न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज :स्वास्थ्य सेवाओं में बेहतर कार्य करने के लिए सिविल सर्जन सहित जिला स्वास्थ्य समिति के पदाधिकारियों को किया गया सम्मानित

किशनगंज /प्रतिनिधि


जिला के स्वास्थ्य विभाग चुनौतियों से लड़कर भी स्वास्थ्य सेवाओं को जन जन तक पहुंचाने का कार्य कर रही हैं। ऐसे में बेहतर कार्य के लिए प्रोत्साहित करना भी आवश्यक है। उक्त बातें 72वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर असफाक उल्लाह खान स्टेडियम में ध्वजारोहण समारोह में जिला पदाधिकारी डॉ. आदित्य प्रकाश ने कही। इस कार्यक्रम में जिले में बेहतर कार्य करने वाले को सम्मानित किया गया।






इस मौके पर जिला पदाधिकारी ने कहा कि आज बेहतर कार्य करने वाले सम्मानित हो रहे हैं। पुरस्कार जीवन में और बेहतर करने के लिए प्रेरित करता है।
कोरोना काल में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित –
समारोह में जिला पदाधिकारी डॉ. आदित्य प्रकाश के करकमलों द्वारा कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वालों में सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ रफत हुसैन , डब्लू एच ओ के एस एम् ओ डॉ अमित कुमार राव , जिला कार्यक्रम प्रबन्धक डॉ मुनाजिम , जिला कार्यक्रम समन्वयक विस्वजित कुमार ,जिला मूल्यांकन एवं अनुश्रवण समन्वयक शशि भूषण प्रशाद एवं केयर के प्रशनजित प्रमाणिक को स्वास्थ्य विभाग में किए गए कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र और शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।






Share this news

Leave a Comment