बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड पटना की मदद से रथ का संचालन
किशनगंज /प्रतिनिधि
- जिले में टीकाकरण के प्रति अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से अपर समाहर्ता ब्रजेश कुमार , अब्दुल क्यूम अंसारी-अध्यक्ष, बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड के द्वारा बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड पटना द्वारा कोविड टीकाकरण जागरूकता अभियान रथ को समाहरणालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जागरूकता रथ जिले के सभी प्रखंडों, अनुमंडलीय क्षेत्रों के साथ बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों व अल्पसंख्यक समुदाय के बीच जाकर टीकाकरण को लेकर लोगों को जागरूक करेगा। अपर समाहर्ता ब्रजेश कुमार ने कहा कि प्रखंडों के मौलवी, मौलाना, व जनप्रतिनिधियों से अपील की जा रही है कि वे लोग भी जागरूकता में शामिल हो क्षेत्र के लोगों को टीकाकरण के लिए जागरूक करें । मौके पर सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने कहा चलंत टीकाकरण दल द्वारा कोरोना की जाँच, 18 वर्ष एवं 45 वर्ष से ऊपर के लोगों को टीका दिया जा रहा है। वैन द्वारा टीकाकरण को गति देने में और प्रचार प्रसार करने में सहयोग मिलेगा है। उक्त रथ द्वारा अल्पसंख्यक समुदाय के बीच जाकर टीकाकरण को लेकर लोगों को जागरूक करेगा। उक्त मौके पर सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ,जिला उप विकास आयुक्त मनन राम , जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी सहित अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद थे।
टीकाकरण के लिए जागरूकता है जरूरी
अब्दुल क्यूम अंसारी-अध्यक्ष
बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड ने बताया की टीकाकरण का लक्ष्य बढ़ाने के उद्देश्य से ग्रामीण क्षेत्रों विशेष कर महादलित टोले के लोगों को जागरूक करना एवं सूझबूझ के साथ टीकाकरण करवाना जरूरी है। क्योंकि अल्पसंख्यक एवं महादलित टोला में ग्रामीणों के द्वारा टीका लेने पर भ्रम की स्थितियों के उत्पन्न होने के कारण कुछेक क्षेत्रों में टीकाकरण में बाधाएं हो रहीं हैं। समाज को सुरक्षित रखने का दायित्व सभी पर है इसलिए आज शुक्रवार को विशेष तौर पर अंजुमन इस्लामिया व उर्दू शिक्षा बोर्ड द्वारा कोविड 19 टीकाकरण को बढ़ावा देने के लिए प्रचार प्रसार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों के बीच जाकर मौलवी, मौलाना व जनप्रतिनिधि ये संदेश दे कि टीका लगवाने से किसी भी प्रकार का कोई समस्या नहीं है। हमलोगों ने टीका लगवाया है औऱ हमलोग पूरी तरह सुरक्षित हैं। आपलोग भी टीकाकरण कराएं औऱ अपने साथ अपने परिवार को भी सुरक्षित करें । साथ ही जनप्रतिनिधियों, मौलाना, मौलवियों ,समाजसेवियों को क्षेत्रों में जाकर उन्हें लोगों को जागरूक करने की जरूरत है।
टीकाकरण के बाद भी कोरोना प्रोटोकॉल का पालन है जरूरी:
लोगों से अपील करते हुए अंजुमन इस्लामिया व बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड के सदस्यों ने कहा कि टीकाकरण के बाद भी कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना आवश्यक है । संक्रमण अभी पूरी तरह से टला नहीं है, थोड़ी सी भी लापरवाही पर सकती है भारी| जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार काफी कम हुई है| ऐसा प्रशासन की सक्रियता व लोगों में आई जागरूकता के कारण संभव हो सका है| जरूरत है सरकार और स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी गाइडलाइन का पालन करने की।
उन्होंने कहा ऐसे में शहर में तभी निकलें जब बेहद जरूरी काम हो या फिर नौकरी-पेशा हैं और दफ्तर जाना जरूरी है| बेवजह भीड़ का हिस्सा बनना, परिवार व समाज के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है| भीड़ में इस बात का अंदाजा लगा पाना कि कौन कोरोना संक्रमित है और कौन स्वस्थ यह मुमकिन नहीं है| सावधानी है सबसे सरल उपाय है|. क्योंकि कोरोना संक्रमण अदृश्य है| बताया कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण ज़रूर कराएं |
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- महर्षि मेंही महाराज की जयंती पर निकली प्रभातफेरी,सेवा व भक्ति का दिया संदेशबरारी /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र में महर्षि मेंही महाराज की 142वीं जयंती श्रद्धा, उत्साह और भक्ति भाव के साथ मनाई गई। गुरुवार सुबह महर्षि मेंही संतमत सत्संग मंदिर, गुरुबाजार से गाजे-बाजे के साथ भव्य प्रभातफेरी एवं झांकी निकाली गई। झांकी … Read more
- बाढ़ नियंत्रण पदाधिकारी के साथ एसडीओ ने की विशेष बैठक,दिए आवश्यक दिशा निर्देशबाढ़ नियंत्रण के पदाधिकारी अपने क्षेत्र में बने रहेंगे बारसोई /कटिहार – गुरुवार को बाढ़-नियंत्रण के पदाधिकारी के साथ एसडीओ में की विशेष बैठक। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी राजू कुमार ने की। उपस्थित जनप्रतिनिधि ने बाढ़ से होने वाली … Read more
- महाराष्ट्र के दत्तकग्राही दंपत्ति को सौंपा गया बालककटिहार – जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने दत्तक ग्रहण वाद की सुनवाई कर विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान कटिहार में आवासित बालक इयान (काल्पनिक नाम) को दत्तक ग्रहण विनियम, 2022 के प्रावधानों के तहत नासिक महाराष्ट्र के दम्पत्ति अनोज कुमार नन्दकिशोर … Read more
- कटिहार:टीकाकरण को लेकर टाॅस्क फोर्स की बैठक आयोजितकटिहार – एचपीवी टीकाकरण को लेकर जिला टास्क फोर्स की बैठक जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिला पदाधिकारी के कार्यालय वेश्म में आयोजित इस बैठक में सिविल सर्जन डा.जेके सिंह ने टीकाकरण को लेकर की … Read more
- शादी में मनपसंद सजावट नही होने पर घर वाले ने सामान रोका,टेंट मालिक ने जहर खा कर किया आत्महत्याफलका/ कटिहार – फलका थाना क्षेत्र में एक अजीबोगरीब घटना घटी है। यहाँ एक शादी में मनपसंद सजावट नही करने पर घर वाले द्वारा सामान रोकने पर टेंट मालिक ने जहर खा कर आत्महत्या कर ली। मृतक टेंट मालिक के … Read more
- सड़क दुर्घटना में एक की मौत एक घायल,जख्मी को सदर अस्पताल किया गया रेफरकदवा/कटिहार – बेलौरी सोनैली मुख्य पीडब्लूडी पथ पर रात्रि के लगभग नौ बजे हो रही काफी तेज बारिश के कारण एक अज्ञात वाहन की चपेट में दो बाइक सवार आ गए। जिससे बाइक चालक गोविंद विश्वास के पुत्र राहुल कुमार … Read more
- सरस्वती शिशु मंदिर में विशेष दंत स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजनकटिहार – शहर के बरमसिया अरुण चौधरी सरस्वती शिशु मंदिर में एक विशेष दंत स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर सचिव अमित कुमार गुप्ता उर्फ बबलू गुप्ता की अध्यक्षता एवं प्रधानाचार्य अमित रंजन भारद्वाज के नेतृत्व में … Read more
- राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर प्रखंड मुख्यालय में बैठक आयोजित9 मई को होगा मामलों का निपटारा कोढ़ा /कटिहार – आगामी 9 मई 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर कोढ़ा प्रखंड मुख्यालय के सभागार में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक … Read more
- जयमाला शिक्षा निकेतन की ओर से उत्कृष्टता सम्मान समारोह 2025-26 आयोजितकटिहार – शहर के टाउन हॉल में उत्कृष्टता सम्मान समारोह 2025-26 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गणमान्य अतिथियों एवं विशिष्ट व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर निदेशक डॉ.एसके सुमन की माताजी श्रीमती जयमाला देवी का आशीर्वाद मिला … Read more
- कोढ़ा नगर पंचायत के कई वार्ड जलमग्न, वार्डवासी परेशानमुख्य पार्षद धीरज कुमार सिंह ने खुद संभाला मोर्चा कोढ़ा /कटिहार – नगर पंचायत में पिछले कुछ दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। भारी बारिश के कारण वार्ड नंबर 2 बडायक टोला और … Read more
- धुमधाम ने मनाई गई मेही परमहंस जी महाराज की जयंतीकोढा /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के मखदमपुर पंचायत में महर्षि मेही परमहंस जी महाराज की गुरु जयंती अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के साथ मनाई गई। प्रातःकाल सत्संग प्रेमियों ने प्रभात फेरी निकालकर पूरे क्षेत्र को भक्ति-रस से सराबोर … Read more
- सेवानिवृत्ति पर कर्मी को दी गयी भावभीनी विदाईकटिहार – केबी झा कॉलेज के चतुर्थवर्गीय कर्मी विजयनाथ मिश्रा का विदाई समारोह का आयोजन किया गया । यह कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ० संजय सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। जहां छात्रों और शिक्षकों ने अपने वर्षों के सफर … Read more
- उत्क्रमित मध्य विद्यालय बैराखोरे में गुरु गोष्ठी एवं जनगणना को लेकर बैठक आयोजितविद्यालय में गुरु गोष्ठी व जनगणना को लेकर बैठक बारसोई /कटिहार – बारसोई प्रखंड के अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय बैराखोरे में गुरु गोष्ठी एवं जनगणना सेंसस को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक का संचालन संतोष कुमार ने किया।इस दौरान … Read more
- बिजली की समस्याओं को दूर करने के लिए एसडीओ ने की बैठकबिजली विभाग के पदाधिकारी को दिए आवश्यक दिशा निर्देश 20 दोनो के अंदर बिजली होंगे दुरुस्त बारसोई /कटिहार – अनुमंडल सभागार भवन में बिजली की समस्याओं को दूर करने के लिए एक विशेष बैठक अनुमंडल पदाधिकारी राजू कुमार की अध्यक्षता … Read more
- टेढ़ागाछ में बिजली व्यवस्था बदहाल: हल्की बारिश के बाद 15 घंटे का ब्लैकआउट, लोगों में रोषविजय कुमार साह/टेढ़ागाछ टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की लचर व्यवस्था स्थानीय निवासियों के लिए मुसीबत का सबब बन गई है। बुधवार रात्रि को करीब एक घंटे तक रुक-रुक कर हुई बारिश के बाद क्षेत्र की बिजली जो कटी, … Read more
- किशनगंज:शराब कांड में फरार महिला आरोपिता के घर कुर्की जब्तीरणविजय /पौआखाली बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने और फरार अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत, पौआखाली पुलिस ने गुरुवार को एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. माननीय न्यायालय के … Read more



























