घर के बाहर खड़ी बाइक उड़ा ले गए चोर, दर्ज करवाई गई प्राथमिकी

SHARE:

किशनगंज। संवाददाता
सदर थाना क्षेत्र के सोनार पट्टी रोड से शुक्रवार की शाम अपाची बाइक की चोरी हो गई।बाइक मालिक विश्वजीत सोनार ने बाइक चोरी की प्राथमिकी शनिवार को सदर थाना में दर्ज करवाई है।दर्ज प्राथमिकी के अनुसार शुक्रवार की शाम को बीआर 37एए 0853 नंबर की बाइक को घर के सामने खड़ी की गई थी।थोड़ी देर बाद उक्त बाइक गायब थी।इधर बाइक चोरी की प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद पुलिस आसपास में लगा सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!