पटना हाईकोर्ट के वकील का परिवार बंगाल में हादसे का हुआ शिकार, बहू की हुई मौत जबकि 5 लोग घायल

SHARE:

पश्चिम बंगाल के गुंजरिया इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर एक भीषण सड़क दुर्घटना में पटना हाई कोर्ट की एक महिला वकील की मौत हो गई, जबकि उनके पति समेत अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा किशनगंज से करीब 20 किलोमीटर दूर गुजरिया भांगा पुल के पास हुआ, जो इस्लामपुर थाना क्षेत्र में पड़ता है।

मृतक महिला की पहचान वैष्णवी सिंह उम्र 31 साल के रूप में हुई है। वे पटना हाई कोर्ट में प्रैक्टिस करती थीं और पटना की रहने वाली थीं। परिवार सिलीगुड़ी से पटना की ओर लग्जरी कार से लौट रहा था।

कार में कुल 6 लोग सवार थे, जिनमें वैष्णवी सिंह, उनका पति रितिक ठाकुर (घायल), दो बच्चे, देवर, नौकरानी और ड्राइवर शामिल थे। घायल ड्राइवर के अनुसार, एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार को साइड से जोरदार टक्कर मारी, जिसके बाद कार अनियंत्रित हो गई और दुर्घटनाग्रस्त हो गई। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।दुर्घटना में वैष्णवी सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य घायलों को तत्काल इस्लामपुर उप-जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई