कोरोना के खिलाफ यह हमारी बहुत बड़ी उपलब्धि लेकिन सावधानी और सतर्कता अभी भी जरूरी
संक्रमण से बचाव के लिए अभी भी जरूरत के हिसाब से नियमों का पालना करना होगा: सीएस
संक्रमण दर में सुधार का सबसे बड़ा कारण टीकाकरण: डीपीएम
पूर्णिया /प्रतिनिधि
ज़िले ही नहीं बल्कि पूरे राज्य व देश से धीरे-धीरे कोरोना वायरस को जड़ से मिटाने व भगाने में हमलोग कामयाब हो रहे हैं। वहीं जिले के संक्रमण दर में भी काफ़ी कमी आई है। इसको लेकर स्थानीय ज़िला प्रशासन द्वारा लॉकडाउन के नियमों में भी ढील बरती जा रही है। क्योंकि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अनलॉक-4 के तहत राज्य के दुकानों-बाज़ारों के खुले रहने की संमय सीमा पर से भी पाबंदी हटाने की घोषणा कर चुके हैं। हालांकि अब शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में पहले की तरह अब सब कुछ सामान्य होते जा रहा है। जबकिं कोरोना के खिलाफ यह हमारी बहुत बड़ी उपलब्धि है लेकिन सावधानी और सतर्कता अभी भी जरूरी है।
संक्रमण से बचाव के लिए अभी भी जरूरत के हिसाब से नियमों का पालना करना होगा: सीएस
सिविल सर्जन डॉ. एसके वर्मा ने कहा संक्रमण से बचाव के लिए जितने भी नियम लागू किया गया था उसको अभी भी जरूरत के हिसाब पालना करना होगा। सबसे पहले तो हमें कोरोना से बचने की हर संभव कोशिश करने की आवश्यकता है। भीड़ भाड़ वाले इलाकों में जाने से पहले अनिवार्य रूप से मास्क पहनना, सामाजिक दूरी का पालन करना एवं इसके साथ ही अपने हाथों को हर आधा घन्टा के अंतराल पर रगड़-रगड़ धोते रहना अपनी आदतों में शुमार करना होगा। सिविल सर्जन ने यह भी कहा कार्य स्थल या घर से बाहर जाते समय अपने आसपास किसी भी व्यक्ति में कोरोना संक्रमण जैसी कोई लक्षण दिखे तो तुरंत उसको कोविड-19 जांच कराने के लिए नजदीकी अस्पताल भेजने के लिए प्रेरित करें। अगर वह संक्रमित पाया जाता है तो अस्पताल या होम आइसोलेशन का सहारा लेने के लिए सलाह देने के साथ ही दवा सहित काढ़ा पीने के लिए सलाह दें।
संक्रमण काल के दौरान बुजुर्ग व्यक्तियों पर ज़्यादा ध्यान देने की जरूरत: सिविल सर्जन
सिविल सर्जन डॉ. एसके वर्मा ने बताया अनलॉक-4 के तहत छूट मिलने का मतलब यह नहीं हुआ की हम अपनी आदतों को दरकिनार करते हुए पूरी तरह से लापरवाह हो जाएं। बल्कि कोरोना संक्रमण काल के दिनों को याद करते हुए सतर्क रहने की आवश्यकता है। हमें यह भी याद रखना है कि कठिन परिश्रम व काफ़ी मुश्किलों के बाद हमलोग कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने में सफल हुए हैं। इसलिए कोरोना सुरक्षा मानकों की जरूरतों के मुताबिक अपने सगे संबंधियों व पड़ोसी लोगों को भी टीकाकरण के प्रति प्रेरित करें, ताकि कोरोना के प्रसार को रोका जा सके। भीड़-भाड़ वाली जगहों में शारीरिक दूरी बनाये रखना, अपने चेहरे को मास्क से ढंकने की आदत डालना बेहद जरूरी है। नियमित रूप से अपने हाथों को साबुन से धोते रहना और अल्कोहल युक्त सैनिटाइजर का उपयोग करते रहें। कोरोना संक्रमण काल के दौरान 59 आयुवर्ग से ऊपर के व्यक्तियों को जिन्हें पहले से मधुमेह, किडनी में दिक्कत, लिवर या फेंफड़ों में संक्रमण सहित कई अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रसित बुजुर्गों को सबसे ज़्यादा सावधान रहने की आवश्यकता है। इसलिए इस 50 वर्ष से ऊपर के लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए परिजनों के द्वारा पूरा ध्यान रखना चाहिए।
संक्रमण दर में सुधार का सबसे बड़ा कारण टीकाकरण: डीपीएम
ज़िला कार्यक्रम पदाधिकारी ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया ज़िले के सभी सरकारी अस्पतालों में प्रतिदिन कोविड-19 जांच के लिए एंटीजन किट व आरटी-पीसीआर से जांच करायी जा रही हैहैं। मंगलवार को एंटीजन किट से 175650 जांच की गयी जबकिं आरटी-पीसीआर से 1007 जांच हुई है। जिसमें मात्र पूर्णिया पूर्व पीएचसी व जलालगढ़ पीएचसी में एक-एक संक्रमित मरीज़ पाए गए। उनके अनुसार संक्रमण दर में सुधार का सबसे बड़ा कारण टीकाकरण को जाता है। क्योंकि टीकाकरण ही एक मात्र उपाय हैं। जिसके द्वारा शरीर को कोरोना के प्रभाव से बचाया जा सकता है। हालांकि टीकाकरण के बाद भी कोई व्यक्ति संक्रमित हो जाता है तो घबराने की जरूरत नहीं है। क्योंकि संक्रमित व्यक्ति में सामान्य होम आइसोलेशन या हल्के इलाज से ठीक होने की संभावना काफ़ी ज्यादा बढ़ जाती है ।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- पहचान पत्र के बिना नेपाल में एंट्री बंद,नए नियम से बढ़ी परेशानीजोगबनी (अररिया)अरुण कुमार भारत-नेपाल सीमा पर शनिवार से अचानक बढ़ी सख्ती ने सीमावर्ती इलाकों में हलचल तेज कर दी है। नेपाल प्रशासन ने अब नेपाल में प्रवेश करने वाले भारतीय नागरिकों के लिए पहचान पत्र दिखाना अनिवार्य … Read more
- भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी और एपीएफ नेपाल के बीच संयुक्त गश्ती एवं समन्वय बैठक आयोजितकिशनगंज /विजय कुमार साह टेढ़ागाछ प्रखंड अंतर्गत भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सशस्त्र सीमा बल 12वीं वाहिनी किशनगंज के “ई” समवाय माफिटोला में शनिवार को सीमा सुरक्षा एवं आपसी समन्वय को लेकर संयुक्त पेट्रोलिंग तथा समन्वय बैठक का … Read more
- एसएसबी ने चलाया जागरूकता अभियान, छात्रों व ग्रामीणों को योग अपनाने का संदेशटेढ़ागाछ/विजय कुमार साह भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल 12वीं बटालियन द्वारा गुरुवार को “ई” समवाय माफ़ीटोला सीमा चौकी फतेहपुर अंतर्गत नव प्राथमिक विद्यालय खाताबस्ती में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विशेष योग कार्यक्रम का … Read more
- कटिहार रेल मंडल में तीन दिवसीय मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान से हड़कंप705 बेटिकट यात्री पकड़े गये 4 लाख 90 हजार से अधिक जुर्माना किया गया वसूल कटिहार – कटिहार रेल मंडल में चलाए गए तीन दिवसीय विशेष रेलवे मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान में कुल 705 बेटिकट यात्रियों से 4 … Read more
- घर से बुलाकर युवक के साथ मारपीट, नगदी और चेन छीनने का आरोप,जांच में जुटी पुलिसबरारी /कटिहार – बरारी थाना क्षेत्र के सुजापुर गांव में एक युवक को घर से बुलाकर बहियार में ले जाकर बेरहमी से मारपीट करने और नगदी व चांदी की चेन छीन लेने का मामला सामने आया है। … Read more
- लायंस क्लब कटिहार की ओर से मुफ्त नेत्र जांच और पौधारोपण कार्यक्रम आयोजितकटिहार – लायंस क्लब कटिहार की ओर से स्कूली बच्चों एवं अभिभावकों का मुफ्त नेत्र जांच शिविर का आयोजन आदर्श आवासीय मध्य विद्यालय शादपुर रजवाड़ा में किया गया। क्लब के अध्यक्ष लायन काजल महासेठ ने बताया कि … Read more
- बिजली चोरी के आरोप में सात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्जकदवा /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र में विद्युत विभाग की छापेमारी में अवैध रुप से विद्युत उपभोग करते सात लोगों को पकड़ा गया है। मामले को लेकर विद्युत विभाग की ओर से कदवा थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी … Read more
- कटिहार:जिला व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजनविभिन्न लंबित मामलों का हुआ निष्पादन कटिहार कोर्ट – जिला व्यवहार न्यायालय परिसर के एडीआर भवन में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष … Read more
- प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों को तकनिकी समस्या होने पर फिल्ड ट्रेनर से संपर्क करे – बीडीओबारसोई /कटिहार -जनगणना के संदर्भ में प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के लिए यह अत्यंत महत्वपूर्ण निर्देश है कि यदि फिल्ड में किसी भी प्रकार की कोई तकनिकी, प्रक्रियात्मक अथवा एचएलओ ऐप से संबंधित कोई समस्या आ रही है … Read more
- कटिहार:भाजपा महामंत्री सौरभ कुमार मालाकार ने राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री से मिलकर दी बधाईकटिहार के बेहतर विकास की रखी मांग कटिहार – बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में एनडीए सरकार के गठन के बाद पूर्व के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल को बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि … Read more
- पंचायत चुनाव की प्रक्रिया विभागीय स्तर पर शुरूफलका /कटिहार – प्रखंड के पंचायत में राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर पंचायत चुनाव 2026 का प्रक्रिया विभागीय स्तर पर शुरू हो गई है और पंचायत चुनाव 2026 का प्रपत्र एक का प्रकाशन भी हो चुका … Read more
- निशांत कुमार का विधिवत राजनीतिक प्रारंभ सुखद एवं उत्साहवर्धक — डॉ. एसके सुमनकटिहार – जनता दल यू के वरिष्ठ नेता डॉ. एसके सुमन ने इंजीनियर निशांत कुमार के सक्रिय राजनीतिक जीवन में प्रवेश को बिहार की राजनीति के लिए एक ऐतिहासिक,सकारात्मक एवं दूरगामी पहल बताया है। उन्होंने कहा कि … Read more
- सीमेंट लोड ट्रैक्टर ने बच्चे को कुचला,गंभीर रूप से घायलप्राणपुर /कटिहार – प्राणपुर थाना क्षेत्र के सिरण्डा गांव में दोपहर बाद 10 वर्षीय नूर सलाम नमाज पढ़ कर मस्जिद से घर आ रहा था। इसी बीच सड़क पार करने के दौरान सीमेंट से लदा ट्रैक्टर ने … Read more
- फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट करना युवक पर पड़ा महंगाबरारी /कटिहार – सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर देश के नेताओं के संबंध में कथित रूप से आपत्तिजनक एवं अनर्गल टिप्पणी करना एक युवक को महंगा पड़ गया। मामले में कार्रवाई करते हुए सेमापुर पुलिस ने अमीनाबाद … Read more
- कटिहार:परिसीमन और आरक्षण को लेकर मुखिया संघ ने की बैठकमांगे पूरी नहीं हुई तो पंचायत चुनाव का करेंगे विरोध आजमनगर /कटिहार – प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सामुदायिक भवन के सभाकक्ष में प्रखंड के 28 पंचायतों के मुखिया की अहम बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता मुखिया … Read more
- कटिहार:प्रसव पूर्व 60 गर्भवती महिलाओं की हुई जांचमनसाही/कटिहार – प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनसाही में शनिवार को प्रसव पूर्व 60 गर्भवती महिलाओं की जांच हुई। इस मौके पर प्रखंड क्षेत्र से लाए आशा के द्वारा गर्भवती महिलाओं का एएनएम … Read more
- कटिहार रेल क्षेत्र में आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई,ट्रेन पर पथराव करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार21 अवैध हॉकर भी दबोचे गए कटिहार – कटिहार रेल क्षेत्र में रेलवे सुरक्षा बल की लगातार कार्रवाई से अपराधियों और अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। एक ओर चलती ट्रेन पर … Read more
- पटना में प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज दुर्भाग्यपूर्ण – संजय कुमार सिंहटीआरई-4 अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज के खिलाफ कांग्रेस का हमला, कहा युवाओं के साथ हो रहा छल कटिहार – बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से शिक्षक भर्ती परीक्षा टीआरई-4 का विज्ञापन जारी करने में लगातार हो रही … Read more
- पीएम आवास लाभुकों ने लगाया अवैध वसूली का आरोप,जांच की मांगबरारी /कटिहार – प्रखंड की रौनिया पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नाम जोड़ने और जियो टैग करने के नाम पर अवैध वसूली का मामला प्रकाश में आया है। पंचायत की लाभुक सीमादेवी, उषादेवी, सकीना खातून, … Read more
- कटिहार में गूंजा ‘व्हाइट टी-शर्ट मूवमेंट’संविधान जागरूकता के लिए युवाओं ने लिया संकल्पकटिहार – राष्ट्रीय यूथ कांग्रेस के ‘व्हाइट टी-शर्ट मूवमेंट’ के तहत सीमांचल के चार जिलों कटिहार,पूर्णिया, अररिया और किशनगंज में एक साथ एक दिवसीय ‘बुनियादी कैंप’ का आयोजन किया गया। इसी क्रम में कटिहार स्थित राजेंद्र आश्रम … Read more



























