न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज :निजी विद्यालय संचालकों ने विभिन्न मांगो को लेकर समाहरणालय के समक्ष दिया धरना

किशनगंज /संवादाता

बुधवार को किशनगंज समाहरणालय के सामने निजी स्कूल संचालकों द्वारा एक दिवसीय धरना कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन के आह्वान पर निजी विद्यालय से जुड़े दर्जनों शिक्षक और प्रबंधक इस धरना प्रदर्शन में शामिल हुए ।

धरना में शामिल लोगो ने बताया कि बीते 9 महीने से निजी विद्यालय बंद है जिसकी वजह से सभी लोग भुखमरी के शिकार हो चुके है ।हमारी मांग है कि सरकार स्कूलों को स्पेशल पैकेज देने के साथ साथ , RTE राशि का भुगतान करे ।साथ ही बिजली बिल ,एवं विभिन्न प्रकार के टैक्स, व EMI पर ब्याज माफ करने एवं विद्यालय संचालन को लेकर सरकार दिशा निर्देश जारी करे ।

मालूम हो कि संगठन के द्वारा बिहार के सभी जिला मुख्यालय पर एक दिवसीय सत्याग्रह का आयोजन किया गया है ।इस मौके पर मुख्य रूप से कमरुल जमान, गौतम कुमार, जमाल अख्तर सहित अन्य दर्जनों लोग शामिल रहे ।

Share this news

Leave a Comment