डंडखोरा/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के सौरिया पैक्स के अध्यक्ष तथा प्रबंधकारिणी सदस्य पद के चुनाव को लेकर नामांकन की आज अंतिम तिथि रही।
शनिवार को अंतिम दिन अध्यक्ष पद के लिए 3 तथा प्रबंधकारिणी सदस्य पद के लिए कुल 10 लोगों ने अपना नामांकन पत्र प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी शुभम प्रकाश के समक्ष जमा किया है।
इस बाबत बीडीओ ने बताया कि सौरिया पैक्स के अध्यक्ष सहित विभिन्न कोटि के 11 सदस्यों के चुनाव को लेकर नाम-निर्देशन पत्र दाखिल करने के आज अंतिम तिथि है।
चुनाव 18 मार्च को कराया जाएगा।पैक्स के वोटर लिस्ट में कुल 1716 मतदाता हैं।जिनके मतदान के लिए तीन मतदान केन्द्र बनाया गया है।9 एवं 10 मार्च को प्राप्त नामांकन पत्रों की संवीक्षा होगी।उन्होंने बताया कि 11 मार्च को पूर्वाह्न में अभ्यर्थी अपना नामांकन पत्र वापस ले सकेंगे। तो वहीं अपराह्न में अभ्यर्थियों को प्रतीक चिह्न आवंटन कर दिया जायेगा।
उन्होंने बताया कि चुनाव को लेकर सभी प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है।उन्होंने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए राम प्रसाद महतो,अमित कुमार और बाबुल कुमार ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया है।मौके पर सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड कल्याण पदाधिकारी संजीत कुमार, प्रधान सहायक संजीद आलम सहित कई अन्य कर्मी उपस्थित रहे।



























