- “स्तनपान के रक्षा की जिम्मेदारी आखिरकार है किसकी” थीम” पर कार्यशाला का आयोजन
- मां का दूध शिशु के लिए सर्वोत्तम आहार ,मां के शरीर में दूध पैदा होना एक नैसर्गिक प्रक्रिया
किशनगंज /प्रतिनिधि
कोरोना संक्रमण के दौर में सभी एहतियात बरत रहे हैं। रोग प्रतिरोधक क्षमता को ले लोगों में जागरूकता आयी है। शिशुओं के लिए आधारभूत पोषण में स्तनपान मुख्य रूप से शामिल है। बच्चे के सम्पूर्ण शारीरिक और मानसिक विकास के लिए माँ का दूध जरूरी है। माँ के दूध के अलावा छ्ह महीने तक के बच्चे को ऊपर से पानी देने की भी जरूरत नहीं होती है। स्तनपान कराने से बच्चे में भावनात्मक लगाव पैदा होता है और उसे यह सुरक्षा का बोध भी कराता है।
कार्यशाला का आयोजन सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन की अध्यक्षता में
शिशुओं को कुपोषण से बचाने और शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के उद्देश्य से बुधवार को जिला स्वास्थ्य समिति के प्रांगन में विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत कार्यशाला का आयोजन सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन की अध्यक्षता में किया गया| सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने बताया कि जन्म के पहले घंटे में स्तनपान शुरू करने वाले नवजात शिशुओं में मृत्यु की संभावना 20 प्रतिशत तक कम हो जाती है। इसके साथ ही पहले छह महीने तक केवल स्तनपान करने वाले शिशुओं में डायरिया एवं निमोनिया से होने वाली मृत्यु की संभावना 11 से 15 गुना तक कम हो जाती है। जिसमें बच्चों को गंभीर बीमारी से बचाव, शिशु मृत्यु दर में कमी, स्तनपान की सही स्थिति , कैंसर जैसी गंभीर बीमारी, 6 माह तक सिर्फ और सिर्फ स्तनपान आदि मुद्दे शामिल रहे। कार्यशाला में जिला कार्यक्रम प्रबन्धक डॉ मुनाजिम , जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ मंजर आलम , डॉ देवेन्दर कुमार , जिला कार्यक्रम समन्वयक विश्वजीत कुमार आदि उपस्थित थे ।
निमोनिया- डायरिया से बच्चों को बचाने के लिए शुरुआती स्तनपान जरूरी: सिविल सर्जन
सिविल सर्जन डॉ. श्री नंदन ने कार्यशाला में बताया डायरिया व निमोनिया से बचाव में स्तनपान बहुत ही कारगर है। माँ के दूध की महत्ता को समझते स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी यह सुनिश्चित कराया जा रहा है कि जन्म के तुरंत बाद कंगारू मदर केयर तकनीक अपनाते हुए बच्चे को माँ की छाती पर रखकर स्तनपान की शुरुआत लेबर रूम के अंदर ही कराने के लिए बताया जाता है। नवजात शिशु के लिए मां का पहला पीला गाढ़ा दूध कोलेस्ट्रम संपूर्ण आहार होता है। जिसे बच्चे के जन्म के तुरंत बाद 1 घंटे के भीतर ही शुरू कर देना चाहिए। बच्चे को 6 महीने की अवस्था तक स्तनपान कराना चाहिए। शिशु को 6 महीने की अवस्था और 2 वर्ष अथवा उससे अधिक समय तक स्तनपान कराने के साथ-साथ पौष्टिक पूरक आहार भी देना चाहिए। मां के शरीर में दूध पैदा होना एक नैसर्गिक प्रक्रिया है। जब तक बच्चा दूध पीता है, तब तक मां के शरीर में दूध पैदा होता है एवं बच्चे के दूध पीना छोड़ने के पश्चात कुछ समय बाद अपने आप ही स्तन से दूध बनना बंद हो जाता है। उन्होंने बताया, मां का दूध जिन बच्चों को बचपन में पर्याप्त रूप से पीने को नहीं मिलता, उनमें बचपन में शुरू होने वाली मधुमेह की बीमारी अधिक होती है। बुद्धि का विकास उन बच्चों में दूध पीने वाले बच्चों की अपेक्षाकृत कम होता है। अगर बच्चा समय से पूर्व जन्मा (प्रीमेच्योर) हो, तो उसे बड़ी आंत का गंभीर रोग, नेक्रोटाइजिंग एंटोरोकोलाइटिस हो सकता है। अगर गाय का दूध पीतल के बर्तन में उबाल कर दिया गया हो, तो उसे लिवर (यकृत) का रोग इंडियन चाइल्डहुड सिरोसिस हो सकता है। इसलिए मां का दूध छह-आठ महीने तक बच्चे के लिए श्रेष्ठ ही नहीं, जीवन रक्षक भी होता है।
स्वास्थ्य संस्थान में स्तनपान कक्ष ब्रेस्ट फीडिंग कॉर्नर का निर्माण कराया जाना है –
प्रत्येक स्वास्थ्य संस्थान में स्तनपान कक्ष ब्रेस्ट फीडिंग कॉर्नर का निर्माण कराया जाना है। यह कक्ष उस संस्थान के ओपीडी के पास और कंगारू मदर केयर वार्ड के अतिरिक्त होगा । इसके साथ ही विश्व स्तनपान सप्ताह के दौरान एएनएम, आशा कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका घर-घर जाकर गर्भवती और धातृ माताओं को छह महीने तक केवल स्तनपान कराने के महत्व के बारे में बताएगी और प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्रों पर बुधवार और शुक्रवार को वहां आने वाली सभी 2 वर्ष तक की माताओं से सेविका और आशा इस अभियान में उनसे जुड़ने के लिए कहेंगी। साथ ही आंगनबाड़ी सेविका एवं आशा अगस्त माह में होने वाले वीएचएसएनडी में सभी दो वर्ष तक के बच्चों की माताओं को निमंत्रित किया जाए। साथ ही, उनके द्वारा बताई गई इनफैंट एंड यंग चाइल्ड फीडिंग के अभ्यासों तथा उनके बच्चों के पोषण स्तर में हुए सुधार के आधार पर चिह्नित माताओं की प्रशंसा करें।
स्तनपान से शिशु को होने वाले फायदे
- अच्छा और सम्पूर्ण आहार होता है मां का दूध
दूध में पाया जाने वाला कोलेस्ट्रम शिशु को प्रतिरोधक क्षमता प्रदान करता है
शिशु को रोगों से बचाता है
शिशु की वृद्धि अच्छे से होती है
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- कटिहार:इंटर रिजल्ट में पलक प्रिया ने 82.40 फीसदी अंक लाकर बढ़ाया प्रखंड का मानपरिवार व जनप्रतिनिधियों ने दी बधाई, मिठाई बांटकर मनाई खुशी बरारी /कटिहार – सोमवार को बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम घोषित होते ही प्रखंड क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। इस दौरान पलक … Read more
- प्रशिक्षको ने खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र के साथ बेल्ट किया प्रदानकटिहार – मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के अंतर्गत विधान पार्षद कोष से 90 पीस जुडो मेट कीट 4.40 लाख की राशि से बच्चों के खेल के लिए दिया गया। शहर के हरिशंकर नायक उच्च … Read more
- उत्क्रमित माध्यमिक स्कूल में राम मनोहर लोहिया की मनाई गई 116 वीं जयंतीमनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के मोहनपुर पंचायत के उत्क्रमित माध्यमिक स्कूल मोहनपुर में डॉ. राम मनोहर लोहिया की 116 वीं जयंती मनाई गई। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक संतोष कुमार मिश्र,मध्य विद्यालय मोहनपुर … Read more
- वासंतिक नवरात्र के पांचवें दिन मां स्कन्द माता की आराधना, भक्तिमय हुआ माहौलकटिहार ग्रामीण – “या देवी सर्वभूतेषु स्कन्द माता रूपेण संस्थिता” के उद्घोष के साथ वासंती नवरात्र के पांचवें दिन श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर मां दुर्गा के … Read more
- कटिहार:मोहर्रम कमेटी के जिलाध्यक्ष पद से नौशाद ने दिया इस्तीफाकटिहार – जिला मोहर्रम कमेटी के जिलाध्यक्ष मोहम्मद नौशाद सिद्दीकी ने एक विज्ञप्ति जारी कर बताया कि कटिहार जिला मोहर्रम कमेटी बहुत मजबूत कमेटी है। सभी पदाधिकारी का हमेशा सहयोग मिलता रहता था। मुझे … Read more
- मनिहारी में निकली भव्य कलश शोभा यात्रा,भक्तिमय हुआ पूरा नगरमनिहारी /कटिहार – मनिहारी नगर में श्रीमद् भागवत ज्ञानगंगा कथा के शुभारंभ के अवसर पर सोमवार को भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पूरे नगर को भक्तिमय बना … Read more
- छात्र – छात्राओं ने ट्यूनिंग ऑफ स्कूल के तहत राजेंद्र शैक्षणिक गतिविधि का लिया जायजामनसाही/कटिहार – ट्यूनिंग ऑफ स्कूल के तहत उत्क्रमित माध्यमिक स्कूल मोहनपुर के छात्र – छात्राएं राजेंद्र उच्च विद्यालय धनपाड़ा पहुंचे। इस दौरान उत्क्रमित माध्यमिक स्कूल मोहनपुर के प्रधानाध्यापक संतोष कुमार मिश्र ने छात्र-छात्राओं को … Read more
- भयंकर आंधी तूफान एवं वर्षा में फसल नष्ट होने पर प्रखंड प्रमुख ने जिला पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापनमनसाही/कटिहार – प्रखंड प्रमुख सुषमा कुमारी ने सोमवार को जिला पदाधिकारी कटिहार से मिलकर 20 एवं 21 मार्च को आई भयंकर आंधी तूफान एवं वर्षा के कारण खेत में खड़ी नगदी फसल नष्ट हो … Read more
- छठ घाटों को स्वच्छ और व्यवस्थित करें – मेयरनिगम क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक घाटों की साफ-सफाई और व्यवस्था का लिया जायजा कटिहार- चैती छठ को लेकर सोमवार को कटिहार नगर निगम की मेयर उषा देवी अग्रवाल ने निगम क्षेत्र के … Read more
- कटिहार:जिले भर मे प्राकृतिक आपदा से हुई फसल क्षति का आकलन किया जा रहा है – जिला कृषि पदाधिकारीबेमौसम बरसात व चक्रवात से तैयार फसल तबाह कटिहार ग्रामीण – पिछले दिनों सूबे के विभिन्न क्षेत्रों में आयी तेज आंधी और बेमौसम की बरसात के कारण खेतों में पककर तैयार फसल की व्यापक … Read more
- किसानों को मुआवजा व ऋण माफी को लेकर कांग्रेस नेताओं ने डीएम को सौंपा ज्ञापनकटिहार – जिले में हाल के दिनों में आई तेज आंधी और बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। प्राकृतिक आपदा के इस कहर से रबी फसल को भारी नुकसान पहुंचा … Read more
- प्रखंड कृषि समन्वयक एवं किसान सलाहकार ने मक्का फसल की क्षति का किया आकलनमनसाही/कटिहार – किसान भवन मनसाही के कृषि समन्वयक मनीष कुमार एवं किसान सलाहकार अनिल कुमार सिंह मोहनपुर पंचायत एवं भेड़मारा पंचायत पहुंच कर मक्का सहित अन्य फसल के क्षति का आकलन किया। प्रखण्ड क्षेत्र … Read more
- ट्वीनिंग ऑफ स्कूल कार्यक्रम के तहत तीन स्कूलों के बच्चे पहुंचे डुमरियासदानंद उच्च विद्यालय का भ्रमण कर दिखे गदगद क्वीज प्रतियोगिता का हुआ आयोजन डंडखोरा/कटिहार – बिहार शिक्षा परियोजना की ओर से संचालित ट्विनिंग ऑफ स्कूल कार्यक्रम के तहत उत्क्रमित उच्च विद्यालय दुर्गास्थान, टिकैली और … Read more
- 25 हजार का इनामी अपराधी तूफानी यादव देशी कट्टा और पांच जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तारअपराधी तूफानी यादव के विरुद्ध तीन थानों में 12 कांड दर्ज अपराधी के दहशत को खत्म करने को लेकर पुलिस ने अपराधी को पैदल घुमाया बरारी /कटिहार – बरारी पुलिस की ओर से दियारा … Read more
- बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट में बेटियों का जलवा, किशनगंज में छात्राओं ने लहराया परचम,आर्ट्स में गायत्री कुमार और नाजमीन परवीन संयुक्त जिला टॉपरकॉमर्स में रौनक परवीन ने मारी बाजी संवाददाता/किशनगंज बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा सोमवार को इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित होते ही किशनगंज जिले में खुशी की लहर दौड़ गई। इस बार के … Read more
- डीआईजी विवेकानंद कुमार का बहादुरगंज थाना में औचक निरीक्षण, लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन का निर्देशबहादुरगंज/किशनगंज/निशांत सोमवार को पूर्णिया प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) विवेकानंद कुमार ने बहादुरगंज थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना क्षेत्र के अधीन विधि-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया तथा … Read more
- टेढ़ागाछ में संतमत सत्संग का आयोजन,भक्तिमय हुआ माहौलसंवाददाता: विजय कुमार साह किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चिल्हनियां पंचायत स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय कुंवारी मैदान में आयोजित दो दिवसीय आध्यात्मिक संतमत सत्संग के 16वें जिला महा अधिवेशन का सोमवार को … Read more
- किशनगंज:8 माह से नहीं है नियमित कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत अध्यक्ष भूख हड़ताल पर बैठेविधायक गोपाल अग्रवाल ने जूस पिलाकर अनशन करवाया समाप्त संवाददाता: प्रदीप कुमार शर्मा किशनगंज जिले के नगर पंचायत ठाकुरगंज के मुख्य पार्षद सिकंदर पटेल एवं अन्य पार्षदगण विभिन्न मांगो को लेकर भूख हड़ताल पर … Read more
- शहर की खूबसूरती में लगा चार चांद, डे मार्केट से गांधी चौक तक डिवाइडर पर सजी रंग-बिरंगी लाइटेंसंवाददाता/किशनगंज किशनगंज शहर को सुंदर और आकर्षक बनाने की दिशा में नगर परिषद लगातार प्रयासरत है। डे मार्केट से लेकर गांधी चौक तक सड़क के बीचों-बीच डिवाइडर निर्माण के बाद अब उस पर रंग-बिरंगी … Read more
- BiharNews: किशनगंज में पति – पत्नी को अदालत ने सुनाई सजा,15-15 वर्ष के कठोर कारावास के साथ 1-1 लाख रुपये का लगाया गया जुर्माना, एनडीपीएस मामले में सुनाई गई सजाकिशनगंज/प्रतिनिधि विशेष एनडीपीएस अदालत ने नशीले पदार्थों की तस्करी के एक गंभीर मामले में पति – पत्नी को कड़ी सजा सुनाई है।जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम सह विशेष न्यायाधीश सुरेश कुमार सिंह की … Read more
- 25वीं वार्षिक शतरंज प्रतियोगिता के 5वें राउंड तक हुए कई उलटफेरखगड़ा स्थित खेल भवन सह व्यायामशाला में रविवार से प्रारंभ हुई तीन दिवसीय 25वीं वार्षिक ओपन शतरंज प्रतियोगिता का दूसरा दिन सोमवार को संपन्न हुआ। यह प्रतियोगिता जिला शतरंज संघ एवं उसके लर्निंग पार्टनर … Read more
- विधायक सरवर आलम के द्वारा ईद मिलन समारोह का किया गया आयोजन, हजारों लोग हुए शामिलकोचाधामन (किशनगंज) सरफराज आलम प्रखंड के मोहर मारी स्थित आवास पर विधायक सरवर आलम की ओर से ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान उत्साह का माहौल रहा।ईद मिलन समारोह में शामिल … Read more
- बहादुरगंज थाना परिसर में चौकीदारी परेड का हुआ आयोजन, दिए गए कई निर्देशबहादुरगंज /किशनगंज/निशांत पुलिस अधीक्षक किशनगंज के निर्देशानुसार बहादुरगंज थाना परिसर में रविवार के दिन थाना अध्यक्ष बहादुरगंज संदीप कुमार के नेतृत्व में चौकीदारी परेड का आयोजन किया गया। जहां इस दौरान थाना अध्यक्ष बहादुरगंज … Read more
- किशनगंज: बहादुरगंज शहर के विभिन्न चौक चौराहे पर पुलिस बल के द्वारा चलाया गया सघन वाहन जाँच अभियानबहादुरगंज /किशनगंज/निशांत पुलिस अधीक्षक किशनगंज के निर्देश पर अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने, मादक पदार्थों की तस्करी पर रोकथाम एवं सड़क दुर्घटनाओ मे कमी लाने के उद्देश्य से बहादुरगंज थाना की पुलिस बल के … Read more





























