किशनगंज: भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक में वृक्षारोपण पर जोर,कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

सांगठनिक ढांचे की मजबूती को लेकर कार्यसमिति के बीच किया गया विचार विमर्श

किशनगंज/ रणविजय


भारतीय जनता पार्टी के जिला इकाई द्वारा बूथ स्तर पर कार्यसमिति की बैठक आयोजित कर पार्टी के सांगठनिक ढांचे की मजबूती को लेकर विचार-विमर्श तथा वृक्षारोपण कार्य को गति प्रदान करने के उद्देश्य से बैठकें आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में मंगलवार के दिन जिले के पौआखाली मंडल अंतर्गत रसिया हाट में पार्टी कार्य समिति सदस्यों की एक बैठक, मंडल अध्यक्ष दरप लाल सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई।जिसमें दर्जनों पार्टी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।बैठक की शुरुआत स्व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर की गई।इसके पश्चात् मंडल कार्यसमिति के सदस्यों ने मिलकर पौधरोपण का कार्य किया।






इस दौरान मंडल अध्यक्ष दरप लाल सिंह ने बैठक में उपस्थित कार्यसमिति के सदस्यों से पार्टी के सांगठनिक ढांचे की मजबूती पर जोर देते हुए बूथ स्तर पर ईमानदारी और लगन के साथ काम करने तथा केंद्र सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने की अपील की।कार्यसमिति के सदस्यों को पौधरोपण कार्य हेतु प्रेरित भी किया गया।इस आयोजन में मंडल अध्यक्ष दरप लाल सिंह,वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता दिलीप दास के अलावे युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अंकित सिंह,मीडिया प्रभारी कुमार शुभम,पुर्व मंडल अध्यक्ष नरेश कुमार गणेश,युवा जदयू सेल के प्रखंड प्रभारी निरंजन सिंह,पंचायत अध्यक्ष गौतम कुमार आदि अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।






आज की अन्य खबरें पढ़े :




किशनगंज: भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक में वृक्षारोपण पर जोर,कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण