किशनगंज /विजय कुमार साह
टेढ़ागाछ के किसानों को धान में डालने के लिए सरकारी दरों पर युरिया नहीं मिल रहा है। यूरिया की कालाबाजारी से किसान परेशान परेशान हैं। जिस प्रकार इस बार समय पर अच्छी बारिश हो रही है।उसी प्रकार अगर विभाग समय पर सरकारी दरों पर किसानों को यूरिया की बोरी उपलब्ध करा देती है, तो धान की पैदावार इस बार अच्छी होने की पुरी उम्मीद हैं ।उक्त कथन टेढ़ागाछ के किसानों का है।किसानों का कहना है कि विभाग की उदासीनता के कारण किसानों को 266 रुपए का यूरिया अब बजार से 500 रुपया में खरीदना पड़ता है।टेढ़ागाछ में इस वक्त यूरिया की भारी किल्लत है।इसके वजह से किसान पुरा का पुरा दिन बर्बाद कर यूरिया आसपास के दुसरे इलाकों से उँचे दामों पर खरीदारी कर अपने अपने खेतों में डालने को मजबूर हैं।
टेढ़ागाछ उर्वरक विक्रेता यह कहकर किसानों को घूमा देतें हैं कि इस वक्त मेरे पास यूरिया उपलब्ध नहीं है। यही कारण है कि किसान औने पौने दामों पर जैसे तैसे इधर उधर से रुपया कर्ज लेकर यूरिया की खरीदारी करने को लचार हैं। क्षेत्र के अनुभवी किसानों की मानें तो अगर अभी खेतों में यूरिया समय पर नहीं डाला गया तो फसल खराब होने का डर उन्हें सता रहा है, और धान का उत्पादन बिल्कुल हीं कम होगा, जिसके वजह से किसानों को घर से घाटा उठाना पड़ सकता है।किसान संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष अकमल शमसी ने बताया कि इस वक्त किसानों की सुध लेने वाला कोई नहीं है।
अन्नदाता किसान जो सबका पेट भरता है आज वही किसान यूरिया के किल्लत से जूझ रहा है।आज किसान अपने घर का जमा पूँजी धान के खेतों में धर आया है।अगर इसे समय पर यूरिया उपलब्ध नहीं कराया गया तो किसान तबाह और बर्बाद हो जाएगा। इसलिए हम सभी किसान भाईयों की सरकार और संबंधित विभाग के उच्चाधिकारियों से मांग है की यूरिया को बोरी सरकारी मूल्यों पर सभी उर्वरक विक्रेता के दुकनों पर उपलब्ध कराया जाय। साथ में यह भी सुनिश्चित किया जाय की उर्वरक विक्रेता किसानों का किसी भी प्रकार दोहन भविष्य में नहीं करें।कारण टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र का मुख्य फसल धान है। जिस पर उनका जीवन यापन निर्भर करता है। अगर फ़सल का किसी भी प्रकार का नुकसान हुआ तो किसान मुसीबत में आ जाएंगे। इस मौके पर किसान संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष अकमल शमसी ,नौसाद अहमद, शाहजाद आलम, फरमुद्दीन,साजिद आलम,नजीरुद्दीन, उमरफारुक,तौकिर आलम, दानिश आलम, दुख्खू आदि सहित दर्जनों लोग धान के खेतों में इकट्ठा होकर अपना विरोध दर्ज कराया, ताकि सरकार और प्रशासन तक किसी प्रकार से किसानों का फरियाद पहुंच सके, और अति शीघ्र किसानों समस्या का विभाग निदान निकालें, ताकि अन्नदाता किसान को बर्बाद होने से, समय रहते बचाया जा सके ।
आज की अन्य खबरें पढ़े:
- किशनगंज के युवक का शव बरेली रेलवे ट्रैक पर मिला, मौत पर सवाल—विधायक ने निष्पक्ष जांच की उठाई मांगकिशनगंज /ठाकुरगंज /प्रदीप शर्मा किशनगंज जिले के ठाकुरगंज निवासी एक युवक का शव उत्तर प्रदेश के बरेली में रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान … Read more
- चालों का महाकुंभ: अब किशनगंज में बिछेगी बुद्धि की बिसात, हर खिलाड़ी को मिलेगा खुद को साबित करने का मौकासर्वत्र शतरंज’ टूर्नामेंट 3 मई को — दिमागी खेल का बड़ा मंच₹51,000 इनामी राशि, कई राज्यों के खिलाड़ी होंगे शामिल किशनगंज/प्रतिनिधि तेजी से बदलते सामाजिक और तकनीकी परिवेश में जहां युवाओं की बढ़ती निर्भरता … Read more
- राज्य अंडर-9 शतरंज प्रतियोगिता हेतु आदर्श व अपर्णा पटना रवाना,संघ ने दी शुभकामनाएंपटना में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय बिहार राज्य अंडर-9 शतरंज प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए किशनगंज के खिलाड़ी बुधवार को रवाना हुए। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, छपरा, लखीसराय, … Read more
- KishanganjNews:पोक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में अदालत ने आरोपी को सुनाई गई आजीवन कारावास की सजा,जुर्माना भी लगाया गयाकिशनगंज/प्रतिनिधि अनन्य विशेष न्यायाधीश पोक्सो अधिनियम दीप चंद पाण्डेय की अदालत ने बुधवार को पोक्सो अधिनियम के मामले में एक अहम फैसला सुनाया है। अनन्य विशेष न्यायाधीश पोक्सो अधिनियम दीप चंद पाण्डेय की अदालत … Read more
- किशनगंज में स्मैक के साथ चार युवक गिरफ्तारकिशनगंज /राहुल कुमार किशनगंज सदर थाना पुलिस स्मैक के विरुद्ध लगातार अभियान चला रही है।इसी कड़ी में बुधवार को स्मैक के विरुद्ध अभियान चलाया गया। पुलिस टीम ने टेउसा चाय बगान के पास 69 … Read more
- भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही विकास योजना,सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोपपुरानी पीसीसी सड़क पर ही करा दी ‘खानापूर्ति’ वाली ढलाई : ग्रामीण कोढ़ा /कटिहार – प्रखंड के भटवाड़ा पंचायत वार्ड संख्या 10 विकास के नाम पर सरकारी फंड की बंदरबांट का एक नया मामला … Read more
- हज के लिए मक्का शरीफ हुए रवाना,लोगो ने दी मुबारकबादसालमारी /कटिहार – बलिया बेलौन क्षेत्र से बुधवार को दर्जनों जायरीन हज के लिए मक्का शरीफ रवाना हुए।हज की अदायगी के लिए मक्का शरीफ और मदीना शरीफ की जियारत कर खाने काबा का तव्वाफ … Read more
- नगर कार्यपालक पदाधिकारी सुल्तानगंज के आत्मा की शांति के लिए शोक सभा का आयोजनबारसोई /कटिहार – नगर पंचायत बारसोई में नगर कार्यपालक पदाधिकारी रजनीश कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को कृष्ण भूषण कुमार नगर कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद सुल्तानगंज के आत्मा की शांति हेतु शोक सभा का … Read more
- एचपीवी वैक्सीन का दूसरा डोज और गार्डासिल वेक्सिनेशन के लिए विशेष कैंप का आयोजनहसनगंज -हसनगंज प्रखंड में बुधवार को उत्क्रमित उच्च विद्यालय और उत्क्रमित मध्य विद्यालय एवं बीआरसी में एचपीवी वैक्सीन का दूसरा डोज और गार्डासिल वेक्सिनेशन के लिए विशेष कैंप लगाया गया। साथ ही चिकित्सकों द्वारा … Read more
- घर के आगे से ट्रैक्टर चोरी,घटना सीसीटीवी में कैदकुरसेला / कटिहार – थाना क्षेत्र के नगर पंचायत वार्ड संख्या 7 स्थित ट्रायसेम भवन के समीप मंगलवार की रात एक ट्रैक्टर की चोरी हो गई। चोरों की यह पूरी करतूत पास में लगे … Read more
- सुल्तानगंज गोलीकांड घटना को लेकर कुरसेला में शोक सभा का आयोजन,कार्यपालक पदाधिकारी को दी गई श्रद्धांजलिईओ को दी श्रद्धांजलि कुरसेला /कटिहार – भागलपुर के सुल्तानगंज नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार की गोली मारकर हत्या के बाद कुरसेला नगर पंचायत में शोक की लहर है। बुधवार को … Read more
- नशा मुक्ति सह जागरूकता अभियान का आयोजन,छात्र छात्राओं को किया गया जागरूकसमेली /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय बिष्णुचक खैरा के छात्र-छात्राओं के बीच नशा के विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाया गया । इस अवसर पर प्रधान शिक्षक केशव कुमार मंडल के कुशल नेतृत्व में … Read more
- समेली में अनियंत्रित पिकअप पलटी, कोई हताहत नहींकुरसेला /कटिहार – थाना क्षेत्र के एनएच-31 पर समेली प्रखंड कार्यालय के समीप बुधवार की सुबह एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे में किसी के घायल होने की … Read more
- कटिहार:स्मैक के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार 36.21 ग्राम ड्रग्स बरामदमोबाइल एवं बाईक जब्त बारसोई /कटिहार – आबादपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी 5 तस्कर के साथ 36.21 ग्राम स्मैक बरामद। गुप्त सुचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आबादपुर पुलिस ने मंगलवार की … Read more
- भारत-नेपाल सीमा जिलास्तरीय समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न, अपराध नियंत्रण हेतु संयुक्त रणनीति पर सहमतिअररिया/अरुण कुमार भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं समन्वय को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से भारत-नेपाल सीमा जिला समन्वय समिति (BDCC) की महत्वपूर्ण बैठक आज आईसीपी, जोगबनी (अररिया) में आयोजित की गई। बैठक … Read more
- दस आरोपियों को अदालत ने पांच- पांच वर्षों की सुनाई सजा,जुर्माना भी लगाया गयाएडीजे प्रथम सुरेश कुमार सिंह की अदालत ने सुनाई सजा किशनगंज/ प्रतिनिधि अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम सुरेश कुमार सिंह की अदालत ने चार वर्ष पुराने एक मामले में मंगलवार को महत्वपूर्ण फैसला … Read more
- किशनगंज:जिले में एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आपूर्ति एवं वितरण व्यवस्था सामान्यसंवाददाता/ किशनगंज ज़िले में घरेलू गैस की आपूर्ति एवं वितरण व्यवस्था सामान्य एवं सुचारू रूप से संचालित है। जिला पदाधिकारी विशाल राज ने बताया कि किशनगंज जिला अंतर्गत एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता है … Read more
- कोयला माफियाओं पर पुलिस ने कसा शिकंजा,9 कोयला लदे ट्रक जब्त, आधा दर्जन गिरफ्तारसंवाददाता /किशनगंज: किशनगंज में फर्जी जीएसटी चालान के सहारे कोयला का परिवहन करने वाले माफियाओं के खिलाफ पुलिस के द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर चलाए … Read more
- काली मंदिर से लाखो के गहनों की चोरी,जांच में जुटी पुलिसइरफान/पोठिया (किशनगंज) पोठिया थाना क्षेत्र के चिचुआबाड़ी ओपी अंतर्गत तैयबपुर काली मंदिर में सोमवार की देर रात चोरों ने भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर मां … Read more
- छापेमारी में नाश्ता दुकान से 11 लीटर देशी शराब बरामद,दो गिरफ्तारकुरसेला /कटिहार – कुरसेला पुलिस ने मंगलवार को कुरसेला चौक स्थित एक नाश्ता दुकान में छापेमारी कर 11 लीटर देशी शराब बरामद की है। इस कार्रवाई में पुलिस ने मौके से दो लोगों को … Read more




























