- दवा के साथ पड़ सकती है सर्जरी की जरूरत
- डायबिटीज, कैंसर व किडनी के मरीज को के लिए जानलेवा
किशनगंज /प्रतिनिधि
कोविड संक्रमित व्यक्तियों में ब्लैक फंगस का असर देखने को मिला है. कोविड संक्रमण के प्रभाव के बाद ब्लैक फंगस के असर से भी सावधान रहने की बहुत अधिक जरूरत है. विशेषकर गंभीर रोग जैसे डायबिटीज, कैंसर व किडनी के रोगी जो कोरोना संक्रमित हुए हों, उनके लिए यह और भी अधिक महत्वपूर्ण हो जाता है. क्योंकि ब्लैक फंगस का जोखिम ऐसे रोगियों को अधिक होता है. देश भर में म्यूकोरमायकोसिस के मामलों में तेजी से वृद्धि हो रही है। ब्लैक फंगस नामक इस रोग के लिये लंबी अवधि तक इस्तेमाल किया गया मास्क व नमी युक्त मास्क के उपयोग को भी रोग का कारण बताया जा रहा है। ब्लैक फंगस से बचाव को लेकर कोविड -19 नेशनल टास्क फोर्स व एक्सपर्ट ग्रुप द्वारा जारी दिशा निर्देश में गंभीर रोग से पीड़ित मरीजों को इस बीमारी से बचाव को लेकर खासतौर पर सतर्क रहने की अपील की गयी है। साथ ही रोग को लेकर किसी तरह के अफवाह व भ्रांतियों से बचने के लिये कहा गया है।
ब्लैक फंगस क्या है
ब्लैक फंगस से बचाव के बारे में जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने बताया फंगस को फंफूद भी कहा जाता है. वातावरण में नमी के कारण फंफूद पैदा होता है. अक्सर बरसात के मौसम में चमड़ा, रोटी, ब्रेड, फ्रीज, फल, सब्जी, गोबर आदि पर अक्सर फंफूद देखने को मिल जाते हैं.
गंभीर रोग से पीड़ित लोगों को जोखिम अधिक:
डॉ श्री नंदन ने बताया ब्लैक फंगस को म्यूकरमाइकोसिस भी कहा जाता है. ब्लैक फंगस शरीर के जिन जगहों पर होते हैं, वहां कालानुमा हो जाता है. ब्लैक फंगस उनलोगों में होने की अधिक संभावना होती है जो कोरोना संक्रमित रहें हों, जिनका डायबिटीज लेवल बहुत अधिक हो, कैंसर और किडनी तथा एचआइवी के रोगियों सहित वे लोग जिनके इलाज में बहुत अधिक एंटीबायोटिक दवा चली हो, उनमें इसके होने का खतरा अधिक होता है.
नाक एवं आंख के हिस्से में दर्द को नहीं करें नजरअंदाज:
म्यूकोरमायकोसिस के संबंध में जानकारी देते हुए सिविल सर्जन श्री नंदन ने बताया पोस्ट कोविड पेसेंट जिन्हें इलाज के दौरान लंबे समय तक ऑक्सीजन लगाये जाने या मास्क लगाये रहने के कारण फंगल इंफेक्शन का खतरा होता है। म्यूकोरमायकोसिस एक फंगल संक्रमण है। संक्रमण की शुरूआत नाक से होती है। जो धीरे-धीरे आंखों में पहुंच जाती है। आंखों का लाल होना, डिस्चार्ज होना, कंजंक्टिवाइटिश के लक्षण इस रोग के कारण उभरते हैं। आंखों में असहनीय पीड़ा होती है। इसका असर आंख के रेटिना पर पड़ता है। इससे दृष्टि प्रभावित होने का खतरा होता है। धीरे-धीरे संक्रमण ब्रेन, नर्वस सिस्टम व हृदय तक पहुंच जाने से रोगी की मृत्यु भी हो सकती है।
दवा के साथ पड़ सकती है सर्जरी की जरूरत:
उन्होंने बताया ब्लैक फंगस को लेकर बहुत अधिक सावधान होने की जरूरत होती है. इससे प्रभावित होने पर दवा के साथ सर्जरी की भी जरूरत पड़ सकती है. ब्लैक फंगस प्रभावित लोगों के लिए इसका खतरा इतना बढ़ जाता है कि संक्रमित जगह की सर्जरी भी करनी पड़ सकती है. आंखों में संक्रमण बढ़ने पर आंखों को निकालना पड़ सकता है, दांतों में संक्रमण होने पर दांत स्वत: निकल जाते हैं और जबड़ा में ब्लैक फंगस का संक्रमण होने पर उस हिस्से को काटना भी पड़ सकता है.
नीम का दातुन व फिटकरी पानी है उपयोगी:
ब्लैक फंगस से बचाव के लिए नीम का दातुन करने, बीटाडिन, डिटॉल और फिटकरी के पानी से मुंंह व हाथों की सफाई करने, रोगी को हमेशा ताजा भोजन करने, घर की फ्रीज को साफ रखने और उसे नियमित रूप से डिफ्रॉस्ट करने, कोविड के संक्रमित रहे रोगी घर में मौजूद पौधों के पास नहीं जाने आदि की सलाह दी गयी है. साथ ही कहा कि अपने शुगर की जांच करा कर उसे पूरी तरह कंट्रोल करें. इलाज के लिए मुख्य रूप से एलोपैथी दवाओं पर निर्भरता ही सही है. किसी भी स्थिति में स्वयं से अपना इलाज नहीं करें. लक्षणों आदि के दिखने पर टेलीमेडिसीन की मदद से चिकित्सीय परामर्श प्राप्त करें.
रोग से बचाव के लिये विशेष सावधानी जरूरी
ब्लैक फंगस से बचाव के लिये मास्क की नियमित सफाई के साथ-साथ इस्तेमाल किया जा रहा मास्क का पूरी तरह सूखा होना जरूरी है। कोरोना से उबरने वाले लोगों के लिये यह जरूरी है कि वह हर दिन मास्क को डिटॉल से धोयें व धूप में पूरी तरह इसे सूखाने के बाद ही इसका इस्तेमाल करें। अमूमन कमजोर इम्यूनिटी वाले मरीजों को इसके संक्रमण का खतरा अधिक होता है। सिविल सर्जन ने कहा कि सभी मेडिकल कॉलेज में ब्लैक फंगस के इलाज का समुचित इंतजाम किया गया है। उपचार के लिये दवा भी उपलब्ध हो चुका है। उन्होंने कहा ठंड, बुखार सहित कोरोना से जुड़े किसी अन्य लक्षण दिखने पर आपदा मित्र हेल्पलाइन नंबर 14410 व कोरोना हेल्पलाइन नंबर 1912 व हेल्थ हेल्पलाइन सेवा 104 पर जरूरी जानकारियों के लिये संपर्क किया जा सकता है।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- फारबिसगंज में सम्मान समारोह का हुआ आयोजन, सैकड़ों शिक्षकों का हुआ सम्मानअररिया/अरुण कुमार फारबिसगंज शहर स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET) का सभागार रविवार को शिक्षा के उत्सव में डूबा नजर आया। द बिहार टीचर्स हिस्ट्री मेकर्स (TBT) की ओर … Read more
- पटना हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति पहुंचे खड्गेश्वरी महाकाली मंदिर,विधिवत पूजा अर्चना कर लिया आशीर्वादनानु बाबा ने चुनरी व मां काली का पुस्तक न्यायमूर्ति को दिया भेट अररिया /अरुण कुमार पटना हाई कोर्ट के माननीय न्यायमूर्ति संदीप कुमार शनिवार की शाम विश्व प्रसिद्ध मां … Read more
- बरसात से पहले कटावरोधी कार्य करवाने की मांग,ग्रामीण परेशानटेढ़ागाछ (किशनगंज) विजय कुमार साह प्रखंड क्षेत्र के चिल्हनियां पंचायत अंतर्गत सुहिया हाट स्थित रेतुआ नदी के किनारे बसे ग्रामीणों ने बरसात से पूर्व कटावरोधी कार्य कराने की मांग को … Read more
- टेढ़ागाछ में उर्वरक दुकानों की जांच,स्टॉक पंजी एवं उपलब्धता की हुई जांचप्रखंड क्षेत्र में उर्वरक दुकानों की जांच, सभी व्यवस्थाएं पाई गई दुरुस्त किशनगंज /विजय कुमार साह जिला पदाधिकारी के निर्देश पर कृषि विभाग द्वारा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में … Read more
- उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ई-रिक्शा से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तारकिशनगंज/राहुल कुमार जिले में शराब तस्करी और पियक्कड़ों के खिलाफ उत्पाद विभाग का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए … Read more
- कटिहार का युवक दिल्ली में गिरफ्तार: आतंकी गतिविधियों से जुड़े होने का आरोप,मोबाइल से मिले अहम सबूतकटिहार — जिले के मनिहारी प्रखंड अंतर्गत नवाबगंज बालू टोला निवासी मोहम्मद सोहेल को कथित आतंकी गिरोह से संलिप्तता के आधार पर दिल्ली में गिरफ्तार किए जाने का मामला सामने … Read more
- पागल कुत्ते का आतंक:बारसोई में दो दर्जन से अधिक लोग घायल,अस्पताल में लगा एंटी रेबीज टीकाबारसोई /कटिहार – बारसोई प्रखंड क्षेत्र में रविवार को एक पागल कुत्ते के आतंक से अफरा-तफरी मच गई। कुत्ते ने अलग-अलग गांवों में घूम-घूमकर दो दर्जन से अधिक महिला,पुरुष एवं … Read more
- घर में फंदे से लटका मिला युवक का शव,परिजनों में पसरा मातममनसाही /कटिहार – मनसाही थाना क्षेत्र के कुरेठा काली मंदिर के पास अवस्थित एक घर में मनसाही पुलिस ने रविवार को संदिग्ध अवस्था में फंदे से लटका हुआ एक युवक … Read more
- जनगणना 2027 की तैयारी को लेकर बारसोई में प्रगणकों को मिला प्रशिक्षणहर घर तक पहुँचने एवं डेटा की गोपनीयता बनाए रखने पर विशेष जोर बारसोई /कटिहार – भारत की जनगणना 2027 को दृष्टिगत रखते हुए नगर पंचायत कार्यालय बारसोई में रविवार … Read more
- होमगार्ड जवान की हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तारभूमि विवाद में निलंबित होमगार्ड हत्याकांड का हुआ खुलासा मुख्य आरोपी सुनील यादव गिरफ्तार बरारी /कटिहार – प्रखंड के सेमापुर थाना क्षेत्र के काबर पंचायत अंतर्गत झाड़ी टोला में हुए … Read more
- पुलिस ने दो स्मैक तस्करों को किया गिरफ्तार, 50 लाख का स्मैक बरामदआईजी के सख्त निर्देश का असर पकड में आया दो स्मैक तस्कर जांच के दौरान पांच सौ ग्राम स्मैक कार से बरामद पुलिस की सक्रियता से इसके पहले भी अम्बेदकर … Read more
- 14 साल की लड़कियों को ग्राडाशील वैक्सीन लेने के लिए किया गया प्रेरितमनसाही/कटिहार – प्रखंड के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय मोहनपुर,मध्य विद्यालय मोहनपुर एवं उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय साहबनगर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनसाही के द्वारा 14 वर्ष पूरे हुए एवं 15 … Read more
- आंधी और बारिश से 18 घंटे बिजली रही बाधितफसल,पेड़ और बिजली के पोल ने पकड़े जमीन मनसाही/कटिहार – बीते रात्रि आयी आंधी और वर्षा से मनसाही परिक्षेत्र में व्यापक असर देखा गया। आंधी और वर्षा से किसानों को … Read more
- दिव्यांग स्कूली छात्रा को डीएम ने ट्राइसाइकिल किया प्रदान,मिली राहतहसनगंज /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के बलुआ पंचायत के भारीडीह गांव से एक सराहनीय और मानवीय पहल सामने आया है। यहां एक दिव्यांग स्कूली छात्रा नेहा कुमारी को जिला प्रशासन … Read more
- कुर्सेला फायरिंग कांड का खुलासा,आरोपी देशी कट्टा व कारतूस के साथ गिरफ्तारकटिहार – कुर्सेला थाना क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटना का पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खुलासा कर दिया। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास … Read more
- अलग अलग कांडों के दो आरोपी गिरफ्तारमनिहारी /कटिहार – पुलिस ने थाना क्षेत्र के दो अलग अलग कांडों के वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि कुमारीपुर माराटोला निवासी मनिहारी … Read more
- कटिहार:जनगणना कार्य हेतु प्रगणकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरूअमदाबाद /कटिहार – नगर पंचायत सभागार में रविवार को जनगणना कार्य को सफल बनाने के उद्देश्य से तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ नगर कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद कुमार ने दीप … Read more
- प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों का जनगणना को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभमनिहारी /कटिहार – नगर पंचायत सभागार में जनगणना को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण सत्र का आरंभ अनुमंडल पदाधिकारी त्रिलोकी नाथ, नगर कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद पासवान … Read more
- काढ़ागोला घाट पर चला स्वच्छता अभियानपरशुराम जयंती व अक्षय तृतीया पर हुए धार्मिक आयोजनबरारी /कटिहार – रविवार को गंगा समग्र के स्वयंसेवकों ने काढ़ागोला घाट पर 379 वां साप्ताहिक स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान घाट परिसर की सफाई कर लोगों को … Read more
- शिक्षा सेवक/तालिमी मरकज प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से भेंट कर रखीं प्रमुख मांगें।टेढ़ागाछ/किशनगंज: विजय कुमार साह शिक्षा सेवक/तालिमी मरकज संघ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अंसारी एवं प्रदेश सचिव तारिक अनवर ने राज्य की नई सरकार के गठन के बाद मुख्यमंत्री सम्राट … Read more
- बैरिया हाट में दो दिवसीय संतमत सत्संग का भव्य आयोजन, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़।टेढ़ागाछ (किशनगंज): विजय कुमार साह प्रखंड क्षेत्र के खनियाबाद पंचायत अंतर्गत बैरिया हाट में दो दिवसीय संतमत सत्संग का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें आसपास के गांवों सहित दूर-दराज से … Read more






























