देश /डेस्क
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के चिकित्सको और फ्रंट लाइन वर्करों से बात की और उनका उत्साह वर्धन किया है ।पीएम ने चिकत्सकों को जहा बीमारी वहीं उपचार का मंत्र दिया और मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की ।पीएम ने कहा कि इस वायरस ने हमारे कई अपनों को हमसे छीना है। मैं उन सभी लोगों को अपनी श्रद्धांजलि देता हूं, उनके परिजनों के प्रति सांत्वना व्यक्त करता हूं ।इस दौरान बात करते हुए श्री मोदी भावुक भी हो गए ।उन्होंने कहा कोरोना की दूसरी वेव में हमें कई मोर्चों पर एक साथ लड़ना पड़ रहा है। इस बार संक्रमण दर पहले से कई गुना ज़्यादा है और मरीज़ों को ज़्यादा दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहना पड़ रहा है।उन्होने कहा इन सबसे हमारे हेल्थ सिस्टम पर एक साथ बहुत बड़ा दबाव पैदा हो गया है ।
पीएम ने कहा इस असाधारण परिस्थिति में भी हमारे डॉक्टर्स, हेल्थ वर्कर्स के इतने बड़े परिश्रम से ही इस दबाव को संभालना संभव हुआ है।उन्होने कहाआप सभी ने एक-एक मरीज की जीवन रक्षा के लिए दिन-रात काम किया। खुद की तकलीफ, आराम इन सबसे ऊपर उठकर जी-जान से काम करते रहे।पीएम ने कहा बनारस ने जिस स्पीड से इतने कम समय में ऑक्सीज़न और आईसीयू बेड्स की संख्या कई गुना बढ़ाई है, जिस तरह से इतनी जल्दी पंडित राजन मिश्र कोविड अस्पताल को सक्रिय किया है, ये भी अपने आपमें एक उदाहरण है। उन्होंने कहा आपके तप से, और हम सबके साझा प्रयासों से महामारी के इस हमले को आपने काफी हद तक संभाला है।लेकिन अभी संतोष का समय नहीं है, हमें अभी एक लंबी लड़ाई लड़नी है।अभी हमें बनारस और पूर्वांचल के ग्रामीण इलाकों पर भी बहुत ध्यान देना है।पीएम ने कहा कोविड के खिलाफ गांवों में चल रही लड़ाई में आशा और ANM बहनों की भी भूमिका बहुत अहम है।मैं चाहूंगा कि इनकी क्षमता और अनुभव का भी ज्यादा से ज्यादा लाभ लिया जाए।पीएम ने कहाकोरोना की दूसरी लहर में हमने वैक्सीन की सुरक्षा को भी देखा है।
वैक्सीन की सुरक्षा के चलते काफी हद तक हमारे फ्रंट लाइन वर्कर्स सुरक्षित रहकर लोगों की सेवा कर पाए हैं।उन्होंने कहा यही सुरक्षा कवच आने वाले समय में हर व्यक्ति तक पहुंचेगा।पीएम ने कहा दूसरी लहर के दौरान प्रशासन ने जो तैयारियां की हैं, उन्हें केस घटने के बाद भी हमें ऐसे ही चुस्त दुरुस्त रखना ही है।साथ ही लगातार आंकड़ों और स्थितियों पर भी नजर रखनी है।प्रधानमंत्री ने ब्लैक फंगस को लेकर भी चिंता जताई है ।पीएम ने चिकत्सकों को मंत्र देते हुए कहा कि अब हमारा नया मंत्र है ‘जहां बीमार वहीं उपचार’। इस सिद्धांत पर माइक्रो-कंटेनमेंट जोन बनाकर जिस तरह आप शहर एवं गावों में घर-घर दवाएं बांट रहे हैं, ये बहुत अच्छी पहल है। इस अभियान को ग्रामीण इलाकों में जितना हो सके उतना व्यापक करना है ।
आज की अन्य खबरें पढ़े
- आदर्श मध्य विद्यालय मोहनमारी में अभिभावक – शिक्षक संगोष्ठी का हुआ आयोजनकोचाधामन (किशनगंज) सरफराज आलम शिक्षा विभाग के निदेश के आलोक में प्रखंड के आदर्श मध्य विद्यालय मोहनमारी में अभिभावक – शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरुण कुमार यादव की अध्यक्षता में आयोजित गोष्ठी में निपुण पथ पढ़ना,लिखना एवं … Read more
- कोचाधामन में विधायक सरवर आलम का औचक निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देशकोचाधामन (किशनगंज) सरफराज आलम विधायक सरवर आलम प्रखंड सह अंचल कार्यालय, कोचाधामन थाना एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोचाधामन का निरीक्षण किया। अंचल कार्यालय में निरीक्षण के क्रम में विधायक ने आम जनता की समस्याओं और दाखिल खारिज,राजस्व से जुड़े मामलों की समीक्षा … Read more
- लंबित वेतन भुगतान व एजेंसी के द्वारा 30 हजार रूपये रिश्वत मांगने से नाराज सदर अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों ने किया रोषपूर्ण प्रदर्शनसागर चंद्रा/ किशनगंज लंबित वेतन भुगतान व एजेंसी के द्वारा 30 हजार रूपये रिश्वत मांगने से नाराज सदर अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों ने दोषपूर्ण प्रदर्शन किया। इस दौरान फाल्कन प्राइवेट लिमिटेड नामक सुरक्षा एजेंसी के एरिया मैनेजर को सुरक्षाकर्मियों ने घेर लिया और … Read more
- किशनगंज:वायरल वीडियो मामले का तीन आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे,अन्य की तलाश जारीसागर चंद्रा/ किशनगंज दिघलबैंक थाना क्षेत्र के तुलसिया हॉल्ट रेलवे स्टेशन पर विगत दिनों युवती के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार करने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने घटना में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार … Read more
- जनता दरबार में आपसी सहमति से आधा दर्जन मामलों का हुआ निपटाराजनता दरबार का हुआ आयोजन दो मामले रहे लंबित मनसाही/कटिहार -अंचल कार्यालय मनसाही के सभागार में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस साप्ताहिक जनता दरबार में कुल आठ आवेदन पड़े। जिसमें आठ मामले की सुनवाई ऑन द स्पॉट किया गया। … Read more
- स्वच्छता पखवाड़ा में रेल अधिकारियों ने दिखाई साइकिलिंग की रफ्तारडीआरएम किरेंद्र नरह के नेतृत्व में हुआ साइक्लोथॉन अधिकारी व कर्मचारी वर्ग के विजेताओं को मिला पुरस्कार कटिहार -स्वच्छता पखवाड़ा को लेकर कटिहार रेल मंडल में स्वच्छता एवं स्वस्थ जीवनशैली का संदेश देने के उद्देश्य से साइक्लोथॉन का आयोजन किया गया।डीआरएम किरेंद्र … Read more
- अग्निपीड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्री वितरितफलका /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के सोहथा दक्षिण पंचायत के गोपालपट्टी घाट गांव में अगलगी की घटना के बाद प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को तत्काल राहत उपलब्ध कराई। अंचल कार्यालय परिसर में आपदा योजना के तहत अग्निपीड़ित चार परिवारों के बीच राहत … Read more
- सेवा ही संकल्प अभियान को लेकर छात्राओं के बीच ड्राइंग व भाषण प्रतियोगिता का आयोजनकटिहार/बरारी – प्रखंड क्षेत्र स्थित पीएम श्री गुरुनानक कन्या उच्च विद्यालय गुरुबाजार में शनिवार को सेवा ही संकल्प अभियान के तहत छात्राओं के बीच ड्राइंग एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने प्रधानमंत्री के सेवा कार्यों तथा विकसित … Read more
- प्राथमिक विद्यालय बांस बाड़ी में विदाई समारोह का आयोजन,शिक्षिका को दी गई विदाईबहादुरगंज (किशनगंज) सरफराज आलम प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय बांस बाड़ी में विदाई समारोह आयोजित कर विद्यालय की शिक्षिका कसीर जहां को उनके स्थानांतरण पर विदाई दी गई।इस दौरान विद्यालय प्रांगण में शिक्षकों-अभिभावकों एवं बच्चों द्वारा शिक्षिका कसीर जहां को फूल माला पहनाकर … Read more
- तीस्ता तोरसा एक्सप्रेस ट्रेन के चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौतआजमनगर /कटिहार – आजमनगर रोड स्टेशन स्थित प्लेटफार्म संख्या दो में आ रही तीस्ता तोरसा एक्सप्रेस ट्रेन के चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस बाबत तीस्ता तोरसा एक्सप्रेस ट्रेन आजमनगर स्टेशन में घंटों खड़ी रही। शव ट्रेन … Read more
- भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य एवं दंत जांच शिविर का आयोजनप्राणपुर /कटिहार -भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी कटिहार शाखा की ओर से प्रखंड के मरौचा स्थित बेथेल किड्स स्कूल मे निःशुल्क स्वास्थ्य एवं दंत जांच शिविर का आयोजन किया गया। रेडक्रॉस चेयरमैन डॉक्टर रंजना झा, सचिव संतोष गुप्ता ने संयुक्त रूप से शिविर का … Read more
- सहरसा चिकित्सक प्रकरण की आंच दिघलबैंक तक पहुंची,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 24 सितंबर से अनिश्चितकालीन ओपीडी बहिष्कार जारीमुरलीधर झा/दिघलबैंक सहरसा सदर अस्पताल के चिकित्सकों पर की गई कार्रवाई के विरोध में बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ के आह्वान पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दिघलबैंक में भी 24 सितंबर से अनिश्चितकालीन ओपीडी बहिष्कार जारी है। चिकित्सकों द्वारा ओपीडी सेवा के बहिष्कार के … Read more