सदर अस्पताल प्रांगण में ऑक्सीजन प्लांट की भी शुरुआत हो जाएगी: सिविल सर्जन
- अन्य प्रदेश से आने वाले सभी व्यक्तियों की जांच आवश्यक
किशनगंज /प्रतिनिधि
जिले में स्वास्थ्य विभाग मरीजों को गुणवत्तापूर्ण तथा सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है| स्वाथ्य विभाग के तमाम अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ हीं नर्स, पारा मेडिकल स्टाफ, आशा, आदि स्वास्थ्य सुविधा बेहतर बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं । जिला स्वास्थ्य समिति के प्रांगन में बुधवार को सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सिविल सर्जन डॉ श्रीनंदन ने कहा कि प्रखंडवार टीकाकरण, मातृत्व स्वस्थ्य, शिशु स्वास्थ्य परिवार कल्याण, किशोर-किशोरी कार्यक्रम, वेक्टर जनित रोग, टीबी नियत्रंण, अंधापन, गैर संचारी रोग, एएनसी जांच, टीकाकरण, संस्थागत प्रसव,अस्पताल में प्रसव से जुड़ी सेवाओं को सुदृढ़ करने का प्रयास किया जा रहा है| कहा कि जिले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाई जा रही विभिन्न प्रकार की योजनाओं का लाभ जरूरतमंद लोगों को हर हाल में मिलना चाहिए। उन्होंने बताया कि इसी क्रम में सदर अस्पताल में डायलिसिस यूनिट, डिजिटल एक्सरे , अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस ब्लड बैंक , डिलीवरी रूम , सिटी स्कैन की सुविधा दी जा रही है| जल्द ही सदर अस्पताल प्रांगन में ऑक्सीजन प्लांट की भी शुरुआत हो जाएगी जिससे आम लोगों को और भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करायी जाएगी।
परिवार कल्याण कार्यक्रम को बढ़ावा देने पर जोर
बैठक में परिवार कल्याण कार्यक्रम को बढ़ावा देने, प्रसव कक्ष की बेहतरी सहित अन्य योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। परिवार नियोजन के लिए अपनाए जाने वाली विधि पीपीआईयूसीडी की जानकारी दी गई। परिवार नियोजन के लिए आईयूसीडी सबसे उपयुक्त माध्यम है। चिकित्सक व कर्मी महिलाओं को दो बच्चों के बीच दो या दो से अधिक वर्ष के अंतर के लिए आईयूसीडी का प्रयोग करने की जानकारी दें। आईयूसीडी लगाने के बाद महिलाओं के शरीर पर इसका कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ता है। महिलाएं चीर फाड़ के नाम पर बंध्याकरण से डरती हैं, उनके लिए आईयूसीडी बेहतर विकल्प है। सिविल सर्जन डॉ श्रीनंदन ने बताया प्रसव के 48 घंटे के अंदर पीपीआईयूसीडी, गर्भ समापन के बाद पीएआईयूसीडी व कभी भी आईयूसीडी को किसी सरकारी अस्पताल में लगवाया जा सकता है। इसके इस्तेमाल से जहां अनचाहे गर्भ से बचा जा सकता है तो इसके इस्तेमाल से सेहत को कोई नुकसान नहीं है।
जिले में 10.99 लाख लोगों के टीकाकरण का है लक्ष्य,अब तक 2.80 लाख लोगों का टीकाकरण :
सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने बताया जिले में 10 लाख 99 हजार लोगों का टीकाकरण किये जाने का लक्ष्य है| जिसमें अब तक 2 लाख 80 हजार 293 लोगों को प्रथम एवं 44552 को दूसरा डोज दिया जा चुका है। जिसमें 7448 हेल्थ केयर वर्कर को प्रथम एवं 6132 को सेकंड डोज,तथा 9478 फ्रंटलाइन वर्कर को प्रथम डोज एवं 5619 को सेकंड डोज दिया जा चुका है।
संभावित तीसरी लहर से बचाव के लिए, टीकाकरण के साथ –साथ व्यवहार परिवर्तन भी है जरूरी- सिविल सर्जन
समीक्षा बैठक में सिविल सर्जन ने बताया कोरोना वायरस का संक्रमण अब धीरे-धीरे कम हो रहा है। वर्तमान में सिर्फ 25 व्यक्ति ही संक्रमित हैं लेकिन अभी भी खतरा पूरी तरह से टला नहीं है। कोरोना वायरस से संक्रमित हुए लोग ठीक भी हो रहे हैं। जिले में कुल 10228 व्यक्ति संक्रमित हुए थे जिसमें से 10147 व्यक्ति संक्रमण से ठीक भी हुए है| जिले की रिकवरी रेट 99.2 प्रतिशत है लेकिन अभी भी सावधान और सतर्क रहने की जरूरत है | स्वस्थ हो चुके मरीजों को अभी भी सचेत रहने की जरूरत है और इस बात की पुष्टि भी हो चुकी है कि किसी भी व्यक्ति को कोरोना संक्रमण दोबारा अपनी चपेट में ले सकता है। संक्रमण की धीमी रफ़्तार को देखते हुए इस समय और ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है। सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने कहा कोरोना की दूसरी लहर से कई लोगों ने अपनो को खोया है । इसलिए यह लोगों की भी जिम्मेदारी बनती है कि तीसरी लहर से पहले ही टीकाकरण के साथ साथ वह अपनी सोच और सामाजिक व्यवहार में परिवर्तन लायें। कोरोना वायरस से ख़ुद को सुरक्षित रखने का सबसे महत्वपूर्ण उपाय है कि साफ-सफाई का ध्यान रखना।
संक्रमण के समय भी स्वास्थ्य सुविधा को बेहतर बनाना हमारा कर्तव्य :
जिले में स्वास्थ्य सुविधा को सुचारु रूप से क्रियान्वयन करने हेतु सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने सभी प्राथमिक चिकित्सा पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किया| जिसमें सातों प्रखंडों के सभी स्वास्थ्य उपकेन्द्र , अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, स्वास्थ्य उपकेंद्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाए दी जा रही है | बैठक में सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन, डॉ देवेन्दर कुमार , जिला कार्यक्रम प्रबंन्धक डॉ. मुनाज़िम, जिला समन्वयक विश्वजीत कुमार , इपिडेमियोलॉजिस्ट रीना प्रवीण, यूनिसेफ के एसएमसी एजाज अफजल, ,केयर के प्रशुनजीत प्रमाणिक, सी -फार के जिला समन्वयक ,सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंन्धक, लेखापाल आदि उपस्थित रहे।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- पत्रकारिता के नाम पर दलाली करने वालों की अब खैर नहीं! दलाल पत्रकारों को जड़ से उखाड़ फेंकेंगे: प्रवीण गोविन्दन्यूज लेमनचूस, पटना/किशनगंज/सुपौल। “हम वो चुभते हुए सवाल पूछते हैं, जिनसे दलाल और बिकाऊ पत्रकारों की रातों की नींद हराम हो गई है!” वॉयस ऑफ मीडिया (Voice of Media) और वॉयस ऑफ मीडिया इंटरनेशनल के नवनियुक्त … Read more
- रामपुर रेतूआ नदी पुल पर दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौतटेढ़ागाछ (किशनगंज) विजय कुमार साह टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र के रामपुर चौक स्थित रेतूआ नदी पुल पर शनिवार की संध्या हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान राजू कुमार … Read more
- अकीदत और परंपरा के साथ संपन्न हुआ पहलाम,ताजिये की जुलूस को लेकर स्थानीय प्रशासन रही मुस्तैदनगर मुख्य पार्षद लाखो यादव ने भी तिजिये की जुलूस मे शामिल होकर दिया भाईचारे का संदेश मनिहारी/कटिहार – मोहर्रम के अवसर पर शनिवार को मनिहारी अनुमंडल क्षेत्र में अकीदत और परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ पहलाम … Read more
- दिशा की बैठक में मुख्य पार्षद लाखो यादव ने मुखरता से रखी मांगेकटिहार ग्रामीण – सांसद तारिक अनवर की अध्यक्षता में आयोजित कटिहार जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति दिशा की समीक्षात्मक बैठक में मनिहारी नगर पंचायत के मुख्य पार्षद राजेश कुमार ऊर्फ लाखो यादव ने भी भाग … Read more
- मुहर्रम शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न,जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा की अभूतपूर्व व्यवस्थाडीएम एवं एसपी ने शहर के विभिन्न जगहों का लगातार जायजा लेते रहे हर एक गतिविधि पर रखी गई पैनी नजर कटिहार – मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए … Read more
- कटिहार रेलवे यार्ड में चोरी का हुआ खुलासा,आरपीएफ ने चोरी की गई कॉपर वायर के साथ आरोपी को किया गिरफ्तारकटिहार – रेल सुरक्षा बल ने कटिहार रेलवे यार्ड में बड़ी कार्रवाई करते हुए डीजल लोकोमोटिव से चोरी की गई कॉपर वायर के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार इस संबंध में … Read more
- सड़क दुर्घटना में बाइक सवार व पैदल यात्री गंभीर रूप से जख्मी,एक रेफरफलका/कटिहार – फलका थाना क्षेत्र के स्टेट हाइवे-77 पर चोचला मोड़ के समीप शुक्रवार की रात करीब 8:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहाँ एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने पैदल जा रहे एक व्यक्ति … Read more
- डीईओ ने तीन शिक्षक को किया निलंबितकटिहार – जिला शिक्षा पदाधिकारी राहुलचंद्र चौधरी ने विद्यालय अवधि में छात्रों के द्वारा विद्यालय प्रांगण में कीटनाशक दवा का छिड़काव कराये जाने को कर्तव्य के प्रति लापरवाही मानते हुए उत्क्रमित मध्य विद्यालय तामगंज, चिलमारा स्कूल … Read more
- मोहर्रम जुलूस में शामिल दो युवक घायल, हायर सेंटर रेफरफलका/कटिहार – फलका थाना क्षेत्र में शुक्रवार को अलग -अलग मोहर्रम जुलूस के दौरान दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। दोनों घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका लाया गया। … Read more
- दो बाइक के टक्कर में एक युवक की मौत,आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कियाफलका/ कटिहार – थाना क्षेत्र के फलका- गेराबाड़ी मार्ग भरसिया सड़क किनारे दो बाइक के टक्कर में एक युवक की मौके पर मौत हो गई । जानकारी के अनुसार दो बाइक के टक्कर में भरसिया सड़क … Read more
- KatiharNews:स्नान के दौरान महानंदा नदी में डूबने से बच्ची की मौत,परिजनों में पसरा मातमअमदाबाद /कटिहार – प्रखंड के दुर्गापुर पंचायत के कमरुद्दीन टोला के पास महानंदा नदी के स्पर संख्या-42 के समीप शनिवार को स्नान के दौरान नौ वर्षीय एक बच्ची की डूबने से मौत हो जाने का मामला … Read more
- फुटबॉल लीग मैच आयोजन को लेकर बैठक आयोजितकटिहार – जिला फुटबाल लीग मैच आयोजन को लेकर एक आवश्यक बैठक सौरभ कुमार मालाकार जिला महामंत्री सह वार्ड संख्या 41 निगम पार्षद प्रतिनिधि के निवास पर किया गया । 2 जुलाई से शुरू होने वाली … Read more
- सड़क हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल,सदर अस्पताल रेफरअमदाबाद /कटिहार – थाना क्षेत्र के मुर्ली राम टोला के समीप शनिवार को दो बाइकों की टक्कर में चाचा-भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को एंबुलेंस से अमदाबाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां … Read more
- मुहर्रम में सुरक्षा का दिखा पुख्ता इंतजाम, शांतपूर्ण माहौल में त्यौहार संपन्न सालमारी /कटिहार – मुहर्रम के मौके पर कर्बला मैदान में सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम रहा। सालमारी थानाध्यक्ष कुमारी जुली दल बल के साथ दिन भर गस्ती पर रहे। एसडीओ राजु कुमार,एसडीपीओ अजय कुमार पल पल की … Read more
- भू विवाद में आरोपियों ने दूसरे पक्ष का उजाड़ा घर और दुकान,पुलिस की गाड़ी पर पथरावमनसाही/कटिहार – भू विवाद में प्रशासनिक सहयोग फेल होने से पक्ष और विपक्ष को न्याय मिलना अब कठिन हो गया और ऐसे लोग कानून हाथ में लेने से भी नहीं डर रहे हैं। ताजा मामला मनसाही … Read more
- मनसाही परिक्षेत्र में मुहर्रम के दौरान दर्जन पर लोग हुए घायलमनसाही/कटिहार – मनसाही परिक्षेत्र में मुहर्रम के दौरान दर्जनों लोगों के घायल हुये। गंभीर रूप से घायलों में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मखदुमपुर मदरसा टोला निवासी मो. मुराद हैं। जिसे तेज हथियार के प्रहार से गंभीर … Read more
- पंप सेट में छिपे सांप ने किसान को डंसा, परिजन पीड़ित और सांप लेकर पहुंचे सदर अस्पताल, मचा हड़कंपसागर चंद्रा/किशनगंज डॉक्टर साहब इसी जहरीले सांप ने मेरे भाई को काट लिया है। इतना कहते ही एक व्यक्ति ने प्लास्टिक की जार में बंद सांप को डॉक्टर के सामने रख दिया। जार में भी विशालकाय … Read more
- किशनगंज:हाई वोल्टेज तार के संपर्क में आने से युवक झुलसा ,अस्पताल में भर्तीकिशनगंज/सागर चंद्रा हाई वोल्टेज तार के संपर्क में आ जाने से एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। फरसाडांगी गांव में घटित घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों ने स्थानीय लोगों की … Read more
- पॉकलेन चालक की संदेहास्पद मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजाकिशनगंज/सागर चंद्रा फोरलेन सड़क निर्माण में लगे एक पॉकलेन चालक की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान सिवान जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र स्थित विशनपुर महुआरी निवासी 28 … Read more
- अभिषेक सिंह को मिली किशनगंज मंडल कारा उपाधीक्षक की कमानसागर चंद्रा/ किशनगंज बिहार सरकार के गृह विभाग (कारा) ने राज्य की विभिन्न जेलों में तैनात 30 उपाधीक्षकों के स्थानांतरण का आदेश जारी किया है। इस प्रशासनिक फेरबदल के तहत अभिषेक कुमार सिंह को किशनगंज मंडल … Read more
- ठाकुरगंज में मुहर्रम का जुलूस शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न, भाईचारे और सौहार्द का दिया संदेशठाकुरगंज/कुलभूषण सिंह ठाकुरगंज नगर में शनिवार को मुहर्रम का जुलूस पूरी श्रद्धा, अनुशासन और शांतिपूर्ण वातावरण में निकाला गया। पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ निकले जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए। नगर के विभिन्न मार्गों … Read more
- ड्युटी के दौरान मोबाइल का उपयोग करना महिला सिपाही को पड़ा महंगा, एसपी ने किया निलंबितकिशनगंज/सागर चंद्रा मुहर्रम पर्व के दौरान ड्यूटी में तैनात एक महिला सिपाही को मोबाइल फोन का उपयोग करना महंगा पड़ गया। एसपी संतोष कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए महिला सिपाही अनुप्रिया कुमारी (सिपाही … Read more
- जिला पदाधिकारी ने कटाव प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा, दिए जरूरी निर्देशमुरलीधर झा /दिघलबैंक मानसून के दस्तक देने से पहले किशनगंज के जिलाधिकारी नवीन कुमार ने शनिवार को दिघलबैंक प्रखंड क्षेत्र के कटाव प्रभावित इलाकों का स्थलीय निरीक्षण किया। डीएम ने कनकई नदी से सर्वाधिक प्रभावित ग्वालटोली … Read more
- मरियाधार में आरसीसी पुल निर्माण की मांग तेज, बरसात में जान जोखिम में डालकर आवागमन को मजबूर ग्रामीणटेढ़ागाछ /विजय कुमार साह प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बैगना पंचायत स्थित पंचायत सरकार भवन के निकट मरियाधार में वर्षों से आरसीसी पुल निर्माण की मांग उठती रही है, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस पहल … Read more
- मोहर्रम मेले में उमड़ा जनसैलाब, कड़ी सुरक्षा और बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ पर्वटेढ़ागाछ/विजय कुमार साह प्रखंड क्षेत्र के धवेली एवं मटियारी व बैगना कर्बला मैदान में शनिवार को आयोजित मोहर्रम मेले में हजारों श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी। मेले को लेकर तीनों स्थानों के बाजार पूरी तरह … Read more
- टेंगरमारी में मोहम्मद हुसैन आज़ाद ट्रस्ट द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 160 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षणकिशनगंज प्रखंड अंतर्गत सालकी पंचायत के टेंगरमारी गांव में आज मोहम्मद हुसैन आज़ाद ट्रस्ट की ओर से एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। ट्रस्ट द्वारा डॉक्टर मोहम्मद हंजला एवं उनकी पूरी चिकित्सकीय टीम … Read more
- एसपी ने कोचाधामन थाना का किया औचक निरीक्षण, लूटकांड के घटनास्थल का भी लिया जायजासंवाददाता/किशनगंज पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने पूर्व में गोद लिए गए कोचाधामन थाना का शनिवार को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के संधारण, मालखाना, शस्त्रागार, हाजत, आगंतुक कक्ष सहित … Read more


























