देश /एजेंसी
कोरोना महामारी की दूसरी लहर झेल रहे भारत को दुनिया भर से मदद मिल रही है ।भारत के लिए सद्भावना और एकजुटता की भावना के तहत अंतर्राष्ट्रीयसमुदाय कोविड-19 के खिलाफ जारी लड़ाई में भारत सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों में समर्थन दे रहा है।मालूम हो कि भारत सरकार को उसके प्रयासों को समर्थन देने के लिए विभिन्न देशों/ संगठनों से 27 अप्रैल, 2021 से अंतर्राष्ट्रीय अनुदान और कोविड-19 राहत चिकित्सा सामग्री व उपकरण प्राप्त हो रहे हैं। भारत सरकार, राज्यों व केन्द्र शासित प्रदेशों को उनके संसाधनों और प्रयासों में पूरक बनने के लिए वैश्विक सहायता की तत्परता के साथ आपूर्ति कर रही है।
आज स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा बताया गया कि विदेशों से प्राप्त राहत सामग्री 27 अप्रैल, 2021 से 15 मई, 2021 तक कुल 11,058 ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर, 13,496 ऑक्सीजन सिलेंडर, 19 ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट, 7,365 वेंटिलेटर्स/ बीआई पीएपी, करीब 5.3 लाख रेमडेसिविर इंजेक्शन सड़क और हवाई माध्यम से वितरित/ रवाना किए जा चुके हैं।मंत्रालय द्वारा बताया गया कि 14/15 मई, 2021 को कजाकस्तान, जापान, स्विट्जरलैंड, ओंटारियो (कनाडा), यूएसए, इजिप्ट और ब्रिटिश ऑक्सीजन कंपनी (यूके) से बड़े पैमाने पर राहत सामग्री प्राप्त हुई है ।
इन सामग्रियों में ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर : 100वेंटिलेटर/बीआईपीएपी/सीपीएपी : 500,ऑक्सीजन सिलेंडर : 300,रेमडेसिविर : 40,000,मास्क और प्रोटेक्टिव सूट शामिल हैं ।मंत्रालय द्वारा बताया गया कि एक नियमित प्रक्रिया के तहत प्राप्त सामग्रियों को राज्यो तक भेजा जा रहा है ।
- लंबित वेतन भुगतान व एजेंसी के द्वारा 30 हजार रूपये रिश्वत मांगने से नाराज सदर अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों ने किया रोषपूर्ण प्रदर्शनसागर चंद्रा/ किशनगंज लंबित वेतन भुगतान व एजेंसी के द्वारा 30 हजार रूपये रिश्वत मांगने से नाराज सदर अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों ने दोषपूर्ण प्रदर्शन किया। इस दौरान फाल्कन प्राइवेट लिमिटेड नामक सुरक्षा एजेंसी के एरिया मैनेजर को सुरक्षाकर्मियों ने घेर लिया और जमकर अपनी भड़ास निकाली। कर्मियों के आक्रोशित रूख को देखकर एरिया मैनेजर ने … Read more
- किशनगंज:वायरल वीडियो मामले का तीन आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे,अन्य की तलाश जारीसागर चंद्रा/ किशनगंज दिघलबैंक थाना क्षेत्र के तुलसिया हॉल्ट रेलवे स्टेशन पर विगत दिनों युवती के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार करने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने घटना में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए … Read more
- जनता दरबार में आपसी सहमति से आधा दर्जन मामलों का हुआ निपटाराजनता दरबार का हुआ आयोजन दो मामले रहे लंबित मनसाही/कटिहार -अंचल कार्यालय मनसाही के सभागार में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस साप्ताहिक जनता दरबार में कुल आठ आवेदन पड़े। जिसमें आठ मामले की सुनवाई ऑन द स्पॉट किया गया। जिसमें छः मामले का निष्पादन किया गया। दो मामले लंबित रहे। इसकी जानकारी … Read more
- स्वच्छता पखवाड़ा में रेल अधिकारियों ने दिखाई साइकिलिंग की रफ्तारडीआरएम किरेंद्र नरह के नेतृत्व में हुआ साइक्लोथॉन अधिकारी व कर्मचारी वर्ग के विजेताओं को मिला पुरस्कार कटिहार -स्वच्छता पखवाड़ा को लेकर कटिहार रेल मंडल में स्वच्छता एवं स्वस्थ जीवनशैली का संदेश देने के उद्देश्य से साइक्लोथॉन का आयोजन किया गया।डीआरएम किरेंद्र नरह के नेतृत्व में आयोजित इस साइकिल रैली में एडीआरएम मनोज कुमार सिंह … Read more
- अग्निपीड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्री वितरितफलका /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के सोहथा दक्षिण पंचायत के गोपालपट्टी घाट गांव में अगलगी की घटना के बाद प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को तत्काल राहत उपलब्ध कराई। अंचल कार्यालय परिसर में आपदा योजना के तहत अग्निपीड़ित चार परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया।राजस्व अधिकारी नरेंद्रनाथ आनंद,अंचल नाजिर गोपाल यादव एवं मुखिया … Read more