देश /एजेंसी
रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘सर्विसेज़ ई-हेल्थ असिस्टेन्स एवं टेली-कंसल्टेशन (सेहत) ओपीडी पोर्टल शुरू किया। यह पोर्टल सेवारत सशस्त्र बलों कार्मिकों, पूर्व सैनिकों तथा उनके परिवारों को टेली-मेडिसिन सेवाएं प्रदान करता है।
रक्षा मंत्रालय द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि वेबसाइट https://sehatopd.in/ पर रजिस्ट्रेशन कराकर इन सेवाओं का लाभ उठाया जा सकता है। यह उन्नत सुरक्षा सुविधाओं के साथ सेहत ओपीडी पोर्टल का अंतिम संस्करण है। इसका परीक्षण संस्करण अगस्त 2020 में शुरू किया गया था। सैन्य सेवा के डॉक्टरों द्वारा बीटा संस्करण पर 6500 से अधिक चिकित्सा परामर्श पहले ही दिए जा चुके हैं।
इस अवसर पर श्री राजनाथ सिंह ने सैन्य मामलों के विभाग (डीएमए), सशस्त्र बल चिकित्सा सेवाएं (एएफएमएस), एकीकृत रक्षा स्टाफ (आईडीएस), प्रगत संगणन विकास केन्द्र (सी-डैक) मोहाली और पोर्टल के विकास में शामिल अन्य संगठनों की सराहना करते हुए कहा कि यह डिजिटल इंडिया और ई-गवर्नेंस के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा, ‘हमेशा से हमारा प्रयास रहा है कि हमारे देशवासियों को बेहतर, तेज और पारदर्शी सुविधाएं प्रदान की जाएं। रक्षा मंत्री ने सेहत ओपीडी पोर्टल को innovation का एक बड़ा उदाहरण बताया, खासकर ऐसे समय में जब राष्ट्र कोविड-19 महामारी से लड़ रहा है।
उन्होंने बताया कि इस पोर्टल से अस्पतालों का भार कम करने में मदद मिलेगी और मरीज आसान और प्रभावी तरीके से संपर्क रहित परामर्श प्राप्त कर सकेंगे।रक्षा मंत्री ने एएफएमएस से आग्रह किया कि वे इस पोर्टल पर विशेषज्ञ डॉक्टरों को जोड़ने पर विचार करें और सेवाकर्मियों के घरों में दवाओं के वितरण की सेवा को शामिल करें। उन्होंने कहा कि इससे अतिरिक्त सेवाएं उपलब्ध होंगी और सशस्त्र बलों के कर्मियों को अधिक सुविधा सुनिश्चित होगी।
श्री राजनाथ सिंह ने सुझाव दिया कि सेवाओं के बेहतर वितरण के लिए लाभार्थियों का नियमित फीडबैक लिया जाना चाहिए।
श्री राजनाथ सिंह ने रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) और सशस्त्र बलों द्वारा दूसरी कोविड-19 लहर के खिलाफ लड़ाई में निभाई जा रही भूमिका की सराहना की। उन्होंने डीआरडीओ द्वारा दिल्ली, लखनऊ, गांधीनगर और वाराणसी सहित देश भर में कई स्थानों पर स्थापित किए जा रहे कोविड अस्पतालों और ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्रों के साथ-साथ वायरस से लड़ने के लिए 2-डीजी दवा के विकास का विशेष उल्लेख किया। उन्होंने कोविड अस्पतालों में अतिरिक्त चिकित्सा पेशेवरों की तैनाती और मामलों में वृद्धि से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए एएफएमएस की भी सराहना की।
श्री राजनाथ सिंह ने देश-विदेश के भीतर से समय पर ऑक्सीजन और अन्य महत्वपूर्ण चिकित्सा उपकरणों के परिवहन के लिए अथक परिश्रम करने के लिए भारतीय वायु सेना और भारतीय नौसेना की सराहना की। उन्होंने उनसे आग्रह किया कि वे अपनी मुहिम में ढिलाई न लाएं और कोविड-19 के खिलाफ युद्ध जीतने तक समर्पण के साथ अपने प्रयास जारी रखें।
इस अवसर पर रक्षा प्रमुख जनरल बिपिन रावत, नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह, सेनाध्यक्ष जनरल एम एम नरवणे, रक्षा सचिव डॉ. अजय कुमार, डीजी एएफएमएस सर्जन वाइस एडमिरल रजत दत्ता, डिप्टी चीफ आईडीएस (मेडिकल) लेफ्टिनेंट जनरल माधुरी कानितकर और रक्षा मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ सिविल तथा सैन्य अधिकारी मौजूद रहे।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- विश्व पर्यटन दिवस पर बाबा बेणु महाराज परिसर में चला सामूहिक स्वच्छता अभियानटेढ़ागाछ/विजय कुमार साह प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत डाकपोखर पंचायत में रविवार को स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026 के तहत विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर सामूहिक स्वच्छता अभियान चलाया गया। पंचायत के … Read more
- आवास प्लस-2024 की प्राथमिकता सूची के अनुमोदन को लेकर ग्राम सभा आयोजितटेढ़ागाछ/विजय कुमार साह प्रखंड क्षेत्र की छह पंचायतों के पंचायत सरकार भवनों में रविवार को आवास प्लस-2024 की प्राथमिकता सूची के अनुमोदन को लेकर ग्राम सभा की बैठक आयोजित की … Read more
- हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा सेकुलर द्वारा गरीब चौपाल कार्यक्रम का किया गया आयोजन,मंत्री संतोष सुमन ने सुनी आम जनों की समस्यासंवाददाता:राहुल कुमार गरीब चौपाल यात्रा के क्रम में रविवार को बिहार सरकार में लघु जल संसाधन मंत्री सह हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन किशनगंज पहुंचे। जहां शहर … Read more
- किशनगंज में लोकमंच के बैनर तले ब्राह्मण समाज की बैठक आयोजित,शिक्षा – नौकरी – राजनीति में उचित भागीदारी की उठी मांगकिशनगंज शहर के सुभाष पल्ली सहित सामुदायिक भवन में लोकमंच के बैनर तले ब्राह्मण समाज की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इसमें जिले के विभिन्न गांवों से पहुंचे समाज के … Read more
- आदर्श मध्य विद्यालय मोहनमारी में अभिभावक – शिक्षक संगोष्ठी का हुआ आयोजनकोचाधामन (किशनगंज) सरफराज आलम शिक्षा विभाग के निदेश के आलोक में प्रखंड के आदर्श मध्य विद्यालय मोहनमारी में अभिभावक – शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरुण … Read more
- कोचाधामन में विधायक सरवर आलम का औचक निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देशकोचाधामन (किशनगंज) सरफराज आलम विधायक सरवर आलम प्रखंड सह अंचल कार्यालय, कोचाधामन थाना एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोचाधामन का निरीक्षण किया। अंचल कार्यालय में निरीक्षण के क्रम में विधायक ने … Read more
- लंबित वेतन भुगतान व एजेंसी के द्वारा 30 हजार रूपये रिश्वत मांगने से नाराज सदर अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों ने किया रोषपूर्ण प्रदर्शनसागर चंद्रा/ किशनगंज लंबित वेतन भुगतान व एजेंसी के द्वारा 30 हजार रूपये रिश्वत मांगने से नाराज सदर अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों ने दोषपूर्ण प्रदर्शन किया। इस दौरान फाल्कन प्राइवेट लिमिटेड … Read more
- किशनगंज:वायरल वीडियो मामले का तीन आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे,अन्य की तलाश जारीसागर चंद्रा/ किशनगंज दिघलबैंक थाना क्षेत्र के तुलसिया हॉल्ट रेलवे स्टेशन पर विगत दिनों युवती के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार करने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद … Read more
- जनता दरबार में आपसी सहमति से आधा दर्जन मामलों का हुआ निपटाराजनता दरबार का हुआ आयोजन दो मामले रहे लंबित मनसाही/कटिहार -अंचल कार्यालय मनसाही के सभागार में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस साप्ताहिक जनता दरबार में कुल आठ … Read more
- स्वच्छता पखवाड़ा में रेल अधिकारियों ने दिखाई साइकिलिंग की रफ्तारडीआरएम किरेंद्र नरह के नेतृत्व में हुआ साइक्लोथॉन अधिकारी व कर्मचारी वर्ग के विजेताओं को मिला पुरस्कार कटिहार -स्वच्छता पखवाड़ा को लेकर कटिहार रेल मंडल में स्वच्छता एवं स्वस्थ जीवनशैली … Read more
- अग्निपीड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्री वितरितफलका /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के सोहथा दक्षिण पंचायत के गोपालपट्टी घाट गांव में अगलगी की घटना के बाद प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को तत्काल राहत उपलब्ध कराई। अंचल कार्यालय … Read more
- सेवा ही संकल्प अभियान को लेकर छात्राओं के बीच ड्राइंग व भाषण प्रतियोगिता का आयोजनकटिहार/बरारी – प्रखंड क्षेत्र स्थित पीएम श्री गुरुनानक कन्या उच्च विद्यालय गुरुबाजार में शनिवार को सेवा ही संकल्प अभियान के तहत छात्राओं के बीच ड्राइंग एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन … Read more
- प्राथमिक विद्यालय बांस बाड़ी में विदाई समारोह का आयोजन,शिक्षिका को दी गई विदाईबहादुरगंज (किशनगंज) सरफराज आलम प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय बांस बाड़ी में विदाई समारोह आयोजित कर विद्यालय की शिक्षिका कसीर जहां को उनके स्थानांतरण पर विदाई दी गई।इस दौरान विद्यालय प्रांगण … Read more
- तीस्ता तोरसा एक्सप्रेस ट्रेन के चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौतआजमनगर /कटिहार – आजमनगर रोड स्टेशन स्थित प्लेटफार्म संख्या दो में आ रही तीस्ता तोरसा एक्सप्रेस ट्रेन के चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस बाबत … Read more
- भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य एवं दंत जांच शिविर का आयोजनप्राणपुर /कटिहार -भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी कटिहार शाखा की ओर से प्रखंड के मरौचा स्थित बेथेल किड्स स्कूल मे निःशुल्क स्वास्थ्य एवं दंत जांच शिविर का आयोजन किया गया। रेडक्रॉस चेयरमैन … Read more
- सहरसा चिकित्सक प्रकरण की आंच दिघलबैंक तक पहुंची,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 24 सितंबर से अनिश्चितकालीन ओपीडी बहिष्कार जारीमुरलीधर झा/दिघलबैंक सहरसा सदर अस्पताल के चिकित्सकों पर की गई कार्रवाई के विरोध में बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ के आह्वान पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दिघलबैंक में भी 24 सितंबर से … Read more
- भूमि विवाद में मारपीट, न्यायालय के निर्देश पर केस दर्जसागर चंद्रा/ किशनगंज भूमि विवाद में मारपीट मामले में न्यायालय के निर्देश पर टाउन थाने में केस दर्ज किया गया है। महेश बथना निवासी अंजो देवी पति राजकुमार महतो की … Read more
- बहादुरगंज अंचल कार्यालय का एडीएम ने किया औचक निरीक्षण, फाइलों की जांच कर दिए आवश्यक निर्देशनिसार अहमद /बहादुरगंज अपर समाहर्ता (एडीएम) अम्रेंद्र कुमार पंकज ने शनिवार को बहादुरगंज अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया और राजस्व से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण फाइलों का गहन अवलोकन किया। … Read more