- 4 सप्ताह बाद ले सकते हैं को-वैक्सीन की दूसरी डोज
- स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा तत्काल प्रभाव से जारी किया गया निर्देश
- लोगों में बढ़ रही टीकाकरण को लेकर जागरूकता
पूर्णिया /प्रतिनिधि
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सरकार द्वारा उपलब्ध करायी गयी वैक्सीन के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ रही है। लोगों द्वारा टीकाकरण के लिए अपना ऑनलाइन पंजीकरण करवाते हुए नजदीकी टीकाकरण स्थल पर टीका लगवाया जा रहा है। सरकार द्वारा लगवायी जा रही कोविड-19 वैक्सीन की दो डोज लिया जाना जरूरी है । जिसके बीच सरकार व वैक्सीन एक्सपर्ट टीम द्वारा निर्धारित समय सीमा तय किया गया है। एक्सपर्ट टीम द्वारा वैज्ञानिक साक्ष्य के आधार पर वैक्सीन कोविशील्ड की दूसरो डोज की समय अंतराल में बदलाव किया गया है। अब लोगों को कोविशील्ड की दूसरी डोज 12 से 16 सप्ताह के बीच लगायी जाएगी। कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए लगाया जा रहा दूसरा टीका कोवैक्सीन की दूसरी डोज पूर्व की तरह 4 सप्ताह के अंतराल पर ली जा सकती है।
कोविड की राष्ट्रीय कार्यरत टीम द्वारा लिया गया है फैसला :
कोविड की राष्ट्रीय कार्यरत टीम द नेशनल टेक्नीकल एडवाइजरी ग्रुप ऑफ इम्युनाइजेशन (एनटीएजीआई) एवं नेशनल एक्सपर्ट ग्रुप ऑफ वैक्सीन एडमिनिस्ट्रेशन फॉर कोविड-19 द्वारा हुई बैठक में वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर कोविड-19 वैक्सीन कोविशील्ड की दोनों डोज के समय अंतराल में बदलाव की गयी । अब लोगों को कोविशील्ड के पहले डोज लेने के बाद 12 से 16 सप्ताह के बीच दूसरी डोज लगायी जाएगी। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा इस बदलाव को स्वीकृति देते हुए सभी राज्यों में इसे लागू करने का निर्देश जारी किया गया है। कोविड-19 से बचाव के लिए लोगों को लगाया जा रहा दूसरा टीका कोवैक्सीन की दोनों डोज पूर्व की भांति 4 सप्ताह के अंतराल पर लगायी जा सकती है।
लोगों में बढ़ रही टीकाकरण को लेकर जागरूकता :
जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. सुरेंद्र दास ने बताया लोगों में कोविड-19 से बचाव के लिए किए जा रहे टीकाकरण के प्रति जागरूकता बढ़ी है। अब लोग स्वयं अपना पंजीकरण सरकार द्वारा दिए गए वेबसाइट https://selfregistration.cowin.gov.in/ पर करते हुए तय समय में अपने नजदीकी टीकाकरण स्थल पर जाकर टीका का दोनों डोज लगा रहे हैं। टीकाकरण स्थल पर कोविड-19 प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन किया जा रहा है। सभी टीकाकरण स्थल पर लोगों के लिए प्रतीक्षा स्थल, टीकाकरण केंद्र के साथ ही टीकाकरण पश्चात आधे घंटे तक चिकित्सक की निगरानी में रहने हेतु ऑब्जर्वेशन स्थल उपलब्ध है। टीका के लिए कतारबद्ध लोगों के बीच 2 गज की दूरी के साथ ही पूरी तरह मास्कबद्ध होने का ध्यान रखा जाता है। टीकाकरण के बाद भी स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा लोगों को संक्रमण से बचाव के लिए जरूरी जानकारी दी जाती है जिससे संक्रमण की स्थिति को नियंत्रित किया जा सके।
जिले में 3 लाख से अधिक लोगों ने लिया है कोविड-19 का टीका :
रविवार को जिले में 6 हजार 123 लोगों ने कोविड-19 का टीका लगाया जिसमें 5 हजार 704 लोगों को पहला डोज जबकि 419 लोगों को कोविड-19 का दूसरा डोज दिया गया।जिले में अब तक 3 लाख 21 हजार 788 लोगों द्वारा कोविड-19 का टीका लिया जा चुका है जिसमें 2 लाख 59 हजार 196 लोगों द्वारा पहला डोज जबकि 62 हजार 592 लोगों द्वारा दोनों डोज का टीका लगाया जा चुका है। जिले के सदर अस्पताल के अलावा सभी प्रखंडों के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में कोविड-19 टीकाकरण केंद्र बनाया गया है। इसके अलावा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मैक्स-7, सहयोग नर्सिंग होम व फातिमा हॉस्पिटल में भी कोविड-19 टीकाकरण केंद्र बनाया गया है। वैक्सीन की उपलब्धता के अनुसार जिले में कोविड-19 टीकाकरण हेतु विशेष कैम्प का भी आयोजन किया जाता है।
- दवा दुकान और गोदाम की आड़ में प्रतिबंधित कफ सिरप का कारोबार, छह गिरफ्तार17,390 बोतल कफ सिरप जब्त, कीमत 33.21 लाख रुपये; किशनगंज के दवा व्यवसायी चंदन पोद्दार का नाम आया सामने चाकुलिया (उत्तर दिनाजपुर): पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के चाकुलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर में पुलिस ने प्रतिबंधित कफ सिरप … Read more
- एसपी ने जनता दरबार में सुनीं आम लोगों की समस्याएं, त्वरित निष्पादन का दिया निर्देशविभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों की शिकायतों पर एसपी ने संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, निष्पक्ष जांच और विधिसम्मत कार्रवाई पर जोर किशनगंज:आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान और उन्हें न्याय दिलाने के उद्देश्य से सोमवार को … Read more
- 557वें प्रकाश उत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा, सिख समुदाय के युवाओं ने दिखाए हैरतअंगेज करतबराहुल कुमार/ किशनगंज गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश उत्सव के पावन अवसर पर सिख समुदाय द्वारा शहर में भव्य और आकर्षक शोभायात्रा निकाली गई। गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटि किशनगंज के तत्वावधान में यह शोभायात्रा शहर के महावीर मार्ग स्थित … Read more
- सीमावर्ती 29 गांवों का होगा समग्र विकास, युवाओं को मिलेगा रोजगारपरक प्रशिक्षणडीएम नवीन कुमार और एसपी संतोष कुमार ने की सीमावर्ती गांवों में विकास योजनाओं की समीक्षा, सड़क, पेयजल, बिजली और स्वास्थ्य सुविधाओं को प्राथमिकता देने का निर्देश संवाददाता/किशनगंज भारत नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे गांवों के समग्र विकास और स्थानीय … Read more
- अररिया:प्राकृतिक व जैविक खेती अपनाएं किसान, पशुपालन और मत्स्य पालन से भी बढ़ाएं आमदनी : डीएमअररिया में दो दिवसीय जिला स्तरीय किसान मेला सह कृषि प्रदर्शनी का शुभारंभ, उन्नत कृषि तकनीकों और आधुनिक खेती के तरीकों की दी गई जानकारी अररिया/अरुण कुमार किसानों की आमदनी बढ़ाने और खेती को अधिक लाभकारी बनाने के उद्देश्य से … Read more