खोरीबाड़ी /चंदन मंडल
खोरीबाड़ी थाना क्षेत्र के पीडब्ल्यूडी मोड़ में कोरोना मरीज पाये जाने पर उक्त इलाके में हाहाकार मच गया है। इसी को देखते हुए सोमवार को माकपा रेड वालंटियर्स की ओर से पीडब्लूडी मोड़ के पास कोरोना संक्रमित घरों व आसपास इलाके में दवाई का छिड़काव कर सैनिटाइजेशन किया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए राजा दास ने बताया कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप ने खोरीबाड़ी क्षेत्र के विभिन्न गांवों में हाहाकार मचा दिया है। प्रशासन संक्रमण को रोकने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं । बावजूद वर्तमान समय में कोरोना संक्रमण ने गांवों की ओर भी तेज़ी से अपना पैर पसारना शुरू कर दिया है।
पीडब्ल्यूडी में भी कोरोना मरीज पाये गए हैं। इसी को देखते हुए कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए माकपा रेड वालंटियर्स की ओर से पीडब्लूडी मोड़ के पास व कोरोना संक्रमित घरों के आसपास दवाई का छिड़काव कर सैनिटाइज किया गया। साथ ही लोगों को साफ सफाई रखने व कोरोना के प्रति लोगों को जागरूक का काम भी किया गया। इस मौके पर राजा दास के अलावा जयंत सरकार व अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
- 26 नवंबर को किशनगंज में होगा हवाई हमले और ब्लैकआउट का मॉक ड्रिलसुबह 11 बजे इंटर बॉयज हाई स्कूल में होगा हवाई हमले से बचाव का अभ्यास, शाम 6 बजे गांधी चौक और समाहरणालय परिसर में ब्लैकआउट ड्रिल किशनगंज: जिले … Read more
- दवा दुकान और गोदाम की आड़ में प्रतिबंधित कफ सिरप का कारोबार, छह गिरफ्तार17,390 बोतल कफ सिरप जब्त, कीमत 33.21 लाख रुपये; किशनगंज के दवा व्यवसायी चंदन पोद्दार का नाम आया सामने चाकुलिया (उत्तर दिनाजपुर): पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले … Read more
- एसपी ने जनता दरबार में सुनीं आम लोगों की समस्याएं, त्वरित निष्पादन का दिया निर्देशविभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों की शिकायतों पर एसपी ने संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, निष्पक्ष जांच और विधिसम्मत कार्रवाई पर जोर किशनगंज:आम लोगों की समस्याओं … Read more
- 557वें प्रकाश उत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा, सिख समुदाय के युवाओं ने दिखाए हैरतअंगेज करतबराहुल कुमार/ किशनगंज गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश उत्सव के पावन अवसर पर सिख समुदाय द्वारा शहर में भव्य और आकर्षक शोभायात्रा निकाली गई। गुरुद्वारा प्रबंधक … Read more
- सीमावर्ती 29 गांवों का होगा समग्र विकास, युवाओं को मिलेगा रोजगारपरक प्रशिक्षणडीएम नवीन कुमार और एसपी संतोष कुमार ने की सीमावर्ती गांवों में विकास योजनाओं की समीक्षा, सड़क, पेयजल, बिजली और स्वास्थ्य सुविधाओं को प्राथमिकता देने का निर्देश संवाददाता/किशनगंज … Read more