विधायक ने सड़क निर्माण का किया शिलान्यास,पीसीसी एवं पिचिंग से बनेगी 1350 मीटर लंबी सड़क

SHARE:

बरसात से पहले पूरा करने का लक्ष्य

बारसोई /कटिहार – क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए बलरामपुर विधानसभा की विधायक संगीता देवी ने शनिवार को भाग बारसोई पीडब्ल्यूडी रोड से उत्क्रमित गर्ल्स स्कूल बारसोई तक बनने वाली सड़क का विधिवत शिलान्यास किया। मौके पर मौजूद संवेदक सुनील विश्वास एवं कनीय अभियंता विकास कुमार ने बताया कि सड़क का निर्माण पीसीसी एवं पिचिंग के समायोजन से कराया जाएगा।

यह सड़क लगभग 1350 मीटर लंबी तथा 12 फीट 4 इंच चौड़ी होगी। जिसकी अनुमानित लागत करीब एक करोड़ 51 लाख रुपये है। उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है और इसे बरसात से पहले पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। विधायक संगीता देवी ने कहा कि सड़क बनने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी।

खासकर बारसोई बाजार,आबादपुर तथा आजमनगर के सालमारी और नौरंगा जाने के लिए यह एक महत्वपूर्ण वैकल्पिक मार्ग के रूप में विकसित होगा। उन्होंने कहा कि यह सड़क बनने से मुख्य बाजार जाने के लिए यह सड़क वरदान साबित होगा।स्थानीय लोगों ने बताया कि इस सड़क के निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही थी। शिलान्यास होने से लोगों में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर मिठू साह,सागर साहा,रोहन महतो,महबूब आलम,उदय शंकर भगत,अनिल भगत आदि दर्जनों लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!