किशनगंज /विजय कुमार साह
टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चिल्हनिया पंचायत स्थित सुहिया हाट बस्ती, कोठीटोला देवरी, आदिवासी टोला के ग्रामीण रेतुआ नदी के कटाव से भयभीत है। नदी का पानी जैसे-जैसे घट रहा है, वैसे-वैसे कटाव और तेज हो रहा है, बताते चलें कि लोगों का आशियाना तथा उपजाऊ जमीन नदी के गर्भ में समा रहा है।इसी बात को लेकर सुहिया हाट बस्ती कटाव स्थल का जायजा लेने पहुंचे जिला परिषद सदस्य श्यामलाल राम ने बताया कि कटाव की सूचना मैं दूरभाष से अंचलाधिकारी टेढ़ागाछ को गुरुवार को ही अवगत कराया हूँ। पर आज तक विभाग के तरफ से कोई नहीं पहुंचा, यह विभाग की उदासीनता को उजागर करता है। मैं अपने क्षेत्र के कटाव व पुल पुलिया सड़क के मरम्मति करण आदि समस्याओं को लेकर जिला के मीटिंग में भी रखता हूँ। जबकि आवेदन द्वारा भी बराबर सूचित करते रहता हूं। फिर भी आज तक जल निस्सरण विभाग की ओर से हमारे क्षेत्र में बाढ़ आपदा को देखते हुए, आज तक कटाव रोधी कार्य नहीं किया गया।और ना ही पुल पुलिया व सड़कों का मरम्मति कार्य भी अभी तक नहीं किया गया।

जिसके कारण क्षेत्र के जनता में आक्रोश व्याप्त है। हमारे क्षेत्र की जनता को रोजमर्रा की जरूरतों की खरीददारी व आवश्यक समान का जुटान करने में काफी जद्दोजहद करना पड़ता है, तब जाके कहीं उनकी जरूरतें पूरी हों पाती है। प्रशासन की ढिलाई की वजह से आम जनता का विश्वास आज हम जनप्रतिनिधियों पर से भी उठ रहा है, कारण प्रशासन व संबंधित विभाग को क्षेत्र की समस्या से अवगत कराने के बाद भी क्षेत्र की समस्या को दूर नहीं किया जाता है। तो जनता का अपने जन प्रतिनिधि से प्रश्न पुछताछ करना वाजिब है।
उन्होने कहा मैं एक बार फिर समाचार पत्र के माध्यम से चिल्हनिया पंचायत स्थित सुहिया हाट बस्ती, कोठी टोला देवरी, आदिवासी टोला व मटियारी पंचायत स्थित सुंदरबाड़ी, मालीटोला, गर्राटोली, मटियारी हाट बस्ती, कुर्राटोली, आदि गांवों का कटाव रोधी कार्य व पुल पुलिया,तथा सड़क मरम्मती कार्य से लेकर, डायवर्सन मरम्मती का कार्य, इन क्षेत्रों में करने की माँग संबंधित अधिकारियों से करता हूँ। जिसे जल्द मुहैया कराया जाए। जिससे आम जनता के जीवन में सहुलियत हो और हम भी जनता की सेवा इसी प्रकार नित्य दिन करते रहे।मौके पर स्थानीय मुखिया अनिल कुमार, पैक्स चेयरमैन बिनोद कुमार यादव, वार्ड सदस्य योगी सहनीं, गंगा प्रसाद राम,तौसीफ आलम, सागर सहनीं मौजूद थे।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- रसोई गैस की किल्लत की अफवाह का असर अब भी लोगो को कर रहा परेशानकालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध तीन माह से सात वर्ष की सजा का है प्रावधान कालाबाजारी की सूचना के लिए नम्बर किया गया जारी संवाददाता/किशनागंज गैस की किल्लत की फैली अफवाह का असर शनिवार को भी देखने को … Read more
- पुलिस एवं एसएसबी कि संयुक्त कार्रवाई में एक घर से 305 ग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर बरामद, अग्रिम कार्रवाई जारीदिलशाद/गलगलिया भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी की 41वीं बटालियन के सुरक्षाकर्मियों एवं गलगलिया पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर एक घर से भारी मात्रा में संदिग्ध ब्राउन शुगर की … Read more
- व्यवहार न्यायलय परिसर किशनगंज में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में आपसी सहमति से विवादों का हुआ निपटाराकुल 141 मामलें का हुआ निष्पादन राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार,नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार,पटना के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार,किशनगंज के तत्वावधान में व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया … Read more
- KatiharNews:जिले के पन्द्रह केन्द्रों पर दो पाली में कल सिविल कोर्ट के अटेंडेंट पीटी की परीक्षा,तैयारी पूरीजिला प्रशासन की तैयारी पुरीदोनों पालियों में 6264 प अभ्यर्थी देगें परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी परीक्षा कटिहार – जिला पदाधिकारी के दिशानिर्देश पर नोडल पदाधिकारी सह वरीय उप समाहर्ता मेराज जमील की अध्यक्षता में समाहरणालय … Read more
- BiharNews:विवाहिता महिला का शव पुलिस ने किया बरामद,जांच में जुटी पुलिसहसनगंज /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के रामपुर पंचायत में बीती रात एक महिला का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान प्रमिला देवी (35) के रूप में की गई है। जो रामपुर पंचायत … Read more
- सड़क दुर्घटना में जख्मी युवक की ईलाज के दौरान मौतफलका /कटिहार – फलका थाना क्षेत्र के स्टेट हाइवे-77 पर बीते गुरुवार को महेशपुर गांव समीप सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी बाइक सवार युवक को इलाज के लिए सिल्लीगुड़ी अस्पताल ले जाने के क्रम में रास्ते … Read more
- शराब के नशे में 12 लोग गिरफ्तारकुरसेला /कटिहार – नशा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शुक्रवार की रात नशे की हालत में कुल 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपितों को हिरासत … Read more
- बिहार दिवस पर प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजनछात्रों ने दिखाई प्रतिभा गणित ओलंपियाड, क्विज व चित्रकला में छात्रों ने मारी बाजी बरारी /कटिहार – राज्य परियोजना निदेशक बिहार शिक्षा परियोजना परिषद, पटना के पत्रांक 590, 29 जनवरी के निर्देश तथा जिला शिक्षा पदाधिकारी कटिहार के … Read more
- हरी झंडी दिखाकर तीन ट्रेनों को रवाना किया गया, यात्रियों को मिलेगा लाभकटिहार – भारत सरकार के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के अंतर्गत तीन महत्वपूर्ण ट्रेनों का शुभारंभ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया। इस अवसर पर क्षेत्र की रेल सेवाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में … Read more
- हसनगंज में पैक्स चुनाव को लेकर सभी तैयारियां पूरी,चार बूथों में 2534 मतदाता अपने मताधिकार का करेंगे प्रयोगहसनगंज / कटिहार – प्रखंड में पैक्स निर्वाचन 2026 को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। प्रखंड के दो पंचायतों में चुनाव प्रस्तावित था। जिसमें कालसर पंचायत में केवल एक उम्मीदवार होने के कारण चुनाव निर्विरोध … Read more
- जनगणना को लेकर पदाधिकारियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण आयोजितकटिहार–भारतीय जनगणना 2027 को लेकर जिलास्तरीय जनगणना समन्वय समिति के सदस्यों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरु हुआ।जिला पदाधिकारी सह प्रधान जनगणना पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने प्रशिक्षण का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।इस दौरान उन्होंने कहा जनगणना डिजीटल एप … Read more
- कटिहार:गुरु बाजार काली मंदिर में नई कमेटी गठितबरारी /कटिहार – गुरु बाजार स्थित मनोकामना सिद्ध काली मंदिर परिसर में शाम को एक बैठक आयोजित कर मंदिर प्रबंधन के लिए नई कमिटी का गठन किया गया। आयोजित इस बैठक में स्थानीय श्रद्धालुओं और मंदिर से जुड़े … Read more
- राष्ट्रीय लोक अदालत ने ऐतिहासिक रिकॉर्ड किया कायम,कुल 2009 मामलों का हुआ सफलतापूर्वक निष्पादनकटिहार कोर्ट – राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार के आदेश के आलोक में शनिवार को न्यायालय प्रांगण में इस वर्ष का पहला राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसका विधिवत्त उद्घाटन द्वीप प्रज्वलित कर प्रभारी प्रधान जिला जज … Read more
- घटिया सड़क निर्माण होने से लोगों के रोष, कारवाई की मांगबरारी /कटिहार – नगर पंचायत बरारी स्थित वार्ड 9 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरारी के समीप पिछले तीन दिन पहले नगर एवं आवास विभाग योजना से 14 लाख की लागत से पीसीसी सड़क बनाई गई थी।जिसमें काफी अनियमितता सामने … Read more
- कटिहार:जिले को मिली 410 करोड़ की योजनाओं की सौगात–डीएमजीविका दीदी की रसोई के भोजन व साबुन की होम डिलीवरी शुरु कटिहार – जिले मे चल रहे विभिन्न लोककल्याणकारी योजनाओं एवं अपराध नियंत्रण को लेकर किये जा रहे उपायों की समीक्षा की। इस क्रम में जिले को … Read more
- बाइक की टक्कर से पांच वर्षीय मासूम घायल,हालत नाजुककुरसेला/कटिहार – थाना क्षेत्र के एसएच 77 पर एसआरडी गर्ल्स स्कूल के समीप शनिवार की शाम तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से पांच वर्षीय बच्चा अंकित कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जाता है कि बच्चा … Read more
- कलावती गैस एजेंसी का प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने किया निरीक्षणआजमनगर /कटिहार – घरेलू तथा व्यावसायिक गैस सिलेंडर की किल्लत से जूझ रहे लोगों प्रत्येक दिन सवेरे सवेरे आजमनगर बाजार स्थित कलावती गैस एजेंसी के प्रांगण में लंबी कतार में लगने का सिलसिला जारी है। इस दौरान प्रखंड … Read more
- टेढ़ागाछ अंचल कार्यालय में जनता दरबार आयोजित, भूमि विवाद से जुड़े मामलों की हुई सुनवाईकिशनगंज /विजय कुमार साह टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय स्थित अंचल कार्यालय में शनिवार को साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस जनता दरबार में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से पहुंचे लोगों ने भूमि विवाद से संबंधित अपनी-अपनी … Read more
- टेढ़ागाछ प्रखंड कार्यालय में राजस्व कार्यों की समीक्षा, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के निर्देशटेढ़ागाछ (किशनगंज) विजय कुमार साह टेढ़ागाछ प्रखंड कार्यालय में शनिवार को अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी मो. इरफान आलम की अध्यक्षता में राजस्व से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड … Read more




























