समेली में राष्ट्रीय राजमार्ग -31 पर पिकअप ने साइकिल सवार को रौंदा,युवक की घटनास्थल पर मौत दूसरा युवक घायल

SHARE:

तीन घंटे तक हाईवे पर यातायात बाधित रहा

कटिहार – जिले के कुरसेला थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से साइकिल सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार यह हादसा कुरसेला थाना क्षेत्र के मुरादपुर पंचायत के समेली वार्ड संख्या-19 के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर हुआ।

बताया गया कि दो युवक साइकिल से सड़क किनारे जा रहे थे। इसी दौरान पूर्णिया की ओर से तेज गति से आ रहे एक पिकअप वाहन ने साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक होली पर्व में मौसा के घर समेली आया था।

घटना में मृत युवक की पहचान मनिहारी थाना क्षेत्र के पागलवाड़ी निवासी रामविलास यादव के पुत्र सुजीत कुमार यादव (18) के रूप में हुई है। सुजीत होली पर्व के अवसर पर अपने मौसा अजय यादव के घर समेली आया हुआ था। वहीं दूसरा घायल युवक की पहचान अजय यादव के पुत्र सुमन यादव के रूप में हुई है। समेली निवासी हैं। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समेली में भर्ती कराया गया।

जहां उसका इलाज जारी है। वही घटना पर पहुंची कुरसेला वो पोठिया पुलिस जांच में जुट गयी। घटना की सूचना मिलते ही सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी टु रंजन कुमार सिंह,पोठिया थाना, कुरसेला थाना पुलिस सहित बिहार पुलिस के जवान सहित मौके पर पहुंच गई और स्थिति का जायजा लिया। समेली के अंचलाधिकारी प्रियरंजन कुमार, समेली प्रखंड के प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुमार पप्पू भी घटनास्थल पर पहुंचे।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। हादसे के बाद मृतक के परिजन घटना स्थल पर पहुंचे है। वही पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। वही कुरसेला पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कटिहार सदर अस्पताल भेज दिया है।

वहीं सड़क हादसे को लेकर करीब 3 घंटे तक राष्ट्रीय राजमार्ग 31 को स्थानीय ग्रामीण एवं परिजनों ने जाम किया। वही मृतक के परिजनों एवं ग्रामीणों ने सड़क दुर्घटना को लेकर जांच की मांग की है। वहीं मृतक के परिजनों को कटिहार जिला प्रशासन के द्वारा 4 लाख मुआवजे की मांग की है। घटना की जानकारी मिलते ही सभी प्रकार क्षेत्र के जनप्रतिनिधि की घटना स्थल पर पहुंचकर दुख जताया है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई