प्रखंड में पैक्स चुनाव नामांकन को लेकर रही गहमागहमी

SHARE:

हसनगंज /कटिहार – हसनगंज प्रखंड मुख्यालय कार्यालय में पैक्स चुनाव के नामांकन को लेकर शनिवार को काफी गहमागहमी देखी गई। ढेरुआ पंचायत से पैक्स अध्यक्ष पद के लिए मो. मुख्तार ने शनिवार को अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। इस दौरान उनके समर्थकों में काफी उत्साह देखा गया और प्रखंड मुख्यालय परिसर में काफी भीड़ जुटी रही।

पैक्स चुनाव को लेकर नामांकन दाखिल करने की समय सीमा शुक्रवार और शनिवार निर्धारित की गई थी। इसके बाद सोमवार और मंगलवार को नामांकन पत्रों की समीक्षा की जाएगी, जबकि बुधवार को नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 18 मार्च 2026 को मतदान कराया जाएगा तथा 19 मार्च को प्रखंड कार्यालय में मतगणना की जाएगी।सहायक निर्वाचन पदाधिकारी सह श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी शानू कुमार झा ने बताया कि ढेरुआ पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए कुल पांच तथा सदस्य पद के लिए कुल 10 नामांकन दाखिल किए गए हैं। वहीं कालसर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए एक और सदस्य पद के लिए आठ नामांकन प्राप्त हुए हैं।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई