प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने लिखा ब्लॉग
पीएम मोदी ने चार मुख्य सुधारो पर दिया जोर
देश /डेस्क
कोरोना महामारी से जूझ रहे देश की अर्थव्यवस्था को लेकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने एक ब्लॉग लिखा है ।प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने प्रतिबद्धता एवं प्रोत्साहन के जरिए सुधार विषय पर लिखे गए ब्लॉग के जरिए चार मुख्य सुधारो पर जोर दिया है। पीएम ने लिखा है कि कोविड-19 महामारी ने नीति-निर्माण के मामले में पूरी दुनिया की सरकारों के सामने बिल्कुल नई तरह की चुनौतियां पेश कर दी हैं। इस मामले में भारत कोई अपवाद नहीं है। निरंतरता सुनिश्चित करते हुए जन कल्याण के लिए पर्याप्त संसाधन जुटाना सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक अत्यंत अहम चुनौती साबित हो रहा है।दुनिया भर में गहराए वित्तीय संकट के इस माहौल में, क्या आप जानते हैं कि भारत के राज्य वर्ष 2020-21 में काफी अधिक उधार लेने में सक्षम साबित हुए थे? आपको यह जानकर शायद सुखद आश्चर्य होगा कि राज्य वर्ष 2020-21 में 1.06 लाख करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि जुटाने में सफल रहे थे। संसाधनों की उपलब्धता में यह उल्लेखनीय वृद्धि ‘केंद्र-राज्य भागीदारी’ के विशिष्ट दृष्टिकोण से ही संभव हो पाई थी।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अपने ब्लॉग में लिखा है कि जब हमने कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए अपनी ओर से आर्थिक उपाय किए, तो हम यह सुनिश्चित करना चाहते थे कि हमारे समाधान ‘सभी के लिए एकसमान’मॉडल जैसे न रहें यानी ‘सभी के लिए एक जैसे’ही न हों। महाद्वीप के आकार वाले किसी संघीय देश के लिए राष्ट्रीय स्तर पर ऐसे नीतिगत उपायों को ढूंढना वास्तव में चुनौतीपूर्ण है जिनके जरिए राज्य सरकारों द्वारा सुधारों को लागू किए जाने को बढ़ावा दिया जा सके। लेकिन हमें अपनी संघीय राजनीति की मजबूती पर पूरा भरोसा था और हम ‘केंद्र-राज्य भागीदारी’की भावना से आगे बढ़े।
मई 2020 में, आत्मनिर्भर भारत पैकेज के हिस्से के रूप में, भारत सरकार ने घोषणा की थी कि राज्य सरकारों को वर्ष 2020-21 के लिए बढ़ी हुई उधारी की अनुमति दी जाएगी। राज्य के सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) के अतिरिक्त 2 प्रतिशत की अनुमति दी गई थी, जिसमें से 1 प्रतिशत के साथ कुछ आर्थिक सुधारों के कार्यान्वयन की शर्त रखी गई थी। भारतीय सार्वजनिक वित्त के क्षेत्र में सुधार के लिए इस तरह का प्रोत्साहन बहुत कम ही देखने को मिला है। यह एक ऐसा प्रोत्साहन था, जो राज्यों को अतिरिक्त धन प्राप्त करने के लिए प्रगतिशील नीतियों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करता था। इस गतिविधि के परिणाम न केवल उत्साहजनक हैं, बल्कि इस धारणा के विपरीत भी हैं कि ठोस आर्थिक नीतियों के सीमित ग्राहक हैं।
पीएम मोदी ने लिखा कि चार सुधार जिनके साथ अतिरिक्त उधारी संबद्ध (हरेक में जीडीपी का 0.25 प्रतिशत) है, की दो विशेषताएं थीं। पहला, हर सुधार जनता के लिए जीवन सुगमता में सुधार और विशेष रूप से गरीबों, कमजोर और मध्यम वर्ग से संबंधित था। दूसरा, उनमें राजकोषीय स्थिरता को भी बढ़ावा दिया गया था।‘एक राष्ट्र, एक राशन कार्ड’ नीति के तहत पहले सुधार में राज्य सरकारों को सुनिश्चित करना था कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) के तहत राज्य में सभी राशन कार्डों में परिवार के सभी सदस्यों की आधार संख्या भरी जानी थी और सभी उचित मूल्य दुकानों पर इलेक्ट्रॉनिक प्वाइंट ऑफ सेल डिवाइस होनी थीं। इसका मुख्य लाभ यह है कि प्रवासी कामगार देश में किसी भी स्थान से अपना राशन हासिल कर सकते हैं। नागरिकों को इन लाभों के अलावा, फर्जी कार्डों और डुप्लीकेट सदस्यों के हटने का वित्तीय फायदा होता है। 17 राज्यों ने इस सुधार को पूरा कर दिया है और उन्हें 37,600 करोड़ रुपये की धनराशि की अतिरिक्त उधारी दे दी गई है।
दूसरा सुधार, जिसका उद्देश्य कारोबारी सुगमता में सुधार था, के लिए राज्यों को सुनिश्चित करना था कि 7 अधिनियमों के तहत कारोबार से संबंधित लाइसेंसों का नवीनीकरण महज शुल्कों के भुगतान पर ऑटोमैटिक, ऑनलाइन और भेदभाव रहित हो। इसके अलावा अन्य 12 अधिनियमों के तहत उत्पीड़न और भ्रष्टाचार कम करने के लिए कंप्यूटर आधारित औचक निरीक्षण प्रणाली और निरीक्षण से पहले नोटिस की व्यवस्था को लागू करना था। इस सुधार (19 कानूनों को शामिल करते हुए) से विशेष रूप से सूक्ष्म और लघु उपक्रमों को सहायता मिली है, जो ‘इंस्पेक्टर राज’ के बोझ से सबसे ज्यादा मुश्किलों का सामना करते हैं। इससे बेहतर निवेश परिदृश्य, ज्यादा निवेश और तेज विकास को भी प्रोत्साहन मिलता है। 20 राज्यों ने इस सुधार को पूरा कर लिया है और उन्होंने 39,521 करोड़ रुपये की अतिरिक्त उधारी की अनुमति दे दी गई।
15वें वित्त आयोग और कई शिक्षाविदों ने सक्षम संपत्ति कराधान की अति महत्वपूर्ण आवश्यकता पर जोर दिया है। तीसरे सुधार के लिए राज्यों को शहरी क्षेत्रों में स्टाम्प ड्यूटी गाइडलाइंस, लेन-देन के लिए मूल्य और वर्तमान लागत की अनुरूपता के साथ क्रमश: संपत्ति कर और पानी व सीवरेज चार्ज की न्यूनतम दरें अधिसूचित करने की आवश्यकता है। यह शहरी गरीबों और मध्यम वर्ग के लिए सेवाओं की बेहतर गुणवत्ता, बेहतर बुनियादी ढांचे में सहायता को सक्षम बनाएगा और विकास को तेज करेगा। संपत्ति कर भी अपनी संभावनाओं में प्रगतिशील है और इससे शहरी क्षेत्र के गरीबों को सबसे अधिक लाभ होगा। इस सुधार से नगर निगम के कर्मचारियों को भी लाभ होता है, जो अक्सर वेतन के भुगतान में देरी का सामना करते हैं। इन सुधारों को 11 राज्यों ने पूरा कर लिया और उन्हें 15,957 करोड़ रुपये अतिरिक्त कर्ज की अनुमति दे दी गई।
चौथा सुधार किसानों को मिलने वाली मुफ्त बिजली आपूर्ति के बदले में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) की शुरुआत थी। वर्ष के अंत तक एक जिले में प्रायोगिक आधार पर वास्तविक रूप से लागू करने के साथ राज्यव्यापी योजना तैयार करने की जरूरत थी। इससे जीएसडीपी के 0.15% का अतिरिक्त उधार जुड़ा था। एक हिस्सा तकनीकी और वाणिज्यिक नुकसान में कमी के लिए और दूसरा हिस्सा राजस्व व लागत के बीच के अंतर को घटाने के लिए उपलब्ध कराया गया था (प्रत्येक के लिए जीएसडीपी का 0.05%)। यह वितरण कंपनियों के वित्त में सुधार करता है, पानी और ऊर्जा के संरक्षण को बढ़ावा देता है और बेहतर वित्तीय व तकनीकी प्रदर्शन के माध्यम से सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाता है। 13 राज्यों ने कम से कम एक घटक को, जबकि 6 राज्यों ने डीबीटी घटक को लागू किया है। इसके परिणामस्वरूप 13,201 करोड़ रुपये के अतिरिक्त कर्ज की अनुमति दी गई।
पीएम ने लिखा कि कुल मिलाकर, 23 राज्यों ने 2.14 लाख करोड़ रुपये की क्षमता में से 1.06 लाख करोड़ रुपये के अतिरिक्त कर्ज का लाभ उठाया। परिणामस्वरूप, 2020-21 (सशर्त और बिना शर्त) के लिए राज्यों को दी गई कुल ऋण अनुमति प्रारंभिक अनुमानित जीएसडीपी का 4.5% रही।
हमारे जैसे जटिल चुनौतियों वाले एक बड़े देश के लिए ये एक अनूठा अनुभव था। हमने अक्सर देखा है कि विभिन्न कारणों से योजनाएं और सुधार, बरसों तक निष्क्रिय पड़े रहते हैं। लेकिन इस बार अतीत के उलट ये एक सुखद बदलाव था कि महामारी के बीच बहुत ही कम समय में केंद्र और राज्य जनता के अनुकूल सुधारों को लागू करने के लिए साथ आए। ये ‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास’ के हमारे नज़रिए के कारण ही संभव हुआ। इन सुधारों पर काम कर रहे अधिकारी सुझाते हैं कि अतिरिक्त धन के इस प्रोत्साहन के बिना इन नीतियों को लागू करने में बहुत साल लग जाते। भारत ने इससे पहले ‘प्रपंच और विवशता वाले सुधार’ का एक मॉडल देखा है। लेकिन अब ये ‘भरोसे और प्रोत्साहन से सुधार’ का एक नया मॉडल है। मैं उन सभी राज्यों का शुक्रगुजार हूं जिन्होंने अपने नागरिकों की बेहतरी के लिए इस कठिन समय में इन नीतियों को लागू करने का बीड़ा उठाया। हम 130 करोड़ भारतीयों की तीव्र प्रगति के लिए मिलकर काम करना जारी रखेंगे।
देश की अन्य खबरें पढ़े :
- किशनगंज :100 ग्राम स्मैक बरामद,दो गिरफ्तारसंवाददाता/किशनगंज पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पोठिया थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से एक मोटरसाइकिल एवं … Read more
- जमुई:छात्रा से छेड़खानी मामले में दो और आरोपित गिरफ्तार, मुख्य आरोपी अस्पताल में भर्तीजमुई: छात्रा के साथ छेड़खानी और कथित दरिंदगी के मामले में पुलिस ने प्रतापपुर के दो और आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान भरत राम के पुत्र छोटू रवानी और रंजीत राम के … Read more
- नदी पार कर खेत जाने के दौरान बरंडी नदी में डूबा युवक,तलाश जारीफलका/कटिहार -फलका थाना क्षेत्र के रहटा पंचायत स्थित बड़कीबाड़ी गांव के समीप एक बड़ा हादसा हो गया। बरंडी नदी के गडैया घाट पर नदी पार कर खेत देखने जाने के दौरान एक युवक गहरे पानी में … Read more
- पिंडदान, पितरों की तृप्ति व मोक्ष की कामना को ले तर्पण हेतु मनिहारी गंगातट पर भी उमडने लगी है भीड़गयाजी में पितृपक्ष का पिंडदान, पितरों की तृप्ति और मोक्ष की कामना का पर्व फल्गु तट से विष्णुपद तक आस्था का संगम, गयासुर की पौराणिक कथा और भगवान विष्णु के चरणचिह्न से जुड़ी है प्राचीन परंपरा … Read more
- पंकज कुमार राय बने रालोजपा के कटिहार जिलाध्यक्ष, नेताओं ने दी बधाईसंगठन को मजबूत करने और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने का लिया संकल्प कटिहार – राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी रालोजपा की बिहार प्रदेश इकाई ने कटिहार के लिए पंकज कुमार राय को जिला अध्यक्ष मनोनीत किया … Read more
- नया टोला बथना में बिहुला विषहरी पूजा का आयोजनमनसाही/कटिहार -हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रखंड क्षेत्र के चित्तौरिया पंचायत के वार्ड संख्या नौ नया टोला बथना में बिहुला विषहरी की प्रतिमा स्थापित कर धूमधाम के साथ पूजा अर्चना की गई। इस मौके … Read more
- मनिहारी थाना के पांच एएसआई को मिली एसआई पद पर पदोन्नतिसादे समारोह में बैच लगाकर किया गया सम्मानितथानाध्यक्ष समेत पुलिस पदाधिकारी रहे मौजूद मनिहारी /कटिहार -पुलिस मुख्यालय से प्राप्त दिशा-निर्देश के आलोक में मनिहारी थाना में पदस्थापित पांच एएसआई को एसआई पद पर पदोन्नति दी गई। … Read more
- कोढ़ा में 302 लीटर विदेशी शराब बरामद,एक गिरफ्तारबसगढ़ा स्कूल के पास जुगाड़ गाड़ी में लकड़ी के बीच छिपाकर रखी गई थी शराब कोढा /कटिहार-कोढ़ा थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 302 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस ने … Read more
- बघार पंचायत में पीएम आवास योजना की सूची पर उठे सवाल,सर्वे में 823 पात्र, अंतिम सूची में 367 नाम आने से वंचित लोगों में नाराजगीमनिहारी – प्रखंड की बघार पंचायत में रविवार को आयोजित विशेष ग्रामसभा में प्रधानमंत्री आवास योजना की लाभुक सूची को लेकर लोगों ने नाराजगी जतायी। ग्रामसभा में पंचायत के विभिन्न वार्डों से पहुंचे लोगों ने पूर्व … Read more
- कटिहार:दो वर्षीय बच्चे की संदिग्ध मौतपरवल के खेत में मिला शव,जांच में जुटी पुलिसहत्या की आशंका पर पुलिस ने शुरू की जांच बरारी /कटिहार – बरारी प्रखंड के पश्चिमी बारीनगर पंचायत के वार्ड संख्या 15 में दो वर्षीय बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। … Read more
- लंबित कार्यो को 15 दिनों के अंदर निष्पादित करे :पुलिस अधीक्षकअपराध नियंत्रण एवं प्रभावी पुलिसिंग को लेकर पुलिस उप-महानिरीक्षक अपराध अनुसंधान विभाग ने की समीक्षानोडल पदाधिकारी कटिहार ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश कटिहार – समाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक के कार्यालय कक्ष में जयंत कांत पुलिस उप-महानिरीक्षक अपराध … Read more
- साहेबनगर पंचायत भवन में विकास योजनाओं पर हुई चर्चा,ग्राम सभा का हुआ आयोजनमनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के साहेबनगर पंचायत के पंचायत भवन साहेबनगर में ग्राम सभा आयोजन कर पंचायत के विकास योजनाओं पर चर्चा की गई।जिसकी अध्यक्षता पंचायत के मुखिया मरजीना खातून ने किया। इस मौके पर मुखिया … Read more
- बाढ़ पीड़ितों के बीच निजी कोष से बांटा सूखा राशन,वार्ड 9 के कई टोलों में पहुंची राहत सामग्रीमनिहारी /कटिहार -मनिहारी नगर पंचायत क्षेत्र में बाढ़ का पानी धीरे-धीरे कम होने के बावजूद प्रभावित परिवारों की परेशानी अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। इसी को देखते हुए मनिहारी नगर पंचायत के मुख्य पार्षद … Read more
- सोनैली-पूर्णिया मुख्य सड़क बना दुर्घटना का हॉट स्पॉट,सड़क जर्जर होने से रोज हो रहे हादसेकदवा/कटिहार–प्रखंड क्षेत्र के सोनैली-पूर्णिया पीडब्ल्यूडी मुख्य मार्ग सोनैली से दोखरा चौक तक जर्जर हो जाने से दुर्घटनाओं को खुला निमंत्रण दे रहा है। सड़क पर जगह-जगह बने बड़े-बड़े गड्ढे और जर्जर होने से दुर्घटनाओं का हाॅट-स्पाॅट … Read more
- शत-प्रतिशत संस्थागत प्रसव कराना सुनिश्चित करें – डीडीसी57 एम्बुलेंस से प्रतिदिन 300 कॉल का दिया निर्देश कटिहार– स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की समीक्षा को लेकर उप विकास आयुक्त डा.नेहा कुमारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक … Read more
- विधि-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर आईजी ने की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए निर्देशसागर चंद्रा/किशनगंज पुलिस महानिरीक्षक, पूर्णिया क्षेत्र डॉ विवेकानंद ने रविवार को किशनगंज जिले में विधि-व्यवस्था एवं पुलिसिंग से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को लेकर समीक्षात्मक बैठक की।किशनगंज आगमन पर सर्वप्रथम पुलिस अधीक्षक कार्यालय में उन्हें गार्ड ऑफ … Read more
- रविवार को सामान्य दिनों की तरह ही हुआ बैंकिंग कार्य, काला कपड़ा पहन कर कर्मियों ने किया कार्यछुट्टी के दिन कार्य को लेकर बैंक कर्मी काला वस्त्र पहनकर पहुंचे बैंक संवाददाता/किशनगंज रविवार को जिले के सभी बैंकों की शाखाएं अन्य दिनों की तरह खुली रही।इस दौरान एसबीआई सहित शहर की सभी बैंकों की … Read more
- किशनगंज:वायरल वीडियो मामले में चौथा प्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तारसागर चंद्रा/ किशनगंज दिघलबैंक थाना क्षेत्र के तुलसिया हॉल्ट रेलवे स्टेशन पर विगत दिनों युवती के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार करने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद पुलिस ने अबतक चार आरोपियों को … Read more
- किशनगंज:भूमि विवाद में महिला को पीटा, केस दर्जसागर चंद्रा/ किशनगंज शहर के बालीचुक्का में भूमि विवाद को लेकर एक महिला की पिटाई कर दिए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता रौशन आरा पति अंजार आलम उर्फ अंजु के लिखित शिकायत पर टाउन … Read more
- नाबालिग लड़की लापता, गांव के ही लड़के पर अपहरण का आरोपसागर चंद्रा/ किशनगंज टाउन थाना क्षेत्र के बेलवा निवासी नाबालिग लड़की के लापता हो जाने का मामला सामने आया है। गत शनिवार को 17 वर्षीय शाहीन बेगम परिवार के सदस्यों को कुछ जानकारी दिए बगैर ही … Read more