सालमारी /कटिहार – सालमारी के ढोलमारा मैदान में जिला स्तरीय संतमत सत्संग के अंतिम दिन श्रद्धालुओं की भीड उमड़ पड़ी। इस अवसर पर पुरा माहौल भक्तिमय रहा। लोग ध्यानपूर्वक महात्माओं के विचार मंत्रमुग्ध हो कर सुने। सत्संग कमेटी सदस्यों ने बताया कि अधिवेशन के अंतिम दिन प्रवचन दो पालियों में आयोजन हुआ। दोनों पालियों में महात्माओं के कल्याणकारी उपदेश श्रद्धालुओं को प्रस्तुत किये।

भागलपुर कुप्पा घाट से पुज्य गुरूसेवी भगीरथ बाबा, गुरूचरण देव, प्रमोद बाबा,डाॅ. स्वामी विवेकानंद बाबा, स्वामी सत्य प्रकाश बाबा, स्वामी प्रमोद बाबा के प्रवचनों से श्रद्धालुओं को लाभान्वित किये। स्थानीय पुज्य स्वामी योगीराज, नागेश्वर बाबा, स्वामी तेज प्रकाश बाबा,स्वामी दीनदयाल बाबा,स्वामी बासुदेव बाबा भी अपने उपदेश प्रदान किये। अंतिम दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हो कर शांतिपूर्ण सत्संग श्रवण करते रहे।
अधिवेशन को सफल बनाने में जिला अध्यक्ष डाॅ. सत्यनारायण मंडल,सचिव डाॅ. अशोक कुमार विश्वास,बलदेव प्रसाद, सुबोध गुप्ता, गणेश साह, दिनेश मंडल सहित सालमारी कमेटी के पुर्व एमएलसी मोहनलाल अग्रवाल, डाॅ.मनोज कुमार,प्रो. जनार्दन यादव, ललित बुबना, विष्णु अग्रवाल, विजय सरावगी,सुबोध शर्मा, अमित कुमार अग्रवाल,अशोक सरावगी, अरूण सिंघानिया,राजेश मंडल,रंजीत बुबना, मनोज सिंह, रंजीत मंडल,लेघु सिंह, मनोज अग्रवाल,दीपक अग्रवाल, प्रमोद शर्मा सहित अन्य का सराहनीय सहयोग रहा।सुरक्षा व्यवस्था के लिए सालमारी थानाध्यक्ष कुमारी जुली दल-बल के साथ उपस्थित रही।



























