कुमार राहुल
यह उड़ता घोड़ा ,आपको दिख नहीं रहा, लेकिन यह घोड़ा आपकी जासूसी कर रहा है ।मैदानों और पहाड़ों में दौड़ने वाला अश्वमेध का घोड़ा सरपट दौड़ रहा है। कई हिंदू दंत कथाओं में पानी में दौड़ने वाले दरियाई घोड़े का भी जिक्र है। पेगासस ग्रीक दंतकथा में उड़ने वाले घोड़े के नाम से जाना जाता है । इन दिनों पेगासस स्पाइवेयर चर्चा में है ।जिसे इजराइल की एनएसओ नाम की कंपनी ने बनाया है। एडवर्ड स्नोडेन( सीआईए के पूर्व कंप्यूटर विशेषज्ञ) ने 2013 में अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी के जन निगरानी कार्यक्रम को उजागर किया था।
स्नोडेन ने’ द गार्जियन’ में दिए इंटरव्यू में कहा, कि इस भ्रम में नहीं रहना चाहिए, कि इस तकनीक से अभी पूरी दुनिया में 50000 लोगों की ही जासूसी हो रही है। भविष्य में 5 करोड़ लोगों की भी जासूसी हो सकती हैं। इनके विस्तार को रोकना जरूरी है ।भविष्य में जासूसी की यह रफ्तार अनुमान से ज्यादा तेज होगी। इसी पेगासस की जासूसी मामले को लेकर लोकसभा का मॉनसून सेशन अभी तक सही ढंग से चल नहीं पा रहा है ।क्योंकि जिन पत्रकारों, नेताओं की जासूसी सरकार द्वारा( इस पेगासस सॉफ्टवेयर ) द्वारा की गई है ,उस पर केंद्रीय मंत्री माकूल जवाब नहीं दे रहे हैं। वर्तमान आईटी मंत्री का जवाब है ,कि देश में जिस तरह की कानूनी और संस्थागत पाबंदियां है ,उसमें किसी भी किस्म का गैर कानूनी सर्विलांस या जासूसी संभव नहीं है। देश के गृहमंत्री कहते हैं ,आप ‘क्रोनोलॉजी'( हिंदी में कॉलक्रम )समझिए ।लोकसभा में हंगामे के बीच असली सवाल गुम हो गए और किसी ने जवाब देना उचित नहीं समझा, कि पेगासस सरकार द्वारा खरीदा गया था या नहीं।
फेसबुक ने 2019 में कैलिफोर्निया कोर्ट में रहस्य खोला, की पेगासस कई देशों में प्रयोग किया जा रहा है। पेगासस, फेसबुक के उनके कई क्लाइंट के फोन की जानकारी ले रहा है ।पेगासस के खिलाफ विदेश में चल रही कानूनी लड़ाई में व्हाट्सएप के साथ फेसबुक, गूगल और माइक्रोसॉफ्ट भी शामिल है। जबकि फेसबुक के अनुसार पेगासस का प्रयोग भारत भी करता है ।इसे इजरायली कंपनी एनएसओ ने स्वीकार किया है ।उन्होंने माना है, कि वह पेगासस को संप्रभु देशों के खुफिया प्रतिष्ठानों को ही देता है। भारत सरकार ने संसद में हंगामे के बीच जासूसी के आरोपों से इनकार नहीं किया है ।16 जुलाई 2020 के अपने फैसले में कैलिफोर्निया कोर्ट ने फेसबुक द्वारा लगाए गए आरोपों को सही पाया है। वेस्टर्न वर्ल्ड के अखबारों ने खुलासा किया है ,कि भारत सरकार अपने कुछ मंत्रियों, सुप्रीम कोर्ट के जजों ,विपक्ष के नेताओं, दर्जनभर पत्रकारों और मानवाधिकार वर्करों के फोन इस सॉफ्टवेयर के जरिए टेप कर रही है।
विपक्ष का आरोप है, कि सरकार इस मामले को विदेशी साजिश करार देकर कमजोर साबित करना चाहती है। ऐसा तब कहा जा रहा है, जबकि पेगासस के जरिए, लोगों के खिलाफ जासूसी के मामले दुनिया भर के करीब 50 देशों में हुए हैं ।जिसमे दुबई की राजकुमारी और सुल्तान की पूर्व पत्नी की भी जासूसी हुई है ।अंदेशा है कि दुबई के सुल्तान ने अपनी पूर्व पत्नी की जासूसी करवाई होगी। उन 50 देशों में फ्रांस अकेला देश है ,जिसके सरकारी पेरिस प्रॉसिक्यूटर ने जांच शुरू की है, इसी देश के वित्तीय प्रॉसिक्यूटर ने भारत के साथ की गई 59000 करोड़ की राशि वाले राफेल डील में भी घोटाले की जांच के लिए एक जज को नियुक्त किया है ।वहीं चीनी ऐप्स बंद करने वाली शक्तिशाली सरकार 2019 मैं पेगासस के खुलासे के बाद चुप्पी साध गई ।
50 साल पहले अमेरिका में हुए ऐसे ही ‘वॉटरगेट कांड’ में निक्सन को इस्तीफा देना पड़ा ।लेकिन भारत की केंद्रीय नेतृत्व जांच तो दूर, आरोप को ही राष्ट्र के खिलाफ साजिश बता रही है ।आरोप यह भी लगाए जा रहे हैं, कि पेगासस का प्रयोग कर्नाटक में विपक्षी सरकार गिराने में भी हुआ। भारत एक ऐसा देश है ,जहां कोई भी नेता घपले घोटाले का आरोप लगे या कोर्ट में साबित हो जाए, तो भी नैतिक जिम्मेदारी लेकर स्वीकारते तक नहीं है ।जबकि पिछले 10 सालों में फ्रांस के 2 राष्ट्रपतियों को भ्रष्टाचार में सजा दी जा चुकी है। ब्राजील के वर्तमान राष्ट्रपति बोलसोनारो के खिलाफ वहां की सुप्रीम कोर्ट ने भारत से खरीदी गई वैक्सीन में भ्रष्टाचार में जांच के आदेश दिए हैं। केवल बीजेपी ही नहीं कांग्रेस भी ऐसे ही 2013 में पल्ला झाड़ चुकी है ।जब सीआईए के इशारे में डिजिटल कंपनी द्वारा चलाए गए ,’ऑपरेशन प्रिज्म’ में भारत समेत कई देशों की जासूसी को स्नोडेन ने उजागर किया था ।
भारत की कांग्रेस सरकार समेत अन्य देशों में जासूसी के अंतरराष्ट्रीय मामलों में अपराधियों को दंडित नहीं किया गया। लेकिन कुछ अपवाद उदाहरण भी है ,यह तीन दशक पहले विपक्षी नेता राजीव गांधी के घर पर दो जवानों की निगरानी के मुद्दे पर चंद्रशेखर सरकार गिर गई ।उससे पहले 1988 में टेलीफोन टेपिंग मामले में कर्नाटक की हेगडे सरकार गिरी ।सरकार ने जासूसी के मामलों में सवालों से बचने के लिए ,हथियार पहले ही तैयार कर रखें हैं। गृह मंत्रालय ने 20 दिसंबर 2018 को आदेश पारित किया था कि इसके तहत भारत सरकार की नौ खुफिया एजेंसियां और दिल्ली पुलिस को इंटरनेट व मोबाइल में जासूसी और सेंधमारी की कानूनी इजाजत मिल गई है ।ऐसे में छोटे-छोटे मामले में स्वत: संज्ञान लेने वाली, सर्वोच्च अदालत ने राष्ट्रीय महत्व के इस मामले को सुनवाई के लायक भी नहीं समझा।
वही संघ के पूर्व प्रचारक के.एन गोविंदाचार्य ने व्हाट्सएप, NSO व सभी गुनहगारों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और सुप्रीम कोर्ट से निराशा मिलने के बाद गोविंदाचार्य ने आईटी मंत्रालय की संसदीय समिति के दरवाजे पर दस्तक दी है। कांग्रेसी सांसद शशि थरूर की अध्यक्षता वाली कमेटी जिसमें सभी पार्टियों के सांसद हैं। 14 नवंबर 2019 को दिए गए, लिखित प्रतिवेदन और व्यक्तिगत स्तर पर विस्तृत प्रेजेंटेशन के बावजूद, संसदीय समिति ने भी इस मामले पर चुप्पी साध ली।
सुप्रीम कोर्ट के नौ जजों ने प्राइवेसी अधिकार पर ऐतिहासिक फैसला दिया था। लेकिन 4 सालों से उस पर कानून नहीं बना ।सरकार ,संसद और सुप्रीम कोर्ट समेत सभी संस्थाएं अपनी संवैधानिक भूमिका निर्वहन में विफल रही है ।लेकिन देश की अखंडता और एकता के पेगासस मामले में निर्भीक और सशक्त कार्रवाई नितांत आवश्यक है।
ये लेखक के निजी विचार है ।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- बहादुरगंज थाना परिसर में चौकीदारी परेड का हुआ आयोजन, दिए गए कई निर्देशबहादुरगंज /किशनगंज/निशांत पुलिस अधीक्षक किशनगंज के निर्देशानुसार बहादुरगंज थाना परिसर में रविवार के दिन थाना अध्यक्ष बहादुरगंज संदीप कुमार के नेतृत्व में चौकीदारी परेड का आयोजन किया गया। जहां इस दौरान थाना अध्यक्ष बहादुरगंज संदीप कुमार के द्वारा … Read more
- किशनगंज: बहादुरगंज शहर के विभिन्न चौक चौराहे पर पुलिस बल के द्वारा चलाया गया सघन वाहन जाँच अभियानबहादुरगंज /किशनगंज/निशांत पुलिस अधीक्षक किशनगंज के निर्देश पर अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने, मादक पदार्थों की तस्करी पर रोकथाम एवं सड़क दुर्घटनाओ मे कमी लाने के उद्देश्य से बहादुरगंज थाना की पुलिस बल के द्वारा शहर के विभिन्न … Read more
- किशनगंज:वार्ड संख्या 1 उत्तर पल्ली में जल्द सड़क और नाला का होगा निर्माण : चेयरमैनसंवाददाता/किशनगंज किशनगंज नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रदेव पासवान रविवार को नगर के वॉर्ड संख्या 1 में पहुंचे और मुहल्ले वासियों की समस्याओं से अवगत हो कर निदान का भरोसा दिया।दरअसल बीते दिनों मुहल्ले वासियों ने सड़क निर्माण को लेकर … Read more
- किशनगंज:दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत जबकि दो घायलसंवाददाता/ठाकुरगंज किशनगंज जिले के ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत कटहल डांगी के समीप लंधारा और आदरागुरी गांव के बीच एक स्कूटी और पिकअप गाड़ी के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में स्कूटी चालक एक युवक की मौत हो … Read more
- किशनगंज:जेल में बंद कैदी की इलाज के दौरान मौतसंवाददाता/किशनगंज किशनगंज मंडल कारा में एक सजायाफ्ता बंदी की मौत हो गई। मृतक कैलाश कामती (60 वर्ष), ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के मल्हाबारी निवासी थे। शनिवार की देर शाम उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें इलाज के … Read more
- किशनगंज:दीनदयाल महा प्रशिक्षण अभियान का हुआ शुभारंभबहादुरगंज/किशनगंज रविवार को स्थानीय नप के वार्ड नं 07 स्थित हरीनगर में पंडित दीनदयाल महा प्रशिक्षण अभियान 2026 के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाजपा नगर अध्यक्ष किशलय सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम शुभारंभ से … Read more
- भव्य कलश शोभायात्रा के साथ हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ,भक्तिमय हुआ माहौलरणविजय /पौआखाली: ठाकुरगंज प्रखंड के भौलमारा पंचायत अंतर्गत रानीगंज दस्तूर गांव में रविवार से भक्ति और श्रद्धा का आध्यात्मिक वातावरण बना हुआ है. यहां अगले 84 घंटे का श्री श्री 108 अखंड हरिनाम संकीर्तन अनुष्ठान का शुभारंभ भव्य … Read more
- श्री रामनवमी पर 26 मार्च को किशनगंज में भव्य शोभा यात्रा का होगा आयोजन: गट्ठानीविश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल द्वारा व्यापक पैमाने पर तैयारी संवाददाता/किशनगंज किशनगंज में रामनवमी पर्व को लेकर जबरदस्त उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिल रहा है। विश्व हिंदू परिषद और बजरंगदल के द्वारा जोर शोर … Read more
- नदी कटाव की समस्या झेल रहे ग्रामीणों की पीड़ा से अवगत हुए विधायक ,निदान का भरोसारणविजय/पौआखाली: ठाकुरगंज के विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल ने रविवार को अपने क्षेत्र भ्रमण के दौरान प्रखंड की सुदूरवर्ती ग्राम पंचायत भौलमारा का सघन दौरा किया है. उनके साथ अंचलाधिकारी मृत्यंजय कुमार भी मौजूद रहें. इस दौरान विधायक ने … Read more
- किशनगंज:शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में युवक को किया गया गिरफ्तारकिशनगंज/प्रतिनिधि सदर थाना क्षेत्र के ढेकसारा में शनिवार की रात्रि को शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है।मामले में ढेकसारा निवासी रोहित चौहान ने अपने छोटे भाई पर शराब पीकर … Read more
- किशनगंज:दहेज की मांग को लेकर ससुराल वालों ने महिला को घर से निकाला,जांच में जुटी पुलिसकिशनगंज/प्रतिनिधि सदर थाना क्षेत्र के गछपाड़ा की एक महिला ने दहेज उत्पीड़न का मामला रविवार को सदर थाना में दर्ज करवाया है।पीड़ित महिला अंजुम आरा ने अपने पति सफीकुल इस्लाम व ससुराल के अन्य लोगों पर दहेज प्रताड़ना … Read more
- किशनगंज:सहायक प्राध्यापक डॉ. परमानंद प्रभाकर अंतरराष्ट्रीय यात्रा पुरस्कार से सम्मानित,लोगो ने दी बधाईकिशनगंज/पोठिया/राज कुमार किशनगंज को अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाने वाली एक बड़ी उपलब्धि सामने आई है। मात्स्यिकी महाविद्यालय,अर्राबाड़ी किशनगंज के सहायक प्राध्यापक डॉ. परमानंद प्रभाकर को अंतरराष्ट्रीय यात्रा पुरस्कार मिला है। यह सम्मान उन्हें अमेरिका स्थित साबिन वैक्सीन … Read more
- भाजपा का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सम्पन्नकिशनगंज/पोठिया/राज कुमार पोठिया प्रखंड के बुधरा पंचायत स्थित प्लस टू प्रोजेक्ट आजाद उच्च विद्यालय, पोठिया परिसर में रविवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 … Read more
- BiharNews:बेमौसम बारिश और तेज हवाओं ने तोड़ी किसान की कमरखेतों में बिछी मक्के की फसलकोढ़ा/ कटिहार – प्रकृति के बदले मिजाज और बेमौसम आंधी-बारिश ने अन्नदाता के माथे पर चिंता की लकीरें गहरी कर दी हैं। क्षेत्र में पिछले 24 घंटों के दौरान हुई तेज हवाओं और बारिश के कारण मक्के की … Read more
- बेमौसम आंधी तूफान एवं वर्षा से हुई क्षति का प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने लिया जायजामनसाही/कटिहार – मनसाही प्रखंड में बीते दिन शुक्रवार की शाम में बेमौसम आंधी,तूफान और वर्षा होने से किसानों की हालत खराब कर दी हैं। इस आंधी तूफान से खेतों में खड़ी फसलें बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। जिससे … Read more
- छापेमारी में चोरी की बाइक बरामद,आरोपी गिरफ्तारबरारी /कटिहार – थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद की है। इस संबंध में थानाध्यक्ष सुमेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि जन्मघुट्टी … Read more
- कटिहार:आंधी-तूफान ने किसानों की तोड़ी कमरफसल बर्बादी से मचा हाहाकार मुआवजे की मांग तेजकांग्रेस नेताओं ने किया प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कटिहार – जिले में बीते दिन अचानक आई तेज आंधी -तूफान और बारिश ने किसानों पर कहर बरपा दिया। मौसम के इस बदले मिजाज ने खासकर मक्का किसानों को भारी … Read more
- सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव को लेकर निकाली गई कलश शोभायात्रा,1008 महिलाओं की भव्य कलश यात्रा से गूंज उठा क्षेत्रकटिहार – नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 41 स्थित श्री श्री 108 राम जानकी मंदिर के प्रांगण से भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। यह कलश यात्रा राम जानकी मंदिर से 1008 कुंवारी कन्याएं एवं माताएं बहनों … Read more
- कटिहार:उच्च स्तरीय पुल निर्माण नहीं होने से ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शनअमदाबाद/कटिहार – प्रखंड के घेरा गांव के समीप मेसर्स गोल्डेन कम्पनी की ओर से उच्चस्तरीय आरसीसी पुल निर्माण कार्य अधूरा छोड़कर चले जाने पर ग्रामीणों में काफी आक्रोश है एवं घंटों तक ग्रामीणों ने बवाल काटा। इस समस्या … Read more
- चैती छठ पर्व को लेकर विजय स्पोर्टिंग क्लब की तैयारी चरम पर – विकास सिंहकटिहार – विजय स्पोर्टिंग क्लब की ओर से चैती छठ पर्व की तैयारी जोरों पर है। क्लब के अध्यक्ष विकास सिंह ने बताया कि प्रत्येक वर्ष के भांति इस वर्ष भी लोक आस्था का महान चैती छठ पर्व … Read more
- कटिहार बालिका गृह की सुरक्षा में बड़ी सेंध,वेंटिलेशन तोड़कर दो लड़कियां फरारकटिहार – जिले के सुरक्षित माने जाने वाले बालिका गृह से बीती रात दो किशोरियों के फरार होने की घटना ने प्रशासन की नींद उड़ा दी है। भागने वाली लड़कियों में एक बिहार के अररिया जिले की और … Read more
- विदाई समारोह का हुआ आयोजन,आरपीएफ इंस्पेक्टर को तबादले के बाद दी गयी विदाईकटिहार – रेलवे सुरक्षा बल की ओर से कटिहार से तबादले के उपरांत अपने आरपीएफ इंस्पेक्टर राकेश कुमार को नम आंखों से विदाई दी गई। आरपीएफ द्वारा रेलवे ऑफिसर्स क्लब में संध्या एक विदाई समारोह आयोजित की गई। … Read more
- आंधी ने मचाई तबाही, फसलों की तबाही से किसान चिंतित,विधायक ने जायजा लेकरडीएम व कृषि मंत्री को समस्या से कराया अवगत डंडखोरा/कटिहार –मौसम के अचानक बदले मिजाज ने किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। शुक्रवार की देर शाम आई भीषण आंधी और उसके बाद हुई मूसलाधार बारिश ने … Read more
- मारवाड़ी युवा मंच कटिहार शाखा की बैठक आयोजितकटिहार – शहर के ऋषि भवन में मारवाड़ी युवा मंच कटिहार शाखा की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में नयी कार्यकारिणी को लेकर आकाश अग्रवाल को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया। जिनकी देखरेख में चुनावी प्रक्रिया … Read more
- आंधी-तूफान के कहर से मक्के की फसल बर्बाद,किसान परेशान मनसाही/कटिहार – जिले में भीषण आंधी और तूफान ने जिले के विभिन्न हिस्सों में भारी तबाही मचाई हैं। इस प्राकृतिक आपदा ने सबसे अधिक चोट मक्के की फसल पर पहुंचाई हैं। जिससे किसानों को भारी आर्थिक क्षति … Read more




























