कटिहार में चोरी का रेलवे तार बरामद
चार आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

कटिहार – रेलवे सुरक्षा बल ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरपीएफ पूर्व एवं सीआइबी कटिहार की संयुक्त टीम ने चोरी के रेलवे कैटेनरी वायर एवं अन्य रेलवे सामग्री के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

आरपीएफ इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि आरपीएफ टीम ने पहले राहुल शेख (23) और सोहेल शेख (21) को अवैध रूप से कैटेनरी वायर के साथ पकड़ा। पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर टीम ने मनिहारी टर्मिनल स्टेशन के पास कर्पूरी बाजार स्थित एक कबाड़ दुकान में छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान दुकान से चोरी का कैटेनरी वायर सहित अन्य रेलवे सामग्री बरामद की गई। जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹31,500 बताई गई है। मौके से दुकान मालिक दीपक शर्मा (55) और उसका सहयोगी मोहम्मद नाजिर (41) को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

इस संबंध में आरपीएफ पोस्ट कटिहार पूर्व में कांड संख्या 07/2026, दिनांक 07.03.2026 के तहत रेलवे संपत्ति विधि विरुद्ध कब्जा अधिनियम की धारा 3(ए) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद चारों आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है ।

रिपोर्ट:सतेंदु सुमन

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई