में प्राप्त आवेदनों का हुआ निष्पादन – एसडीएममनिहारी/कटिहार – सरकार के निर्देश के आलोक में बुधवार को मनिहारी प्रखंड की दिलारपुर पंचायत भवन में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने आम लोगों की … Read more
- कोल्था पंचायत में सहयोग शिविर, 48 नए आवेदन मिले; 27 का मौके पर हुआ निष्पादनसंवाददाता/किशनगंज जिला पदाधिकारी नवीन कुमार और पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में बुधवार को पोठिया प्रखंड की कोल्था पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आम लोगों की … Read more
- रेतुआ नदी के कटाव से मुख्यमंत्री सड़क पर मंडराया खतरा, ग्रामीणों ने की कटावरोधी कार्य की मांगसंवाददाता: विजय कुमार साह टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र के डोरिया से लोधाबाड़ी होते हुए टेढ़ागाछ जाने वाली मुख्यमंत्री सड़क रेतुआ नदी के तेज कटाव की चपेट में आ गई है। लोधाबाड़ी एवं डोरिया गांव … Read more
- बहादुरगंज में 24 लीटर बीयर के साथ तस्कर गिरफ्तार, इको स्पोर्ट कार जब्तसंवाददाता:निसार अहमद गुप्त सूचना के आधार पर बहादुरगंज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 24 लीटर बीयर के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। इस दौरान तस्करी में प्रयुक्त इको स्पोर्ट कार … Read more
- किशनगंज सदर अस्पताल में ICU सेवा का हुआ शुभारंभ,मरीजों को मिलेगा लाभकिशनगंज/संवाददाता किशनगंज जिले के लोगों को अब गंभीर मरीजों के इलाज के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। सदर अस्पताल में मंगलवार को 10 बेड वाले आधुनिक आईसीयू का उद्घाटन विधायक … Read more
- किशनगंज:279 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, स्कॉर्पियो जब्तकिशनगंज/प्रतिनिधि जिले के पाटामारी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 279 लीटर विदेशी शराब के साथ दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त एक स्कॉर्पियो वाहन भी … Read more

























